मथुरा 25 जनवरी 2026/* 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल, स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो0 पल्लवी सिंह, डीएमटी मनीष दयाल, एसएमटी डॉ0 दीनदयाल द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
समस्त उपस्थितजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिया गया संदेश सुना उसके उपरांत नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने सभी को शपथ ग्रहण करवाई। नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी निर्वाचन के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। एडीओ मनोज खंडेलवाल तथा प्रो पल्लवी सिंह ने कहा कि मतदाता अपने मतदान के प्रति जागरूक हो और सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
डीएमटी मनीष दयाल तथा एसएमटी डॉ0 दीनदयाल ने कहा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु प्रशासन द्वारा कार्य किए जा रहे है।इसका लक्ष्य मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाना है। डॉ0 अनीता मुद्गल, सीमा, गुरूप्यारी ने बेसिक शिक्षा टीम के साथ सुंदर रंगोली बनाई तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर कदमताल करते हुए बैंड के साथ मार्च पास्ट किया।
स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए मनीष दयाल, डॉ0 दीनदयाल, अनीता मुद्गल आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वयोवृद्ध नागरिक किरणदेवी तथा दिव्यांग मतदाता आइकॉन रामकरन को शॉल ओढ़ाकर तथा मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। 5 नवीन युवा मतदाताओं एलिस ठाकुर,सागर अग्रवाल, खुशबू, हेमा तथा आयुषी को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए। प्रत्येक तहसील से दो-दो सुपरवाइजर एवं पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ बीएलओ को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण तथा मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। मतदाता जागरूकता रेल का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन सिंह सोलंकी, राकेश अग्रवाल, राजेश कुमार, श्रुति सक्सेना तथा बड़ी संख्या में युवा और छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
*सम्मानित होने वाले सुपरवाइजर तथा बीएलओ की सूची विधानसभावार*
छाता से शांतनु भारद्वाज, दीपक गर्ग, अमित कुमार, अवधेश कुमार, रिचा सिंह, तनुज कुशवाहा एवं विनोद कुमार।
मांट से कंचनवीर, विजेंद्र सिंह, तेजवीर, राहुल अग्रवाल, अनुज गौतम तथा तोताराम।
गोवर्धन से मुरारी लाल, नीरज नयन, मुकेश भारद्वाज, कृपाल सिंह, मिट्ठन लाल, निधि मिश्रा तथा सुरेश चंद शर्मा।
मथुरा से सुधीर सोलंकी, प्रवीण शर्मा, प्रकाश कृष्णा, रैना डंग, अशोक कुमार, रितु वशिष्ठ तथा देवकांत शर्मा।
बलदेव से आकाश गौतम, भूपेंद्र शर्मा, संजय पाठक, मानवेंद्र सिंह, अजीत गुप्ता, रूबी कुमारी तथा श्याम सुंदर।
*प्रतियोगिता विजेताओं की सूची*
पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम पूजा सारस्वत, द्वितीय कोमल, तृतीय अबू बकर तथा वैशाली।
स्लोगन प्रतियोगिता प्रथम गौरी पांचाल, द्वितीय प्रिया, तृतीय पल्लवी शर्मा।
काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रथम गुड़िया तथा पूजा, द्वितीय राधिका तथा सानिया, तृतीय पारी रावत तथा नेहा।