मुरादाबाद, 26 जनवरी, सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और विभिन्न क्षेत्रों में झंडा फहराया गया। इस मौके पर परेड निकालीं गई। राष्ट्र गान के साथ विभागों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद राशि वितरित की गई।
मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम व विभिन्न स्टेशनों पर गणतंत्र दिवस के पर्व पर तिरंगा फहराया गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया और स्टेडियम में सलामी ली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में डीआरएम ने अपने संदेश में रेल मंडल में हुए विकास कार्यों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रेल मंडल के अधिकारी और आरपीएफ की टीमों के बीच रस्साकसी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा पौधारोपण किया गया।
डीआरएम ने मंडल में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 1.83 लाख रुपए के नकद पुरस्कार आवंटित किए गए।
इस दौरान डीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत अन्य विभागों के अधिकारी रहे।
सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में मनाया गणतंत्र दिवस
मुरादाबाद में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। सभी स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सोमवार को सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया गया। मुरादाबाद में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ अफसरों ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
इस मौके पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत भी किए गए।
