Web News

www.upwebnews.com

आतिशबाजी के साथ 15 दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन, समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित

November 7, 2026

आतिशबाजी के साथ 15 दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन, समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित

उ प्र समाचार सेवा

लखीमपुर खीरी। जनपद के ऐतिहासिक दशहरा मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुक्रवार की रात भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हो गया। नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय मेले के समापन अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस विभाग और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन और विशिष्ट सहयोग के लिए जाने-माने समाजसेवी एवं साहित्यकार राम मोहन गुप्त ‘अमर’ को ‘विशिष्ट सम्मान’ से नवाजा गया। उन्होंने 15 दिनों तक चले इस आयोजन के उद्घाटन सत्रों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशलतापूर्वक संचालन किया था।समापन समारोह के दौरान रंगारंग और सुरक्षित आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े। इसके बाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेलाध्यक्ष रवींद्र रावत ‘डब्बू’ और मेलाधिकारी समरा सईद सहित विभिन्न सभासदों ने मंच से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने मेले को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल, जागरूक दुकानदारों, मीडिया कर्मियों और सम्मानित नगर वासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।