Web News

www.upwebnews.com

स्टेशनरी और स्कूल बैग पाकर खिले सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे

February 27, 2026

स्टेशनरी और स्कूल बैग पाकर खिले सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे

मथुरा (चौमुहां । नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा सिसौदिया ने आर्यमन इंटरप्राइजेज के सौजन्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय  कन्या पाठशाला प्रथम के बच्चों को स्टेशनरी किट एवं स्कूल बैग वितरित किए ।  स्टेशनरी किट और स्कूल बैग पाकर बच्चों के चहरे खिल उठे । इस अवसर पर आर्यमन इंटरप्राइजेज ने बच्चों को दिखाने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल की प्रदर्शनी लगाई और बुलेट की खूबियों के बारे में बताया । चौमुहां चेयरमैन सुषमा सिसौदिया ने आर्यमन इंटरप्राइजेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया है । प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को दोपहर के भोजन के अलावा स्कूल बैग, ड्रैस, जूते, मौजे, किताब-कॉपी आदि पठन-पाठन की सामग्री मुफ़्त उपलब्ध कराई जा रही है ।  अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को देखकर बच्चों को वजीफा भी दिया जा रहा है । कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों के बच्चे अब फर्नीचर पर बैठक पढ़ाई कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि  स्टेशनरी किट और स्कूल बैग पाकर खिले बच्चों के चेहरों को देखकर उन्हें काफी सुकून मिला है । स्कूलों में इस तरफ के कार्यक्रम होते रहने चाहिए । बताया कि विद्यालय की अध्यापिकाओं को भी उन्होंने पुरुस्कृत किया है । इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि ऋतिक सिसौदिया , हरेंद्र सिसौदिया दीपक भाटी,भूरी सैनी, वीरू मुखिया, प्रधान अधयापक कृष्णा सिंह , प्रेमलता सैनी आदि उपस्थित रहे ।

श्री श्याम लाडला परिवार  7 मार्च को मनाएगा भव्य श्याम फाग महोत्सव 

मथुरा । श्री श्याम लाडला परिवार के तत्वावधान में श्री श्याम प्रभु के मंदिर स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य श्याम फाग महोत्सव का आयोजन आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा गुरुवार शाम 7:30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार महोत्सव में बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक दरबार सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में भक्ति एवं फाग रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर होंगे।
भजन संध्या में दिल्ली से भावना स्वरांजली, गाजियाबाद से सिद्धांत राज तथा आगरा से अंकित बंजारा सहित कई प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का आयोजन अग्रवालिका, मसानी बाईपास लिंक रोड, मथुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे बाबा श्याम का अभिषेक पूजन तथा सायं 6 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा।
श्री श्याम लाडला परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।
उपस्थित पदाधिकारी महंत भवानी गिरी प्रियंक मल्होत्रा अंकुर गोयल शिवम गर्ग अंशुल गोयल लवकेश अग्रवाल सौरभ अग्रवाल तरुण अग्रवाल शुभम पिपलिया मनोज अग्रवाल, उमेश भदौरिया आदि लोगों उपस्थित रहे।
Shri Shyam Ladla Parivar will celebrate the grand Shyam Phag Festival on 7th March.
Mathura: Under the aegis of Shri Shyam Ladla Parivar, a grand Shyam Phag Mahotsav will be organised on Saturday, March 7, 2026, to mark the completion of one year of the establishment of the temple of Shri Shyam Prabhu.
According to information provided by the organizers at 7:30 pm on Thursday, the festival will feature an attractive and ethereal court of Baba Shyam, which will be a special attraction for devotees. Bhajans filled with devotion and the spirit of the festival will be presented, which will immerse devotees in the devotion of Shyam.
Several renowned bhajan singers, including Bhavna Swaranjali from Delhi, Siddhant Raj from Ghaziabad, and Ankit Banjara from Agra, will perform at the bhajan evening. A large number of Shyam devotees are expected to attend.
The event will be held at Agrawalika, Masani Bypass Link Road, Mathura. The program will include a Abhishek Puja (anointing of Baba Shyam) at 10 a.m. and a grand Shyam Sankirtan (song recitation) at 6 p.m.
The Shri Shyam Ladla family has appealed to all devotees and Shyam lovers to attend the program with their families and receive Baba Shyam’s blessings. Committee officials and members will also be present on this occasion.
The officials present were Mahant Bhavani Giri, Priyank Malhotra, Ankur Goyal, Shivam Garg, Anshul Goyal, Lavekesh Agarwal, Saurabh Agarwal, Tarun Agarwal, Shubham Pipaliya, Manoj Agarwal, Umesh Bhadoria etc.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Posted on 27.02.2026 Friday Time 08.53 PM, Allahabad High court, Sami

प्रयागराज, 27 फरवरी 2026, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉक्सो मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

एक सदस्यीय पीठ के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अंतरिम आदेश जारी कर अगली सुनवाई की तिथि 12 मार्च तय की है। तब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन पुलिस जांच जारी रहेगी। इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सहयोग करने को कहा गया है।

दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद दिए निर्णय में जस्टिस सिन्हा ने आदेश में कहा की ऑर्डर रिजर्व किया जाता है। अगली तारीख पर दोनों पक्षों के अधिवक्ता लिखित वक्तव्य प्रस्तुत करें और नया शपथ पत्र दें।

The Allahabad High Court has granted an interim stay on the arrest of Swami Avimukteshwaranand in a POCSO case. The case will be heard on March 12, until then he will not be arrested.

अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में high court में तीखी बहस, अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Posted on 27.02.2026 Friday Time 08.26 PM, Allahabad High court, Avimukteshveranand

 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में दर्ज एफआईआर से जुड़ी अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अग्रिम जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट आना सामान्य प्रक्रिया नहीं है और इसके लिए असाधारण परिस्थितियों का होना जरूरी है। उन्होंने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला भी दिया।
वहीं शंकराचार्य की ओर से पेश अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़ित की ओर से मुकदमा एक संरक्षक के जरिए दर्ज कराया गया है, जबकि उसके माता-पिता या वास्तविक अभिभावकों का कोई स्पष्ट पता नहीं है। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई अनिवार्य बाधा नहीं है कि अग्रिम जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट न आया जाए।
शंकराचार्य के वकील ने यह भी कहा कि पहले 18 जनवरी को अमावस्या के दिन मारपीट से जुड़ी एक अर्जी दी गई थी, जिस पर केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत अर्जी दाखिल की गई, जिससे पूरे मामले में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुकदमा साजिश के तहत और किसी दबाव में दर्ज कराया गया है।
अधिवक्ता ने यह आरोप भी लगाया कि शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला व्यक्ति खुद हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गौहत्या, दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपये का इनामी है। साथ ही सवाल उठाया गया कि नाबालिगों को अब तक बाल कल्याण समिति के समक्ष क्यों नहीं प्रस्तुत किया गया और उनके माता-पिता कहां हैं। इस पर कोर्ट ने सरकार के अधिवक्ता से स्पष्ट पूछा कि बच्चे इस समय कहां हैं।
शंकराचार्य की ओर से विवेचना पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए। कहा गया कि जिन बच्चों को पेश किया गया है, उनकी मार्कशीट हरदोई की है और वे वहां के संस्थागत छात्र हैं। यह भी दलील दी गई कि पूरा विवाद मौनी अमावस्या से शुरू हुआ और यह सब सरकार की ओर से प्रायोजित प्रतीत होता है। बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कथित तौर पर करीब एक माह बाद कराया गया।
सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
इससे पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सुनवाई को लेकर बयान देते हुए कहा कि कोर्ट में झूठ की कलई खुल जाएगी। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि झूठी कहानियां बनाकर कब तक लोगों को बरगलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी उन्हें संरक्षण दे रही है और बच्चों के साथ कुकर्म से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट तथा दोषियों को साबित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

पत्रकार अग्निवेश सिंह की मौत पर जिला अस्पताल में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
27/02/2026

*दोषियों व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव*

गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में नाली विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य अग्निवेश सिंह की मौत के बाद जिला अस्पताल परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की विधिक प्रक्रिया को स्वयं निगरानी में पूरा कराया।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी , संतोष कुमार सिंह सहित मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार टी.पी. शाही, रामचंद्र शाही, राजू सैनी, राजेश कुमार, शिवहर्ष द्विवेदी प्रिंस पांडेय वेद पाठक निखलेश प्रताप समेत तमाम पत्रकार जिला अस्पताल पहुंचे।
पत्रकारों की मौजूदगी में मृतक अग्निवेश सिंह के शव का पंचनामा कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से वार्ता कर मेडिकल टीम गठित कराए जाने की मांग की, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मेडिकल टीम का गठन किया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में पत्रकारों का भारी हुजूम मौजूद रहा। सभी ने एक स्वर में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
पत्रकारों ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो आज एक सक्रिय पत्रकार को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों एवं लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस दुखद घटना से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।

Gorakhpur. A pall of gloom descended on the district hospital premises following the death of Agnivesh Singh, a life member of the Gorakhpur Journalists Press Club, who was critically injured during a drain dispute in the Bansgaon area. As soon as the news of the incident was received, a large number of journalists reached the district hospital and completed the legal process of the entire case under their own supervision. Gorakhpur Journalists Press Club President Onkar Dhar Dwivedi, Vice President Dhanesh, Minister Pankaj Srivastava, Joint Minister Mahendra Gaur, Treasurer Durgesh Yadav, Members Dr. Manoj Mishra, Rajneesh Tripathi, Santosh Kumar Singh, President of Recognized Journalists Committee Arvind Rai, Former President Ritesh Mishra, Senior Journalist T. P. Shahi, Ramchandra Shahi, Raju Saini, Rajesh Kumar, Shivharsh Dwivedi Pandey Prince Ved Pathak Nikhlesh Pratap and many journalists reached the district hospital.

« Newer PostsOlder Posts »