Web News

www.upwebnews.com

267 करोड़ के फर्जी बिलों का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

February 28, 2026

267 करोड़ के फर्जी बिलों का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

  • जीएसटी का फर्जी क्लैम हासिल करने में आरोपी
  • आरोपी से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत इलेक्ट्रॉनिक, बैंकिंग सामग्री बरामद
  • शनिवार को एसपी क्राइम ने प्रेस को दीं जानकारी

Posted on 28.02.2026 Saturday, Time 06.12 PM , Rajesh Bhatia UP Samachar Sewa, Moradabad

Mastermind behind Rs 267 crore fake bills arrested in Agra

मुरादाबाद,28 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
फर्मों के नाम पर फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी के मास्टरमाइंड को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पुनीत पर फर्जी फर्मों से करोड़ों की जीएसटी का हेरफेर कर लिया। अभी आरोपी के तीन खातों के खुलासे में 267 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का भेद खुला है। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत चेकबुक व इलेक्ट्रॉनिक आदि उपकरण बरामद किया गया है।
शनिवार को एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार व विभागीय अधिकारियों मामले का खुलासा किया।
मामले में राज्य कर विभाग रेंज-बी मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मुकदमा कायम कराया।
एसपी क्राइम ने बताया कि जीएसटी चोरी के दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हुईं।जिस पर फर्मों के बिलों के आधार पर करोड़ों के फर्जी जीएसटी चोरी क्लैम का भेद खुला।इस मामले में आरोपी पुनीत को आगरा से गिरफ्तार किया गया।पता चला कि फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी की गई। 2019 में पुनीत ने दिल्ली में सिददीक के साथ काम शुरु किया । सिददीक ने उनके नाम से फर्में बनाकर जीएसटी चोरी का फर्जीवाड़ा किया। इसकी एवज में पुनीत को बीस हजार रुपए मिलते ।पर लाँक डाउन के बाद सिददीक ने रुपए देने बंद किए तो पुनीत ने अपने नाम फर्मों के यूजरनेम, पासवर्ड के जरिए चार और फर्मे बना ली। और फर्जी जीएसटी फर्मों के माध्यम से बिल ट्रेडिंग का कारोबार शुरू कर लिया।पुनीत फर्में बनाकर बिना माल का आदान -प्रदान किए जीएसटी का क्लैम लेता रहा।बिल केवल पोर्टल पर अपलोड होते। इन फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेकर रकम विभिन्न खातों में दिखाई जाती। बाद में नकद निकालकर कमीशन काटकर संबंधित व्यक्तियों को दे देते। शुरुआती जांच में तीन खाते सामने आए। आरके इंटरनेशल से 88 करोड़, मेघना एंटरप्राइजेज से 57 करोड़ और वान्या नामक फर्म के नाम पर 122 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। लकड़ी के बिल दर्शाए गए। आरोपी ने 200 करोड़ रुपये के फर्जी बिल की बात कहीं है। मौके से पुलिस व विभाग को मोबाइल, एटीएम, लैपटाप,चेकबुक, पैन कार्ड आदि उपकरण व बैंकिंग सामग्री बरामद की। आरोपी से 32 किराएनामे आदि दस्तावेज भी बरामद किए हैं। शक है कि
इन दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्जी बिलों पर जीएसटी चोरी के लिए किया गया।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस केस में अल -जजा इंटरप्राइजेज के नाम पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसकी तलाश व सर्विलांस टीम ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ा है।खातों में मौजूद छह लाख रुपये सीज किए गए हैं। मामले की पड़ताल चल रहीं हैं।

दस लाख की रंगदारी न मिलीं तो महिला जज की पिता को मारी गोली

-आरोपी नागफनी थाने का
हिस्ट्रीशीटर जफर, डेहरिया से नगर निगम का पूर्व पार्षद
22 दिसंबर को कन्फैक्शनरी स्वामी समद से मांगे 10 लाख
या हर महीने एक लाख रुपए

Post on 28.2.26
Saturday, Time 8.20 AM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,28 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में बेकरी कारोबारी मो समद से हिस्ट्रीशीटर जफर ने दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी। दो महीने पहले मांगी रकम न मिलने पर आरोपी ने सरे शाम बेकरी कारोबारी को गोली से उड़ा दिया। समद बुलंदशहर में एसीजेएम आसमा सुल्ताना के पिता है।
शहर में अल्वीना कन्फैक्शनरी चलाने वाले समद की उनके साले जफर ने गोली मारकर हत्या कर दी। जफर नागफनी का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ समय पहले डेहरिया क्षेत्र से निगम का पार्षद भी रह चुका है। बताया गया कि 22 दिसंबर को जफर ने समद से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी। धमकीं दी कि रंगदारी दें या हर हर महीने एक लाख रुपए। समद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। रंगदारी का मुकदमा 13 जनवरी को जफर, बेटे सैफुल समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि मुकदमा दर्ज के बाद जफर ने समद की हत्या की कोशिश में जुट गया। शुक्रवार शाम को बंगला गांव में गोलियों से भून दिया।
हत्याकांड के बाद से पुलिस आरोपी जफर की तलाश में जुटी है। आरोपी के घर चार दिन से ताला लगा है। माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह रेलवे स्टेशन की ओर से फरार हो गया।

-जफर का सगे भाई से भी संपत्ति विवाद
घटना के समय समद के संग दूसरा साला मुजाहिर भी स्कूटी में पीछे बैठा था। जफर का अपने सगे भाई मुजाहिर से भी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मुजाहिर व समद के बीच अच्छे संबंध थे। जफर की धमकीं के चलते समद अब जिगर कालोनी में रह रहें थे। शुक्रवार को रोजे के बाद तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई।

–हत्यारोपी की तलाश तेज
महिला जज के पिता की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश तेज हो गई है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गई है।

February 27, 2026

मुरादाबाद में बेकरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

साले पर हत्या का आरोप, आरोपी हिस्ट्रीशीटर, संपत्ति विवाद बना वजह, देर शाम बंगला गांव क्षेत्र की घटना

Post on 27.2.26
Friday, Time 10.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर में बड़े कन्फैक्शनरी कारोबारी मो असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर शाम हुईं घटना से सनसनी फैल गई।यह घटना तब हुई जब वह अपने घर जिगर कालोनी से नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में ही आरोपी ने उन्हें गोली मारी दी।पुलिस को साले पर हत्या का संदेह है। हत्याकांड की वजह संपत्ति विवाद माना जा रहा है। कारोबारी की पुत्री न्यायिक सेवा में हैं।
लाल मस्जिद के रहने वाले मोहम्मद समद की शहर में चार पांच जगहों पर अलवीना कन्फैक्शनरी है। बेकरी के बड़े कारोबारी मो समद की हत्या देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। घटना के समय वह अपने साले मजाहिर के साथ तरावीह पढ़ने के लिए निकले। स्कूटी पर दोनों लोग बंगला गांव चौराहे के पास पहुंचे तभी उनपर फायरिंग हुई। गोली से समद लहुलुहान हो गए। घायल समद को अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। और पूछताछ शुरू कर दी।
एसपी सिटी का कहना है कि हत्या उनके दूसरे साले जफर ने की। जफर हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

84 कोसी होली परिक्रमा पर दो मेला स्पेशल

प्रयागराज का बालामऊ में ठहराव

Post on 27.2.26
Friday, Time 9.45 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।

मुरादाबाद मंडल में नैमिषारणय व मिश्रित तीर्थ पर 84 कोसी होली परिक्रमा पर रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्री व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दो बालामऊ-सीतापुर सिटी मेला स्पेशल (04391-92 व 04393-94) ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेनें 28 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगी।मेला स्पेशल सीतापुर सिटी से चलकर रामकोट,मिश्रित तीर्थ, बेनीगंज रुकेंगी।
इसके अलावा प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 14307-08 ट्रेन का बालामऊ स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।

पं.मदन मोहन गोस्वामी की 26वीं पुण्यतिथि पर संगीत पुष्पांजलि

कार्यक्रम में बुद्धिजीवी और कलाप्रेमी सम्मानित हुए

Post on 27.2.26
Friday, Time 9.00 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार को पं. मदन मोहन गोस्वामी की 26वीं पुण्यतिथि पर संगीत पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पंचायत भवन सभागार में हुए कार्यक्रम की शुरुआत एमएलसी
डा.जयपाल सिंह व्यस्त, डा. विशेष कुमार, राजेश रस्तोगी ने दीप प्रज्वलन कर की।इस मौके पर शहर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, टीएमयू प्रोफेसर डा.हरबंस दीक्षित, समाजशास्त्री विशेष गुप्ता गणमान्य लोग रहे।अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के शुरु में पं. गोस्वामी के जीवन चरित्र को दृश्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।इसे मौजूद लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी ने करते हुए
गोस्वामी जी के जीवन व संगीत साधना पर प्रकाश डाला।इस दौरान दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद के कलाकारों ने भजन, गजल व शास्त्रीय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। चित्रकला में विशेष पहचान रखने वाले डॉ. नवनीत गोस्वामी के निर्देशन में पंडित गोस्वामी के जीवन पर आधारित कलात्मक प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम में संगीत व कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को “पंडित से मदन मोहन गोस्वामी स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया। इनमें कुमारी दीक्षित और दीक्षा देवल को शास्त्रीय संगीत, दीपक भट्ट को गजल गायन, रुक्मणी खन्ना तथा बाल सुंदरी तिवारी को “सहस्त्र चंद्र दर्शन” पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

« Newer PostsOlder Posts »