Web News

www.upwebnews.com

30 जनवरी से रफ्तार भरेंगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन

January 25, 2026

30 जनवरी से रफ्तार भरेंगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन

छस साल पहले रेलवे ने कोरोना महामारी में रोका था ट्रेनों का संचालन

मुरादाबाद, 25 जनवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा।)
कोरोना काल में बंद बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का 30 जनवरी से संचालन शुरू हो जाएगा। राजस्थान में मेंहदीपुर बालाजी समेत अन्य जगहों पर पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
छह साल पहले कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने पैसेंजर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। अब आम यात्रियों की सुविधा को रेलवे ने दोबारा से बहाल करने का निर्णय लिया है।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया गया है। पहले पैसेंजर ट्रेन 54461-62 नंबर से चलती थी। अब ट्रेन का नया नंबर 543655-56 जारी हुआ है।
30 जनवरी को ट्रेन बरेली से चलेगी। अगले दिन 31 जनवरी को बांदीकुई से ट्रेन को चलाया जाएगा। रोजाना चलने वाली ट्रेन रामगंगा ब्रिज, आंवला, चंदौसी, हरदुआगंज, अलीगढ़, एत्मादपुर, हाथरस, मथुरा, आगरा फोर्ट, अछनेरा, भरतपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेंगी।

बरेली से रात 9.05 बजे से चलने वाली ट्रेन चंदौसी में रात 11.30 बजे और अगले दिन 9.50 बजे बांदीकुई पहुंचेंगी। जबकि वापसी में बांदीकुई से दोपहर 2.45 बजे चलकर चंदौसी सुबह 6.20 बजे पहुंचेंगी। रेल प्रशासन का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन में रूट पर सभी छोटे स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे यात्रियों को सुविधा का लाभ मिलेगा।

-पुशपुल पैसेंजर के संचालन की आस बढ़ी
बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पटरी पर लौटने की तैयारी के बीच मुरादाबाद रूट की प्रमुख ट्रेन पुशपुल पैसेंजर ट्रेन के संचालन की आस बढ़ गई है। मुरादाबाद दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन की आज भी बड़ी डिमांड है। ट्रेन से आम यात्री के अलावा ड्यूटी पर जाने वाले, मजदूर, कामगार समेत अन्य लोग आवागमन करते। कोरोना काल के दौरान ट्रेन का संचालन रोक दिया गया। दोपहर में मुरादाबाद से दिल्ली के बीच पैसेंजर ट्रेन की आज भी यात्री कमी महसूस करते हैं।