Web News

www.upwebnews.com

जय पाल सिंह व्यस्त ने बजट सत्र में रखी मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज और बरेली में केंद्रीय विवि की मांग

February 20, 2026

जय पाल सिंह व्यस्त ने बजट सत्र में रखी मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज और बरेली में केंद्रीय विवि की मांग

Posted on 20.02.2026 Friday , Time 10.24 AM, Dr Jay Pal Singh Vyast, MLC, Vidhan Parishad, Lucknow 

लखनऊ, 20 फरवरी। बरेली मुरादाब खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जय पाल सिंह व्यस्त ने सदन में बजट भाषण के दौरान मुरादाबाद में मेडिकल कालेज और बरेली में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग रखी।

उन्होंने कहा मुरादाबाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज, लाइनपार क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खोला जाए। साथ ही लोकोशेड से प्रभात मार्केट तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाय।

डा व्यस्त ने कहा बरेली में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन करता हूं। उन्होंने अपने भाषण में 9.12 लाख करोड़ के बजट की प्रशंसा की।

February 13, 2026

सनातन हित के पार्टी बनायेंगे अलंकार अग्निहोत्री

Posted on 13.02.2026 Time 09.31 PM Bareilly News Alankar Agnihotri ex City Magistrate Bareilly 

अलंकार अग्निहोत्री का राजनीति करने का ऐलान

बरेली, 13 फरवरी 2026, यूजीसी नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मैजिस्ट्रेट और अब निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री Alankar Agnihotri ने राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने सनातन के नाम पर अन्य दलों की भांति पार्टी बनाने ऐलान किया है।

श्री अग्निहोत्री ने कहा जैसे अपना दल, निषाद पार्टी, राजभर समाज की पार्टियां हैं उसी तरह सनातन के लिए पार्टी होगी। ज्ञातव्य है कि अलंकार अग्निहोत्री बरेली में तैनात थे। उन्होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर त्यागपत्र दिया था। उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं हुआ। ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। किंतु सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया और डीएम ऑफिस शामली से संबद्ध कर दिया।

इस्तीफा देने के बाद सलाहकार अग्निहोत्री को खासी लोकप्रियता मिली। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज उनके पक्ष में खड़ा नजर आया। कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुआ।

भगवा हो सकता है झंडे का rang

उन्होंने अभी पार्टी के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी का नाम और झंडा, रंग आदि शीघ्र घोषित होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उनके झंडे का रंग भगवा होगा।

इस्तीफे पर संपादकीय टिप्पणी में लिख दिया गया था कि राजनीति में जाएंगे

http://upwebnews.com/sarvesh-kumar-singh-editorial/

 

February 3, 2026

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

  • 300 बैडेड हास्पिटल को पी.पी.पी मॉडल पर संचालित किये जाने के संबंध में 10 फरवरी को बैठक आयोजित किये जाने के दिये निर्देश
  • बदायूं से दातागंज मार्ग के गडढे भरवाने के दिये गये निर्देश
  • समस्त मुख्य मार्गों पर पर्याप्त संख्या में लगायें जाये साइनेज, जिससे दुर्घटना से हो सके बचाव-मण्डलायुक्त

Posted on: 03.02.2026, Tuesday, Time 06.01 PM, Bareilly

UP Web News

बरेली, 03 फरवरी । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में पाया कि बरेली प्रथम स्थान पर है कृषि विभाग से सम्बंधित फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की जिस पर जिलाधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया कि जो लोग फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं उनके भुगतान की समस्या है जिस पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि आज शाम तक चारों जनपदों मेंं कितने कर्मी इस कार्य में लगे हैं और कितनों के खातों की समस्या है की रिपोर्ट देते हुए तीन दिन में सभी के खातों में धनराशि प्रेषित करा दें।

बैठक में पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा में बताया गया कि 9 फरवरी तक यदि किसी स्कूल में डाटा पेंडिंग है तो उसे निस्तारित करना होगा तत्पश्चात लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति सीधे भेज दी जायेगी।

बैठक में बताया गया कि मण्डल स्तर पर ट्रामा सेण्टर/क्रिटिकल कारिडोर प्रस्तावित है बरेली में 10, बदायूं में 8, पीलीभीत में 10, तथा शाहजहांपुर में 8 का निर्माण कराया जायेगा हैं, जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि हर जनपद में कम से कम एक आर्थोपेडिक सर्जन की व्यवस्था की जाये। बैठक में उन्होनें निर्देश देते हुए कहा कि ब्लैक स्पाटस के निकट ए.एल.एस युक्त एम्बुलेन्स की व्यवस्था तथा निकटतम चिकित्सा संस्थानों (प्राइवेट/सरकारी) उसमें उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओ का ब्यौरा बनाकर प्रस्तुत किया जाए।

इसके पश्चात बैठक में एम.बी.बी.एस डाक्टर्स की एग्रीमेन्ट के आधार पर नियुक्ति, टी.बी. रोग उन्मूलन कार्यक्रम, सिजेरियन प्रसव केन्द्र की समीक्षा की गयी जिसमें यह पाया गया कि नवाबगंज में स्थिति अच्छी है, लेकिन कुछ स्थानों पर कर्मियों की कमी है जिस कारण आपेक्षित प्रगति नही हो पा रही है। बैठक में निर्देश दिये गये कि विकास खण्डों के स्तर पर डिलीवरी बढाई जाए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का अयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये जाने के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में 300 बैडेड हास्पिटल को पी.पी.पी मॉडल पर संचालित किये जाने के बारे में भी समीक्षा की गयी और 10 फरवरी को इस सन्दभ में पूरी जानकारी के साथ पुनः बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता, नेत्र ज्योती अभियान के अंतर्गत चश्मों के वितरण, 102 तथा 108 एम्बुलेंस का निरीक्षण किये जाने व मलेरिया संक्रमण की विस्तृत समीक्षा की समीक्षा की गयी। टीकाकरण के ऐसे सेशन पर चर्चा की गयी जो नियोजित किये गये थे परन्तु सम्पादित नही किये गये। मंडलायुक्त द्वारा समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियो को अपने अपने जनपद के मेडिकल कालेजों का निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी पीलीभीत को निर्देश दिये गये कि फैमिली आई.डी में जनपद की स्थिति पीछे चल रही है जिस पर सुधार करने की आवश्यकता है। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वजन नापने व लम्बाई नापने की मशीन कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी बरेली द्वारा बताया गया कि 15 लाख रु फण्ड दिया गया था जिससे उपयुक्त उपकरण मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से क्रय कराया गया है शीघ्र रिसीव करा दिया जायेगा। विभाग द्वारा बताया गया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा उपकरण उपलब्ध कराये गये थे काफी संख्या में खराब हो गये हैं। जिस पर मंडलायुक्त ने विकास खण्डवार उन उपकरणों को प्रयोग करने व फीडिंग करने का प्रशिक्षण कराने व प्रशिक्षण उपरांत निरीक्षण कर कार्य की जानकारी लेने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि अगले माह की 15 तारीख तक प्रशिक्षण करायें। इसके पश्चात उद्योग विभाग के अंतर्गत ओ.डी.ओ.पी, मुख्यमंत्री युवा रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री श्रम सम्मान योजना, निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा में पाया कि पशुपालन विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन गौशालाओं की समीक्षा की गयी जिसमें यह पाया गया कि बरेली में 2 गौशालाएं हैण्डओवर हो चुकी हैं उसमें विद्युत कनेक्शन भी हो चुका है और गौवंश संरक्षित होने भी आरम्भ हो गये हैं।

सैटेलाईट बस स्टेशन, इज्जतनगर में निर्माणाधीन बस स्टैण्ड की समीक्षा की गयी जिस पर बताया गया कि इज्जतनगर बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य पूर्ण करने की मई 2026 की तिथि पुर्ननिर्धारित करा ली गयी है। 200 करोड़ रु से अधिक लागत में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी जिसमें गर्रा नदी पर सेतु निर्माण, कस्तूरबा विद्यालय में हास्टल निर्माण, बदायूं में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में हास्टल निर्माण, राजकीय महाविद्यालय दातागंज बदायूं, के निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि फायर/विद्युत एन.ओ,सी के लिये आवेदन किया गया है। विद्युत/भवन पर से 33 हजार के.वी की लाइन गयी है जिसकी शिफटिंग करायी जानी है। जल निगम (नगरीय) द्वारा शीशगढ़ परियोजना की हैण्ड ओवर की कार्यवाही की जा रही है।
शाहजहांपुर में नर्सिंग कालेज की कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जाएगा। सी.एन.डी.एस के कुल 11 कार्य विलम्ब से चल रहे हैं जिस पर बताया गया कि इसका मुख्य कारण है कि विभिन्न निर्माण कार्यो में धनराशि प्राप्त न हो है। भावलखेड़ा में कस्तूरबा गॉधी विद्यालय में निर्माण कार्य मार्च तक पूर्ण हो जायेगा। पी.डब्लू.डी के निर्माण कार्यो की जॉच रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली गयी जिस पर जॉच अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भोजीपुरा से अगरास से शंखापुल तक मार्ग के कार्य की जांच करायी गयी कार्य ठीक है पटरी का कार्य अवशेष था जिस पर बताया गया कि पूर्ण करा लिया जायेगा। बरेली से आंवला अलीगंज गैनी मार्ग के बारे में बताया गया नाली आदि का कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी बदायूं ने जानकारी दी कि बदायूं से दातागंज मार्ग खराब स्थिति में है जिस पर मण्डलायुक्त ने उसे ठीक कररवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त मार्गों मुख्यतः बहेड़ी, चौबारी, दातागंज, आदि मार्गों पर साइनेज आदि पर्याप्त संख्या में लगाया जाए जिससे कि दुर्घटना से बचाव हो सके ।

कर करेत्तर की समीक्षा में दिसम्बर के माह में समीक्षानुसार बताया गया कि आबकारी विभाग बरेली व पीलीभीत की स्थिति अच्छी नहीं थी जनवरी में पर्याप्त सुधार कर लिया है। बैठक में बताया गया कि निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों में कार्य करने की आवश्यकता है, सभी संबंधित इस ओर ध्यान दें। आई.जी.आर.एस की समीक्षा में बताया गया कि में किसी भी विभाग को सी नही मिला है तथा संतोष का स्तर भी बढा है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि 10 से 12 जनसुनवाई में सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठें, उक्त समयावधि में कोई मीटिंग आयोजित ना की जाये ।

बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

January 27, 2026

Bareilly Mayar Umesh Gautam

बरेली मेयर उमेश गौतम

बरेली, 27 जनवरी । भाजपा मेयर उमेश गौतम के भी सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के यूजीसी विरोध मामले में अपना समर्थन देने उनके आवास पशुनचनाए की खबर है। सीटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने माघ संगम स्नान के अलावा यूजीसी 2026 संशोधित एक्ट को लेकर अपने हाथ से लिखा इस्तीफा पब्लिक में सार्वजनिक किया है।

कल शाम को घटनाक्रम के बाद से सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर लगातार ब्राह्मण नेताओं, अधिकारियों और अन्य दलों के नेताओं के आने जाने का सिलसिला तेजी पकड़े हुए है। मेयर गौतम के द्वारा भी यूजीसी कानून को गलत बताया है।

पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, जांच कमिश्नर करेंगे

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

PCS अलंकार अग्निहोत्री इस्तीफ़ा मामला

बरेली, 27 जनवरी। पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री निलंबित किए गए, मंडलायुक्त बरेली जाँच करेंगे , जाँच के दौरान DM कार्यालय शामली से संबद्ध रहेंगे अलंकार अग्निहोत्री।

Suspension Letter PCS Alankar Agnihotri

पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री का निलंबन पत्र

Older Posts »