लखनऊ : 26 जुलाई, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज उन्हें भारत की पौराणिक और ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ी इटावा की पावन भूमि को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अब इटावा के नाम पर कहीं भय और दहशत नहीं है। यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट नहीं है। यहां का नौजवान देश या प्रदेश में कहीं जाता है, तो जो सम्मान उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदवासियों को प्राप्त होता है, वही सम्मान उन्हें भी प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इटावा सहित उत्तर प्रदेश के नौजवानों को पहचान के संकट से उबारने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद इटावा में इटावा सदर, जसवंतनगर एवं भरथना विधान सभा क्षेत्रों की 604 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, प्रतीकात्मक चाभी एवं चेक, कैशलेस चिकित्सा कार्ड, स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किये। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन, महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद इटावा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवान, किसान, कारीगर, नागरिक पहचान के संकट से उबर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में उपद्रव, अराजकता, गुंडागर्दी, वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ है। आज उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू, न दंगा है, यहां उत्सव है और सब चंगा है। यह नये उत्तर प्रदेश की नई कहानी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं, बल्कि रेवेन्यू सरप्लस राज्य है और भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। आज गरीब को राशन व आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। हमने विगत दिनों बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों, शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों को 05 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान की थी। आज उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े सभी शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों के लिए 05 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की गयी है। प्रदेश में पहले से ही 10 करोड़ लोगों को चिकित्सा बीमा का कवर दिया जा रहा है। आज प्रदेश में नौजवानों को नौकरी योग्यता के आधार पर मिल रही है। इटावा का नौजवान नियुक्ति पत्र प्राप्त करता है, तो मुझे बहुत खुशी होती है। यहां का नौजवान अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर सफल हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज मंदिरों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। आज बेटी एवं व्यापारी सुरक्षित हैं। विकास के कार्य अनवरत रूप से चल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में 490 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तथा 232 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेडेड ऑब्स एण्ड गायनी ब्लॉक का निर्माण कराने का कार्य किया है। यहां का आयुर्विज्ञान संस्थान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां पर 540 गांवों में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के कार्य चल रहे हैं। 2.33 लाख परिवारों को हर घर नल योजना से जोड़ा जा रहा है। चतुर्थ फेज में इस कार्य को हम पूरा करने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज बुन्देलखण्ड की सीधी कनेक्टिविटी के लिए आपके पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे है। यहां पर भरथना और ताखा में एक इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित करने की कार्यवाही को भी आगे बढ़ाया गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे को शाहजहांपुर से लेकर फर्रूखाबाद होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए इटावा में भी 108 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार 296 करोड़ रुपये की लागत से इटावा-ग्वालियर एन0एच0-92 चंबल नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के कार्य को भी आगे बढ़ा रही है। 344 करोड़ रुपये की लागत से इटावा-कन्नौज एन0एच0-91 ए का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 228 करोड़ रुपये की लागत से इटावा से करहल एन0एच0-92 का निर्माण पूरा हुआ है। 74 करोड़ रुपये की लागत से कानपुर-टूण्डला रेल सेक्शन पर 02 लेन के फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, 79 करोड़ रुपये की लागत से यमुना नदी पर सेतु पहुंच मार्ग और अतिरिक्त कार्य भी प्रक्रिया में है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 800 करोड़ रुपये की लागत से इटावा में रेलवे फ्लाई ओवर और बाईपास के निर्माण तथा 69 करोड़ रुपये की लागत से भरथना बाईपास के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। भरथना-बकेवर-लखना-सिन्डौरा मार्ग पर भी सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। लायन सफारी इटावा के लिए बाईपास के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करायी गई है। 90 करोड़ रुपये की लागत से पैरामेडिकल संस्थान के आवासीय भवन के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित होना पड़ेगा। आज उत्तर प्रदेश हर पायदान पर सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए जितनी भूमिका कानपुर व लखनऊ की है, उतनी ही भूमिका इटावा और मैनपुरी की भी है। उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी जनपदों का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने देश में चार जातियां-गरीब, किसान, महिला और युवा बतायी है।
प्रदेश सरकार हर युवा को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पी0एम0 स्टार्टअप योजना, पी0एम0 स्टैण्ड अप योजना, डिजिटल इंडिया योजना, सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रत्येक नौजवान को नौकरी का लाभ दिया जा रहा है। जो नियम लखनऊ और गोरखपुर के नौजवानों के लिए है, वही नियम इटावा और मैनपुरी के नौजवानों के लिए भी है। प्राथमिकता के आधार पर बिना भेदभाव सभी कार्यक्रम आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्नदाता किसानों के कर्ज माफ किए गए। लघु एवं सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रदेश के 16 लाख निजी नलकूप धारक किसानों को मुफ्त बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में विरासत को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, माँ विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण, नैमिषारण्य का भव्य स्वरूप तथा मथुरा-वृंदावन के विकास की एक नई कार्य योजना के साथ उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला कल्याण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

———