Web News

www.upwebnews.com

ईरान के 24 प्रांतों में 1200 से अधिक मिसाइल हमले

March 3, 2026

ईरान के 24 प्रांतों में 1200 से अधिक मिसाइल हमले

Posted on 03.03.2026 Tuesday Time 09.00 AM, Telabeev, Israiel America War, News Source PB-AKASHVANI India

तेल अबीब, 03 मार्च 26, पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं और जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। इस्राइल की वायु सेना ने कहा कि उसने अमरीका के साथ संयुक्त अभियान में ईरान के 31 प्रांतों में से 24 प्रांतों पर 1,200 से अधिक मिसाइलें गिराईं। ईरान ने बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित नौ देशों पर हमले किए हैं। इस्लामिक संगठन- रेड क्रिसेंट के अनुसार, अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान में 555 लोग मारे गए हैं। सबसे घातक हमला मीनाब के एक बालिका प्राथमिक विद्यालय पर हुआ, जिसमें लगभग 180 बच्चों की जान चली गई। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी की भी हवाई हमले में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। इस्राइल में, एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने बेत शेमेश पर हमला किया, जिसमें नौ लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।

कुवैत में ईरानी हमलों में चार अमरीकी सैनिक भी मारे गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। बहरीन में, सलमान औद्योगिक शहर में एक जहाज पर मिसाइल के मलबे से टकराने पर एक एशियाई श्रमिक की मौत हो गई। इराकी मीडिया और कताइब हिजबुल्लाह ने बताया कि जुर्फ-अल-सखर बेस पर हुए हमलों में दो लड़ाके मारे गए और पांच घायल हो गए। कुवैत ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत और 32 लोगों के घायल होने की सूचना दी।

लेबनान में, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 52 लोग मारे गए और 154 घायल हो गए। सरकार ने हिजबुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने भी पुष्टि की है कि बेरूत के दक्षिण में हुए एक हमले में उसके लेबनान सैन्य विंग के कमांडर की मौत हो गई है। वही इस्राइल ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह के खुफिया प्रमुख हुसैन मकलेद को बेरूत में एक सटीक हमले में मार गिराया गया है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन हमलों में मध्य पूर्व में दो बांग्लादेशी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। संयुक्त अरब अमीरात में, अबू धाबी के जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मलबा गिरने से एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन लोग मारे गए और 58 घायल हो गए।

ईरान में सैनिक तैनात करने पर विचार: ट्रंप

Posted on 03.03.2026, Tuesday Time 08.42 AM, Iran- America War, News Source PB-AKASHVANI, India

वाशिंगटन, 03 मार्च 26, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना से साफ तौर पर इनकार नहीं किया है। एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस विकल्प पर विचार किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह, वे ईरान में सेना भेजने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद इसकी जरूरत न पड़े, लेकिन आवश्यकता होने पर इसका उपयोग किया जाएगा।

इसी साक्षात्कार में ट्रम्‍प ने कहा कि सैन्य अभियान तय समय के अनुसार चल रहा है, नेतृत्व के स्तर पर अपेक्षा से कहीं अधिक तेज प्रगति हुई है।
इस बीच, ईरान में हुए हमलों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में, अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया।

ये टिप्पणियां अमरीकी और इस्राएल की सेनाओं द्वारा ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ व्यापक सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ दिनों बाद आई हैं। हमलों की पहली लहर में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई, जिससे देश की सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक सत्ता का अंत हो गया।

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज, यूएस और ईरान के मिसाइल हमले

Posted on 03.03.2026, Tuesday, Time 08.44 AM Tehran, Iran, News Source PB-Akashvani India

तेहरान, 03 मार्च 26, पश्चिम एशिया में संघर्ष और तीव्र हो गया है। ईरान और इजरायल-अमरीकी बलों ने नए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। ईरान समर्थित मिलिशियाओं ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला किया, जिनमें ईरानी सैन्य और खुफिया ठिकाने शामिल हैं।

इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना, उसकी नौसेना को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। एक निजी मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में, ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में अभी ‘बड़ी कार्रवाई’ बाकी है। साथ ही ट्रम्प ने आवश्यकता पड़ने पर ईरान में अमरीकी सेना भेजने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि अमरीकी सेना की ओर से अभी सबसे कड़े हमले होने बाकी हैं और अगला चरण ईरान के लिए और अधिक कठोर होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पूरा होने के बाद दुनिया एक सुरक्षित स्थान बन जाएगी।

पेंटागन में एक प्रेस वार्ता के दौरान, अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि पहले 48 घंटों में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेत शेमेश शहर का दौरा किया और तेहरान से दागी गई मिसाइलों से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ का यह तीसरा दिन है, जिसका उद्देश्य इस्राइल, अमरीकी और पूरी दुनिया के खिलाफ मौजूद खतरों को समाप्त करना है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसके सर्वोच्च नेता और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत से ईरान कमजोर नहीं हुआ बल्कि और मजबूत हुआ है। इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने जनरल माजिद इब्नेलरेज़ा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने अनुसार, अब-तक 174 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 161 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं। कुल 689 ईरानी ड्रोनों का भी पता लगाया गया, जिनमें से 645 को रोक दिया गया, जबकि 44 ड्रोन देश की सीमा के भीतर गिरे। इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीकी-इस्राइली बमबारी में एक बालिका प्राथमिक विद्यालय की 160 से अधिक छात्राओं की मौत हुई है।

होली पर  यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन सघन चेकिंग अभियान

 

Post on 2.3.26
Monday, Time 9.15 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
होली के त्योहार पर यात्री सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने होली पर यात्री सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए होली पर स्टेशन पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के सीओ अनिल कुमार के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और डाँग स्क्वायड के संग स्टेशन व परिसर को खंगाला। पुलिस टीमों ने ट्रेन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि पर जगहों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध और वस्तुओं को भी खंगाला। रेलवे पुलिस फोर्स ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों का जाएजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई।
इस दौरान एसपी जीआरपी थाने पहुंचे। निरीक्षण करते हुए
मालखाना, हवालात, कार्यालय आदि का जाएजा लिया।

March 2, 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुरू की परिवर्तन यात्रा

पोस्टेड 02.03.2026 Monday

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कल कूच बिहार जिले में ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की। उन्होंने इसे व्यापक भ्रष्टाचार के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को जवाबदेह ठहराने का अभियान बताया। श्री नवीन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें घर में रहने की सलाह देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया और कहा कि केवल भाजपा सरकार ही राज्‍य में व्यवस्था बहाल कर सकती है।

« Newer PostsOlder Posts »