Web News

www.upwebnews.com

Sitapur: दुर्घटना में 4 महिलाओं व एक बालिका की मृत्यु, 17 घायल

November 7, 2026

Sitapur: दुर्घटना में 4 महिलाओं व एक बालिका की मृत्यु, 17 घायल

Breaking News UP Web News

सीतापुर, 06 नवंबर 2026, जिले के पिसावां – पिहानी मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ट्राली सवार 4 महिलाओं और एक बालिका की मृत्यु हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। छह घायलों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरगवां निवासी गुड्डू के भांजे अभी (3) के मुंडन के लिए ट्रैक्टर ट्राली से परिवार समेत 25 लोग हरदोई गए थे। वापस लौटते समय शाम को कुल्हाघाट घाट के समीप ट्रक ने ट्रेक्क्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और सभी लोग दव गए। चीख पुकार सुन आस पास के ग्रामीण दौड़े और लोगों को निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां 4 महिलाओं रूबी, सुशीला,सुनीता,रामवती तथा बालिका काजल को मृत घोषित कर दिया गया ।