लखनऊ, 16 जनवरी 2026, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद गौतमबुद्धनगर से वरिष्ठ भाजपा समर्थक प्रोफेसर अजय छौकर के साथ प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर एवं बुलंदशहर से सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, गौतम बुध नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं बुलंदशहर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश भाटी, जिला कोऑर्डिनेटर गौतम बुध नगर आलोक गौड़, पूर्व सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिनेश अवाना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने आए हुए लोगों के के उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के जॉइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनकर एवं पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह के हालात देश और प्रदेश में व्याप्त हैं उससे आम जनमानस डरा और सहमा हुआ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधी आए दिन हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी अपने चरमोत्कर्ष पर है, पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और पुलिस की लाठी खाने को विवश है। प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को अब पूरी तरह से समझ चुकी है और वह कांग्रेस पार्टी और जननायक राहुल गांधी जी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
आज यह उसी का ही परिणाम है कि प्रदेश के विभिन्न दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखा रहे हैं और दिन प्रतिदिन हमारा परिवार नए लोगों के आगमन से बढ़ता जा रहा है।
प्रोफेसर अजय छौकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा में मूल ईमानदार, मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उत्थान में अपने जीवन का अमूल्य समय और मेहनत की कमाई लगा दी वह आज हताश और निराश हैं। लोकतांत्रिक दल कही जाने वाली भाजपा आज केवल दो हाथों कठपुतली बनकर रह गई है। भाजपा के मंत्री सांसद एवं विधायक ना तो जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और ना ही क्षेत्र के विकास में कोई योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया नहीं गया और सस्ती दरों पर किसानों की कृषि योग्य भूमि को जबरन अधिग्रहित किया जा रहा है। जबकि जनता पर हर स्तर से टैक्स व फीस बढ़ाकर वसूली की जा रही है जिससे जनता में आज त्राहि त्राहि मची हुई है।
उन्होंने कहा कि देश को स्वस्थ, संपन्न और सुदृढ़ बनाने के लिए एक राष्ट्रभक्त, ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है ईस्ट इंडिया कंपनी की नहीं। इसलिए आज हम सभी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी और जननायक राहुल गांधी जी के साथ चलने का निर्णय लेते हैं ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो जहां सभी को बराबरी का अधिकार और सम्मान प्राप्त हो।
प्रोफेसर अजय छौकर के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राधेश्याम चौहान, सुधीर छौकर, जीत पाल सिंह, मोहन चौधरी, महेंद्र सिंह सोलंकी, ओमवीर सिंह, उदयवीर सिंह, दिनेश चौधरी, जगपाल सिंह, सुदेश, गौरव जयराम, जयदेव, गोपीचंद चौधरी, अनिल चौहान, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अवधेश छौकर, टेकचंद शर्मा, सुभाष सिंह, मुकेश कुमार, भोजराज सिंह, डॉक्टर शमीम आलम, योगेश कुमार गढ़ी, डॉक्टर मोहम्मद इरफान, विनोद कुमार, नितिन राज, मुनेश कुमार, एवं दानिश खान आदि शामिल रहे।

