हाथरस।मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप की मेरठ के सरधना क्षेत्र में हुई निर्मम हत्या को लेकर कश्यप समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि जलाकर हत्या किए जाने के बावजूद अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।
इसी क्रम में सिकंदराराऊ में कश्यप समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पंत चौराहे तक निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा।