Web News

www.upwebnews.com

पुलिस ने की गैंगस्टर की 13 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

February 28, 2026

पुलिस ने की गैंगस्टर की 13 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त भीमसेन की कुल मूल्य 13 लाख 39 हजार “सत्तर रूपये की अचल सम्पत्ती को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने राजस्व टीम के साथ शनिवार को थाना रामगढ पर दर्ज गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम बुढाना थाना ताजगंज आगरा की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ती एक आवासीय मकान नई आबादी खन्दौली रोड सत्ता कस्बा व तहसील एत्मादपुर, आगरा क्षेत्रफल 50.166 वर्गमीटर व एक आराजी संक्रमणीय भूमि मौजा अहारत तहसील एत्मादपुर, आगरा को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त भीमसेन द्वारा लगातार अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित किया गया। अपभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप, 9 महीने पहले शादी

Married woman dies under mysterious circumstances in Etah, family alleges murder, married 9 months ago

एटा 28 फरवरी उप्रससे। जनपद में सकीट थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सकीट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया।

मृतका श्रद्धा 25 का विवाह 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के तहत अंकित से हुआ था। शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, ऐसा ससुराल पक्ष का कहना है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की मां संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। संगीता ने इच्छानुसार दान-दहेज देकर शादी करने की बात कही और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि सकीट थाना क्षेत्र के कायम पुर गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में पंखे से लटके शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

267 करोड़ के फर्जी बिलों का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

  • जीएसटी का फर्जी क्लैम हासिल करने में आरोपी
  • आरोपी से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत इलेक्ट्रॉनिक, बैंकिंग सामग्री बरामद
  • शनिवार को एसपी क्राइम ने प्रेस को दीं जानकारी

Posted on 28.02.2026 Saturday, Time 06.12 PM , Rajesh Bhatia UP Samachar Sewa, Moradabad

Mastermind behind Rs 267 crore fake bills arrested in Agra

मुरादाबाद,28 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
फर्मों के नाम पर फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी के मास्टरमाइंड को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पुनीत पर फर्जी फर्मों से करोड़ों की जीएसटी का हेरफेर कर लिया। अभी आरोपी के तीन खातों के खुलासे में 267 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का भेद खुला है। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत चेकबुक व इलेक्ट्रॉनिक आदि उपकरण बरामद किया गया है।
शनिवार को एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार व विभागीय अधिकारियों मामले का खुलासा किया।
मामले में राज्य कर विभाग रेंज-बी मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मुकदमा कायम कराया।
एसपी क्राइम ने बताया कि जीएसटी चोरी के दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हुईं।जिस पर फर्मों के बिलों के आधार पर करोड़ों के फर्जी जीएसटी चोरी क्लैम का भेद खुला।इस मामले में आरोपी पुनीत को आगरा से गिरफ्तार किया गया।पता चला कि फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी की गई। 2019 में पुनीत ने दिल्ली में सिददीक के साथ काम शुरु किया । सिददीक ने उनके नाम से फर्में बनाकर जीएसटी चोरी का फर्जीवाड़ा किया। इसकी एवज में पुनीत को बीस हजार रुपए मिलते ।पर लाँक डाउन के बाद सिददीक ने रुपए देने बंद किए तो पुनीत ने अपने नाम फर्मों के यूजरनेम, पासवर्ड के जरिए चार और फर्मे बना ली। और फर्जी जीएसटी फर्मों के माध्यम से बिल ट्रेडिंग का कारोबार शुरू कर लिया।पुनीत फर्में बनाकर बिना माल का आदान -प्रदान किए जीएसटी का क्लैम लेता रहा।बिल केवल पोर्टल पर अपलोड होते। इन फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेकर रकम विभिन्न खातों में दिखाई जाती। बाद में नकद निकालकर कमीशन काटकर संबंधित व्यक्तियों को दे देते। शुरुआती जांच में तीन खाते सामने आए। आरके इंटरनेशल से 88 करोड़, मेघना एंटरप्राइजेज से 57 करोड़ और वान्या नामक फर्म के नाम पर 122 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। लकड़ी के बिल दर्शाए गए। आरोपी ने 200 करोड़ रुपये के फर्जी बिल की बात कहीं है। मौके से पुलिस व विभाग को मोबाइल, एटीएम, लैपटाप,चेकबुक, पैन कार्ड आदि उपकरण व बैंकिंग सामग्री बरामद की। आरोपी से 32 किराएनामे आदि दस्तावेज भी बरामद किए हैं। शक है कि
इन दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्जी बिलों पर जीएसटी चोरी के लिए किया गया।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस केस में अल -जजा इंटरप्राइजेज के नाम पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसकी तलाश व सर्विलांस टीम ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ा है।खातों में मौजूद छह लाख रुपये सीज किए गए हैं। मामले की पड़ताल चल रहीं हैं।

Economy grew at 7.8% in the third quarter of the current FY

New Delhi. Indian economy grew at 7.8% in the third quarter of the current financial year. The growth rate in Real GDP during 2025-26 is estimated at 7.6% as compared to 7.1% in 2024-25. The Ministry of Statistics and Programme Implementation today released the New Series of Annual and Quarterly Estimates with base year 2022-23. It has replaced the previous series with the base year of 2011-12.
The Ministry added that the Financial Year  2022-23 has been selected as the base year because it represents a recent normal year after COVID. It provides robust and comprehensive data across sectors of the economy, making it an appropriate benchmark for the new series of Annual and Quarterly National Accounts Estimates. As per the statistics, the overall Economic performance in the current financial year is primarily on account of robust Real growth observed at 8.4% in Second Quarter and  7.8% in the Third Quarter.
The Economy has exhibited sustained performance, recording Real GDP growth rates of 7.2% in 2023-24 and 7.1% during  2024-25.
The Ministry said that the manufacturing sector has been the major driver in contributing to the resilient performance of the economy in the three consecutive financial years after rebasing. This sector has attained double-digit growth rates in Financial Years  2023-24 and 2025-26.
Secondary and Tertiary sectors have boosted the performance of the economy by registering above 9%  growth rate in the current fiscal year. It added that trade,  Hotels, Transport, and  Services related to Broadcasting, Storage sector have attained a growth rate of 10.1% at Constant Prices in 2025-26. On the Consumption side, both the Private Final Consumption Expenditure (PFCE) and Gross Fixed Capital Formation have exhibited more than 7% growth rate in 2025-26.

नेपाल सीमा की सुरक्षा मुद्दों पर अमित शाह ने बैठक की

Amit Shah

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में भारत-नेपाल सीमा से लगे सीमावर्ती जिलों से संबंधित सुरक्षा संबंधी मुद्दों का आकलन करने के लिए कल एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीमा प्रबंधन को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के पास अवैध निर्माण, अवैध प्रवास, नकली भारतीय मुद्रा नोटों जैसी चिंताओं को दूर करने के लिए समन्वित अंतर-एजेंसी कार्रवाई पर भी जोर दिया गया

« Newer PostsOlder Posts »