जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक देकर की कार्रवाई की मांग।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 21/10/2026
बलिया, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक सौंप कर बलिया DIOS मनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है और DIOS को तुरंत पद से हटाने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। सपा के शिक्षक MLC उम्मीदवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि DIOS ने स्कूल के प्रबंधकों और प्रिंसिपलों को 17 तारीख को पत्र जारी करके और 21 तारीख को बुलाकर हड़काया है कि समाजवादी पार्टी को वोट मत करना। वोट के दिन बूथ पर मत आना। पत्र जारी कर दूंगा कि तुम्हारा वोट नहीं पड़ेगा। सपा उम्मीदवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि DIOS दो दिन पहले नगरा ब्लॉक में प्रबंधकों और प्रिंसिपलों की बैठक बुलाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का भाषण कराया है जो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की अवहेलना है। स्पष्ट निर्देश है कि आचार संहिता लागू होने के बाद कोई मीटिंग नहीं करा सकता और नाही पत्र जारी करके कोई निर्देश दे सकता है।
