Posted on 07.02.2016 Saturday Time 09.18 AM, Mathura , Yamuna expressway Accident
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना इलाके में दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस के छह यात्रियों को एक बेकाबू कंटेनर ने उस समय रौंद दिया, जब वे बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे।
दुर्घटना शनिवार सुबह की है। दिल्ली के नांगलोई से यात्रियों को लेकर एक निजी बस (स्लीपर कोच) कानपुर के रसूलाबाद के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास पहुंची, कुछ यात्रियों ने लघुशंका (Toilet) जाने के लिए बस रुकवाई। कायदे से बस को ‘ग्रीन जोन’ या टोल के पास रुकना चाहिए था, लेकिन चालक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बस को एक्सप्रेस-वे की मेन लेन के किनारे ही खड़ा कर दिया। बस से आधा दर्जन से ज्यादा यात्री नीचे उतरकर किनारे पर खड़े थे, तभी पीछे से मौत बनकर आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पूरी ताकत से बस के पिछले हिस्से में टक्कर मारी। कंटेनर की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक रही होगी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीचे खड़े यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कंटेनर उन यात्रियों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। टक्कर के बाद वहां का दृश्य देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। औरैया के सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के अस्लम और दिल्ली के संतोष के शरीर के अंग सड़क पर बिखर चुके थे। चार लोगों की पहचान उनके दस्तावेजों से हुई, जबकि दो अन्य के शव इस कदर क्षत-विक्षत थे कि उनकी पहचान करने में घंटों लग गए।
हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे सुरक्षा दल और सुरीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल औरैया निवासी अमर दुबे को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जब मृतकों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को कॉल किया।





