Web News

www.upwebnews.com

प्रकृति को देव तुल्य मानना हमारी प्राचीन परम्परा: राम मोहन

April 23, 2026

प्रकृति को देव तुल्य मानना हमारी प्राचीन परम्परा: राम मोहन

मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाली और पर्यावरण जागरूकता संदेशों से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। समारोह के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी हमारी मां विषय पर मनमोहक पोस्टर और रंगोली बनाई, वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनों की कटाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर कड़ा प्रहार किया। छात्र-छात्राओं ने कविता-पाठ के जरिए पर्यावरण की दुर्दशा और जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। एक विशेष सत्र में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
 वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि प्रकृति को देवतुल्य मानना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने सभी को पृथ्वी की सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण के जरिए ही हम भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की ली सामूहिक शपथमैनपुरी। नगर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में पृथ्वी दिवस पर प्रधानाचार्या मनोरमा ने पर्यावण प्रदूषण के विषय में बात की। छात्रों को बताया कि हम सभी का दायित्व है कि धरती की यत्नपूर्वक रक्षा करें, जिसके लिए हमें वृक्षारोपण करना होगा। कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों ने शिक्षिका प्रतीक्षा चौहान, आकांक्षा अवस्थी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक द्वारा पृथ्वी को बचाना है तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे, का संदेश दिया।प्राइमरी तथा जूनियर कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुधार संबंधी अनेक पोस्टर बनाकर पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाई। विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में पृथ्वी संरक्षण हेतु शपथ ली तथा कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में लगे पौधों में पानी डाला। सहायक निदेशक कुशाग्र दास ने कहा कि हम सभी पेड़-पौधे लगाएंगे तथा वर्ष भर पेड़-पौधों की सेवा भी करेंगे। प्रबंधक दीपक दास ने छात्रों के कला-कौशल की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। कचहरी रोड स्थित विद्यालय में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुए और बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसोसिएट डायरेक्टर नेहल दास, उप-प्रधानाचार्या वीना चौहान, कमलेश गेरा, अंजना अधिकारी, शिक्षिका संध्या भदौरिया आदि मौजूद रहे।विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर किया जागरुकमैनपुरी। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के सभागार में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पृथ्वी सभी जीव-जंतुओं के जीवन और पालन का मुख्य आधार है। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या अनुपम गुप्ता ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने पर जोर दिया और पर्यावरण प्रदूषण के लिए मानव की लापरवाही को चिंताजनक बताया। इस मौके पर निदेशक शशांक गुप्ता एड. प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता, ज्योति मिश्रा, दीपिका सोनी, विकास यादव आदि मौजूद रहे।पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चामैनपुरी। कु. आरसी कन्या इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी के नेतृत्व में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। सामुदायिक सहभागिता और पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में पौधरोपण करवाया गया। हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य थीम पर छात्राओं ने जागरुकता फैलाई और शपथ ली। इस मौके पर पूनम श्रीनाथन, प्रियंका, प्रीति जायसवाल, एनएसएस अधिकारी रेनू आदि मौजूद रहे।पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिलाया

बीईओ ने परखा बच्चों का सामान्य ज्ञान: पीएम और सीएम के नाम पूछे

मैनपुरी, विकास खण्ड किशनी में बरनाहल से स्थानांतरित होकर आए खण्ड शिक्षा अधिकारी  जमील अहमद ने बीआरसी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने बीआरसी स्टाफ से क्षेत्र की भौगोलिक और शैक्षिक स्थिति की जानकारी ली और सीधे विद्यालयों के निरीक्षण पर निकल पड़े। दोपहर करीब एक बजे बीईओ पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय समान और जूनियर हाईस्कूल समान पहुंचे। उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया और सामान्य ज्ञान की परख के लिए देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा ग्राम प्रधान के नाम पूछे। बच्चों ने बिना झिझक सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। शिक्षकों को बीईओ ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और मन की आत्मा के साथ बच्चों को शिक्षित करें।
विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। किसी भी समस्या के समाधान के लिए शिक्षक सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे सीडीओ नेहा बंधु ने भी पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय समान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली हैं, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस दौरान एआरपी अतुल कुमार, कमलेश यादव, शंकर चौहान, पीयूष कुमार, हेमंत यादव, जुगल किशोर और राहुल गुप्ता आदि मौजूद  रहे

NUJI हैदराबाद बैठक में 26 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे

हैदराबाद में शुरू हुई एनयूजेआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकें

तेलंगाना श्रम विभाग मंत्री गड्डम विवेक वेंकटस्वामी

हैदराबाद, 23 अप्रैल :नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन तेलंगाना स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन (टीएसजेयू) के तत्वावधान में हैदराबाद में भव्य रूप से शुरू हुआ। गुरुवार को शहर के चिक्कडपल्ली स्थित होटल श्री वेदा प्रीमियम में आयोजित इन बैठकों में तेलंगाना राज्य के श्रम एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. गड्डम विवेक वेंकटस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर मंत्री विवेक ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया “चौथा स्तंभ” के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशभर के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इन समस्याओं पर चर्चा के लिए इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन एक शुभ संकेत है।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए मीडिया प्रतिनिधि पत्रकारों की समस्याओं पर दो दिनों तक विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बैठक में आमंत्रित किए जाने पर मंत्री ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि योग्य पत्रकारों को जल्द ही तेलंगाना सरकार की ओर से एक्रिडिटेशन कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में पत्रकारों के लिए और अधिक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार विशेष कदम उठा रही है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष हनुमान्ला झांसी रेड्डी, एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण, टीएसजेयू के राज्य अध्यक्ष एवं महासचिव पुरुषोत्तम नारगौनी और तोकला अनिल कुमार, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के चेयरमैन नागेश्वर राव, एनयूजे (आई) के सचिव मेरुगु चंद्रमोहन, राजू पटेल, अरुण कुमार, पावुशेट्टी श्रीनिवास, कंदिकोंडा मोहन, चिर्रगोनी उदय दीर, उप्पलांची नरेंद्र, पोचमपल्ली रजिता, नागराजु, श्रीनाथ, अवुनुरी संपत, गट्टू महेश गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी राजीव शुक्ल, अनिल शर्मा भाग ले रहे हैं।

ठाकुरद्वारा पहुंची सपा सांसद की घेराबंदी, विधायक आवास पर ही हाउस अरेस्ट

सांसद पशुपति गेस्ट हाउस व विधायक आवास पर नजरबंद
गांव नारायणपुर छंगा पुलिस छावनी बना,थ्री लेयर सुरक्षा

जिलाध्यक्ष समेत तमाम प्रमुख नेता भी बीच रास्ते रोकें गए
सख्ती से गांव नहीं जा सका सपा का प्रतिनिधि मंडल

-गांव नारायणपुर छंगा में जाने पर सख्ती से पाबन्दी, प्रशासन ने हालात देख लगाई निषेधाज्ञा

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
जिले में अंबेडकर प्रतिमा खंडित विवाद गुरुवार को फिर गरमा गया। सपा का रुख भांपकर जिला प्रशासन ने गांव जाने पर पाबन्दी लगा दीं।हालात यह कि सुबह तड़के पशुपति एक्रीलोन पहुंचीं सांसद रुचि वीरा की गेस्ट-हाउस पर ही प्रशासन ने घेराबंदी करली। विधायक नवाब जान को भी आवास पर ही नजरबंद हुए।सांसद के गांव जाने की जिद देख पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मुरादाबाद ले आईं। मुरादाबाद में भी उनके आवास पर सिविल लाइंस पुलिस डटी रही। कड़ी घेराबंदी के चलते जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह समेत नेता ठाकुरद्वारा पहुंचने से पहले रोक लिए गए।

16 अप्रैल को ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा में अंबेडकर प्रतिमा को खंडित किए जाने पर तनातनी थम नहीं रही। बवाल पीड़ितों का हाल जानने के सपा का प्रतिनिधि मंडल जाने की खबर से गुरुवार को माहौल गर्माया रहा।गांव पहुंचने के लिए सपा सांसद रुचि वीरा ने तेजी दिखाई। और तड़के तीन बजे ठाकुरद्वारा में पशुपति एक्रीलोन पहुंच गई।सपा नेताओं के गांव के रुख को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ठाकुरद्वारा को लेकर सतर्क हो गया।
सांसद के ठाकुरद्वारा पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन ने गेस्ट हाउस की घेराबंदी कर ली। और दोपहर तक गांव जाने से रोके रखा। सांसद गांव की ओर बढ़ी तो पुलिस हिरासत में मुरादाबाद ले आईं।
ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान घर से बाहर नहीं निकल सकें। आवास पर नजरबंद रहे। इसी तरह जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, राहुल सिंह, समेत तमाम प्रमुख नेता ठाकुरद्वारा में तिकोनिया
चौराहे पर रोक लिए गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल के 11 सदस्यीय टीम को गांव भेजने के ऐलान से जिले में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई।

*पुलिस की सख्ती,ठिठके सपाई*
ठाकुरद्वारा के रास्ते में जगह जगह पुलिस बेरीकेडिंग से सपाई के कदम ठिठककर रह गए।हालांकि पुलिस की कड़ी नाकाबंदी के बावजूद सपा नेता रात में ही गांव पहुंचने में सफल रहे। इनमें जिलाध्यक्ष के अलावा अमित प्रजापति,राहुल सिंह आदि को तिकोनिया,बरेली से आते कांठ विधायक कमाल अख्तर,विधायक मनोज पारस को नगीना,मेरठके पूर्व विधायक को किठौर में रोका गया। हर सीमा पर पुलिस सपाईयों को तलाशती रही। रोके जाने वाले पूर्व विधायक योगेश वर्मा,जुगल किशोर,विधानसभा अध्यक्ष नवीन यादव, ब्रजलाल जाटव, वदूद खां, तालिब अंसारी समेत अन्य नेता रहें।
मुरादाबाद में आवास पर सपा सांसद रुचि वीरा ने घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने घटना के वीडियो होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए।घटना को लोकतंत्र की हत्या ठहराया। कहा कि अंबेडकर जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है।
जबकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीडीए का उत्पीड़न न रुका तो सपा सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी।

हॉर्मूज पर ट्रंप का सख्त रुख, सीधी कार्रवाई के निर्देश

वॉशिंगटन/होर्मुज। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए अमेरिकी नौसेना को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी जहाजों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ ‘शूट टू किल’ (गोली मारने) के सीधे आदेश दे दिए हैं। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि समुद्र में अब अमेरिका किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगा।

नर्क में भेज दिए जाएंगे दुश्मनर: ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ताजा बयान में ईरान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी ईरानी जहाज या सैन्य इकाई ने अमेरिकी नौसेना या मित्र राष्ट्रों के वाणिज्यिक जहाजों को डराने या हमला करने की कोशिश की, तो उन्हें तत्काल “नर्क में भेज दिया जाएगा” (Blown to Hell)। उन्होंने आदेश दिया है कि अमेरिकी बल होर्मुज के रास्ते में ईरान द्वारा बिछाई गई समुद्री माइंस (Mines) को तत्काल नष्ट करें और नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करें।

अमेरिकी सेना को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि उन सभी जहाजों को बीच समुद्र में रोका जाए और उनकी जांच की जाए, जिन्होंने ईरान को अवैध रूप से ‘समुद्री कर’ या ‘टोल’ दिया है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी रूप से नाकेबंदी शुरू कर दी है, ताकि ईरानी निर्यात और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। अमेरिका की इस सख्त नाकेबंदी और युद्ध की आशंका के चलते वैश्विक तेल बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सैन्य टकराव शुरू होता है, तो कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच सकती हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस क्षेत्र में 10,000 से अधिक अतिरिक्त सैनिकों और कई विमानवाहक पोतों (की तैनाती कर दी है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल रक्षात्मक नहीं, बल्कि ‘शांति सुनिश्चित करने’ के लिए उठाया गया है। दूसरी ओर, ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव अभूतपूर्व स्तर पर पहुँच गया है।

« Newer PostsOlder Posts »