Web News

www.upwebnews.com

जेएनयू में मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी, पर होगी एफआईआर

January 7, 2026

जेएनयू में मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी, पर होगी एफआईआर

नई दिल्ली, 07 जनवरी 2026, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार रात हुई आपत्तिजनक नारेबाजी पर एफआईआर होगी। जेएनयू प्रशासन ने बसंतकुंज थाने की मामले की लिखित जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

ज्ञातव्य है कि सोमवार रात जेएनयू छात्र संघ के कुछ पदाधिकारी और छात्र परिसर में एक ढाबे पर एकत्र हुए थे। यहां इन छात्र नेताओं और उनके सहयोगियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद हड़कंप मच गया।

ये नारेबाजी सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय से दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और अलगाववादी आरोपों में घिरे शरजील इस्लाम की जमानत याचिकाएं खारिज होने के पर आक्रोश व्यक्त करते हुए की गई।

अंकिता भंडारी केस की हो सकती है सीबीआई जांच?

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी

देहरादून, 07 जनवरी 2026, अंकिता भंडारी मामले पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेस वार्ता के बाद यह माना जा रहा है कि सीबीआई जांच हो सकती है।
मुख्य मंत्री धामी ने मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में सीबीआई जांच के सवाल पर इनकार नहीं किया। बल्कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे अंकिता के माता पिता से बात करने के बाद निर्णय लेंगे। परिजन जिस जांच को कहेंगे , वह कराई जाएगी।
उन्होंने कहा जिस ऑडियो के बाद इस मामले को तूल दिया गया है। उसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। इसमें एक जगह अंकिता की हत्या की बात कही जा रही है, वहीं एक जगह आत्महत्या कहा गया है। पूरे प्रकरण के एक एसआईटी बना दी गई है।
श्री धामी ने अंकिता प्रकरण पर कहा कि यह भावनात्मक मुद्दा है। हम अंकिता के परिजनों की संवेदनाओं के साथ हैं।

January 6, 2026

ANKITA Bhandari अंकिता भंडारी केसः भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने किया मानहानि का मुकदमा

नई दिल्ली, 06 जनवरी 2026, उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मामले में नाम घसीटे जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम Bharatiya Janata Party National General Secretary Dushyant Gautam ने अदालत का रुख किया है। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में कांग्रेस, आप और अन्य विपक्षी नेताओं समेत एक महिला नेता उर्मिला सनावर Urmila Sanavar के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। श्री गौतम ने आरोप लगाया है कि उनका नाम इस मामले में जानबूझकर घसीटा गया है। इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। न तो एसआईटी जांच में और न ही चार्चशीट में उनका नाम है, और न ही वे घटना के समय उस स्थान पर मौजूद थे। इस मामले में उनका नाम लिये जाने से उनकी मानहानि हुई है। उन्होंने दो करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा किया है। साथ ही मांग की है कि सोशल मीडिया से वे सभी पोस्ट हटाए जाएं जिनमें उनका नाम लिया गया है।

ज्ञातव्य है कि यह मामला वर्ष 2022 का है। उस समय 18 सितम्बर 2022 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में वनंतरा रिजोर्ट में रिशेप्सिनिस्ट अंकिता भंडारी (19) की हत्या हो गई थी। इस मामले में हुई जांच में रिजोर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो सहयोगियों सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

लेकिन गत 24 दिसम्बर को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की स्वयं को पत्नी बताने वाली महिला एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने एक वीडियो वायरल किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले से एक वीआईपी का सम्बन्ध है। इस वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने से इनकार करने के कारण ही अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। बाद में उर्मिला सनावर ने एक और वीडिया जारी कर वीआईपी के रूप में भाजपा नेता का नाम घसीट दिया। इससे पूरे उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया।

मामले को कांग्रेस ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया। भावनात्मक मुद्दा होने के कारण कांग्रेस को इस मुद्दे पर समर्थन मिलता दिखायी दिया तो उसने इसे पूरे देश में चर्चा लाने का फैसला कर दिया। इसी के मद्देनजर सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी मामले में कार्रवाई की मांग और सीबीआई जांच की मांग कर दी।

उत्तराखंड कांग्रेस ने रविवार को उत्तराखंड की राजधानी में परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने का फैसला किया। इस मार्च में भारी जनसमूह उमड़ा, पहाड़ के अन्य जिलों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। अब कांग्रेस ने 11 जनवरी को देहरादून बंद का आह्वान किया है।

वरिष्ठ पत्रकार शंकरदास और डा प्रसून शुक्ल बने एनयूजे एक्जीक्यूटिव मेंबर

लखनऊ, 06 जनवरी 2026, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के वरिष्ठ सदस्य शंकरदास (बरेली) और डा प्रसून शुक्ल (नोएडा) को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) में राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस आशय का पत्र एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने अध्यक्ष सुरेश शर्मा के परामर्श के बाद जारी किया है। इस मनोनयन पर उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह और महामंत्री आनंद कर्ण ने प्रसन्नता व्यक्त की है और दोनों सदस्यों को बधाई दी है।

January 5, 2026

अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन

देहरादून,04 जनवरी 2026, अंकिता भंडारी की हत्या मामले ने उत्तराखंड की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस ने रविवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के भारी संख्या में नागरिक पहुंचे। इनमें महिलाओं की भी पर्याप्त संख्या थी।

अंकिता भंडारी Ankita Bhandari का मामला गत दिनों उर्मिला सनावर के आरोपों के बाद सुर्खियों में आया है। उन्होंने इस मामले को किसी वीआईपी से जोड़ते हुए सनसनी फैला दी थी। तभी से उत्तराखंड में विपक्ष इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस रविवार को मुख्यमंत्री आवास तक कूच करने का फैसला किया। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को पहले ही रोक दिया। लेकिन प्रदर्शन के कारण शहर में यातायात जाम की स्थिति हो गई। पूरा राजपुर रोड जाम हो गया।

11 को देहरादून बंद

प्रदर्शन में भारी संख्या में अन्य पहाड़ी जिलों के लोग भी पहुंचे। इससे कांग्रेस उत्साहित है। अब कांग्रेस ने 11 जनवरी को देहरादून बंद का आह्वाहन किया है।

« Newer PostsOlder Posts »