Web News

www.upwebnews.com

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलेगी भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा

March 1, 2026

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलेगी भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
01//03/2026

पाण्डेहाता में होलिका दहन उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, पुष्प वर्षा व शंखनाद से होगा स्वागत*

गोरखपुर। श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेहाता महानगर गोरखपुर द्वारा होली पर्व के अवसर पर दिनांक 02 मार्च 2026 को सायंकाल 3 बजे भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
समिति के संरक्षक आशीष गुप्ता एवं अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों को पुनः स्थापित किए जाने को लेकर व्यापारी वर्ग द्वारा गोरक्षपीठाधीश्वर का गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा एवं शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
समिति के महामंत्री शिवम पटवा एवं कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि इस बार कानपुर से आने वाली आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी, जिनमें भक्त प्रहलाद एवं भगवान विष्णु से जुड़ी धार्मिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा भक्त प्रहलाद की विधिवत आरती कर तथा फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ होली खेलकर किया जाएगा।
शोभायात्रा पाण्डेहाता क्षेत्र से प्रारंभ होकर महानगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच सम्पन्न होगी। आयोजन को लेकर समिति एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।
समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि होलिका दहन उत्सव को सफल बनाने हेतु समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय व्यापारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

द्वितीय चरण का आंदोलन 09 मार्च से होगा प्रारंभ – जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन

उप्रससे,अजय बरया

ललितपुर- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन की अध्यक्षता में बीआरसी जखौरा कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।बैठक में अतिथि के रूप में एस सी/एस टी बेसिक टीचर वैलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मुनीर,टीएससीटी के जिला संयोजक आदर्श रावत,अटेवा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श किया गया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर आरटीई एक्ट के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट हेतु उच्च स्तरीय अधिवक्ताओं से संपर्क कर टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने संगठन की ओर से आगामी रणनीति के लिए शिक्षकों को तैयार रहने का आह्वान किया।इस दौरान विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष,मंत्री ने अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,जिलामंत्री अनिल त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा सत्येंद्र जैन,लखन लाल सेन,हरिश्चंद्र
नामदेव,संजीव टडैया,हरिनारायण चौबे,इंदर सिंह पटेल,रामरक्षपाल सिंह,अरविंद सिंह राजपूत,राजेश साध,बाबू सिंह राठौर,आदर्श रावत,मुo असलम,मो0 मुनीर,रामेंद्र सिंह यादव,
ब्रजेश चौरसिया,राममिलन रजक,गौरीशंकर सेन
जितेंद्र जैन,स्वदेश भूषण,दयाशंकर रजक,रामेंद्र सिंह यादव,पुष्पेंद्र जैन,संतोष कुशवाहा, महेंद्र पंथ,संदीप नामदेव,नीतेश निरंजन, अवधेश कुशवाहा, राजेश कुमार,राजेंद्र सिंह परमार मौजूद रहे।बैठक का संचालन रामरक्षपाल सिंह ने किया।

● आंदोलन के प्रमुख चरण हैं यह ●

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में टीईटी अनिवार्यता के विरूद्ध आंदोलन के प्रमुख चरण के रूप में आयोजित होंगे।

● प्रथम चरण में शिक्षक की पाती के नाम से पत्र व ई-मेल भेजने का अभियान 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं नेता प्रतिपक्ष राज्य व केंद्र को टेट अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु ई-मेल/ पोस्टकार्ड भेजने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

● द्वितीय चरण में 13 अप्रैल 2026 को जनपद मुख्यालय पर एक जगह एकत्र होकर जनपद मुख्यालय के मुख्य मार्ग से होते हुए सायंकाल मसाल जुलूस निकाला जाएगा।

● तृतीय चरण में 3 मई 2026 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन पार्क में धरना प्रदर्शन रैली करते हुए विधानसभा तक मार्च किया जाएगा।
यदि इतने के बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नही किया तो

●चौथे चरण में मानसून सत्र में देश के शिक्षक मिलकर संसद भवन का घेराव करेंगे।

यूजीसी बिल पर आंदोलन तेज, SIR फॉर्म न भरने पर अड़ीं पल्लवी पटेल

Pallavi Patel, MLA

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
01/03/2029

गोरखपुर। अपना दल केमरवादी विधायक पल्लवी पटेल आज गोरखपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वह एकमात्र विधायक हैं जो यूजीसी के समर्थन में सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही हैं।

पल्लवी पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में समानता, पारदर्शिता और दलित-पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए यूजीसी बिल का लागू होना बेहद जरूरी है। उनका कहना था कि जब तक यूजीसी बिल पास नहीं होगा, तब तक शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल स्थापित नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूजीसी बिल को जल्द से जल्द पारित किया जाए, तभी उनका आंदोलन समाप्त होगा।

*SIR फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान*

SIR फॉर्म भरने के सवाल पर विधायक ने साफ कहा कि वह यह फॉर्म नहीं भरेंगी। जब पत्रकारों ने पूछा कि फॉर्म न भरने की स्थिति में 2027 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से उनका नाम हट सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह एक संवैधानिक पद पर विधायक हैं और कानूनी तौर पर 2027 तक उनका नाम नहीं काटा जा सकता।

अन्य मुद्दों पर साधी चुप्पी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को हिंदू विरोधी बताए जाने के सवाल पर पल्लवी पटेल ने टिप्पणी करने से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस समय सबसे बड़ा और अहम मुद्दा यूजीसी बिल पास कराना है।

मीडिया से बातचीत के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक सवालों पर सीधे जवाब देने से बचती रहीं और लगातार यूजीसी बिल के मुद्दे को ही प्रमुखता देती नजर आईं।

असद हत्याकांड: जफर समेत छह के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

-हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें,

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
महिला जज के पिता मो असद के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर डेहरिया निवासी जफर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जफर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस ने मो असद के साले मजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार तक पुलिस ने कटघर का आलमगीर और कानून गोयान निवासी मो फैजान को गिरफ्तार किया है। बताया कि मजाहिर का अपने भाई जफर से भी संपत्ति विवाद चल रहा है।
शहर में अल्वीना कन्फैक्शनरी के संचालक मो असद शुक्रवार शाम को रोजा खोलने के बाद तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ दूसरा साला मुजाहिर उर्फ डेनियल भी था। इस बीच बंगला गांव में गोली मारकर हत्या कर दी। कांड में मुख्य आरोपी असद का साला हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है।
जिगर कालोनी में रहने वाले 62 वर्ष के मो असद की एक बेटी आसमा सुल्ताना व पति बुलंदहशर में न्यायिक अधिकारी के पद पर हैं। जबकि दूसरी बेटी अलमास सुल्ताना एमएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है। घटना वाली शाम को असद अपने साले मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे पहुंचे थे तभी दूसरी बाइक पर दूसरा साला जफर आया और स्कूटी की बराबर में बाइक लगाकर असद को सिर में गोली मार दी।

हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश तेज, पुलिस टीमें जुटीं
हत्याकांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगीं है। अभी सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस ने असद के दूसरे साले मुजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को पकड़ा गया है।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पायदान में फंसा यात्री का पैर, सतर्कता से बचीं जान

ट्रेन मैनेजर ने गाड़ी रोक दिखाईं
समझदारी, शनिवार रात शाहजहांपुर की घटना

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली जा रहीं एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री का पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। हादसे की आशंका देख ट्रेन मैनेजर ने तत्काल गाड़ी को रुकवाया। रेल व ट्रेन स्टाफ की मदद से बड़ी मुश्किल से यात्री का पैर ट्रेन के पायदान में उलझ गया।
घटना शनिवार की देर रात शाहजहांपुर स्टेशन की है। ट्रेन 14207 प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहीं थीं। ट्रेन शनिवार की रात दो बजे शाहजहांपुर से चलीं। होली की वजह कोचों में भीड़भाड़ थीं। इस दौरान यात्रियों में कोच में चढ़ने को लेकर हड़बड़ी मचने लगी। इस जनरल कोच में सवार होने के लिए चढ़ा तो घबराहट में उसका पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। औंधें मुंह यात्री को देखकर आपाधापी मच गई। यात्री को ट्रेन के नीचे गिरा देख ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने तत्काल सूझबूझ से काम लिया। और प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान जीआरपी आरपीएफ, ट्रेन व स्टेशन स्टाफ व सहयात्रियों की मदद से यात्री के पैर को पायदान से खींचकर निकाला जा सका।घायल यात्री को इलाज की सुविधा के लिए स्टेशन स्टाफ के सुपुर्द किया गया।इस फेर में ट्रेन करीब 18 मिनट चल सकीं। मंडल रेल अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।

« Newer PostsOlder Posts »