Web News

www.upwebnews.com

पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश से ठंड बढ़ी

January 23, 2026

पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश से ठंड बढ़ी

मुरादाबाद, 23 जनवरी 2026, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज दोपहर से शुरू हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। मकर संक्रांति के बाद से इधर धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन आज सुबह से ही सूरज नहीं निकला और दोपहर बाद शुरू हुई बूंदा बांदी बाद में तेज बारिश में बदल गई।

बारिश की वजह से लोग घरों में दुबक गए। ये मौसम पूरे पश्चिम में एक साथ खराब हुआ। आज बसंत पंचमी के दिन शादियां भी हैं। ऐसे में लोगों को कठिनाई भी गई है।