Web News

www.upwebnews.com

NUJI राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हैदराबाद में शुरू

April 23, 2026

NUJI राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हैदराबाद में शुरू

Posted on 23.04.2026 Time 12.25 PM, Thursday, Telangana News, National union of Journalists India, NUJI

हैदराबाद, 23 अप्रैल 26 (तेलंगाना समाचार), नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इण्डिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति का उद्घाटन आज यहां तेलंगाना के मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने मुख्य अतिथिकेए रूप में किया।

समारोह में समाजसेवी जान्हवी रेड्डी भी उपस्थित थीं। वे अमरीका से आकर यहां समाज कार्य कर रही हैं आपके पिताश्री विधायक हैं। मच पर एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा और महामंत्री त्रियुग नारायण तिवारी उपस्थित रहे।

मुरादाबाद में कल जुटेंगे मंडल भर से रेलकर्मी, समस्याओं पर होगा मंथन

-रेलवे में लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ समस्या पर आवाज होगी बुलंद
-एनआरएमयू ने मुरादाबाद में मनोरंजन सदनमें बुलाई काँफ्रेंस

Post on 23.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
समस्याओं से निदान के लिए शुक्रवार को मंडल से रेलकर्मी मुरादाबाद में जुटेंगे। लोको और रनिंग स्टाफ के कर्मियों की समस्याओं पर मंथन होगा। साथ ही उनकी समस्याओं के निदान का हल पर योजना बनेगी।

मुरादाबाद में एनआरएमयू की ओर काँफ्रेंस मनोरंजन सदन में आयोजित की गई है। संगठन प्रमुख नेता वेतन से लेकर पे स्ट्रक्चर,रनिंग रुम कीसुविधाओं में सुधार समेत तमाम बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।
एआईआरएफ(आँल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि समेत अन्य नेता कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।
एनआरएमयू के मंडल मंत्री राजेश चौबे और मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कांफ्रेंस में मंडल भर से रनिंग स्टाफ के तमाम कर्मचारी व पदाधिकारी बुलाए गए हैं। यूनियन के मंच पर पर कर्मचारी अपनी पीड़ा रख सकेगा। नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। सशक्त सुझावों पर अमल के लिए एआईआरएफ व एनआरएमयू वेतन आयोग और प्रशासन के सामने रखेगा।
सहायक मंडल मंत्री कुंवर सुहैल खालिद का कहना है कि 24 अप्रैल को मनोरंजन सदन में होने वाली कांफ्रेंस की तैयारियां पूरी की जा रही है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन शुरू

Posted on 23.04.2026 Thursday Time 07.48 AM, Chamoli, Uttarakhand News, Uk News, Uttarakhand Samachar, Badrinath Dham

देहरादून, 23 अप्रैल 2026, गुरुवार ( उत्तराखंड समाचार), चमोली जिला स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6  बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रों के बीच पुजारियों ने कपट खोले। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किया है।

प्रशासन के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धामों की तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ, खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

— मुरादाबाद के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मुरादाबाद/ देवभूमि उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में बुधवार 22 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही देशभर से पहुंचे हजारों भक्तों ने बाबा भगवान शिव के स्वरूप बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान संपन्न हुए। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुरादाबाद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने देश और दुनिया की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार यात्रा में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार केदारनाथ धाम हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और चार धाम यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दौजीराम के 30 वर्षीय पुत्र राजीव के रूप में हुई है। वह चाट-पकौड़ी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वर्ष 2018 में उसकी शादी कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन निवासी युवती से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। मृतक के पिता दौजीराम ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले आलू उबालते समय उनकी बहू पर गर्म पानी गिर गया था, जिसके बाद उसने मायके में शिकायत की कि उसे जलाया गया है। इस शिकायत के बाद बहू के मायके पक्ष के लोग गांव छौंक आए और उन्होंने राजीव के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इसके बाद राजीव की पत्नी अपने जेवरात लेकर मायके चली गई और महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। घटना की रात राजीव ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

« Newer PostsOlder Posts »