https://www.facebook.com/share/v/181fH9ATqe/
Posted on: 05.02.2026, Thursday, Time: 06.56 PM, Narendra Modi, Security, Om Bidla, Sansad
नई दिल्ली, 05 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चिंता पर बयान देकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने देश को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ सदन में अप्रिय घटना की खुफिया सूचना मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद उन्होंने पीएम से सदन में नहीं आने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया।
संसद में PM मोदी पर अप्रत्याशित घटना की आशंका थी’, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में एक अहम और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद में एक अप्रत्याशित घटना की आशंका थी। इसी सुरक्षा इनपुट के चलते उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वे उस दिन लोकसभा की कार्यवाही में शामिल न हों। स्पीकर के इस खुलासे के बाद संसद और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सुरक्षा इनपुट के चलते लिया गया फैसला
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि परिस्थितियां सामान्य नहीं थीं और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े इनपुट्स को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री से सदन में न आने का अनुरोध किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया। स्पीकर के अनुसार, यह निर्णय किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया था।
“पोस्टर लेकर आने से नहीं चलेगी संसद”
ओम बिरला ने अपने संबोधन में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस सांसदों को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि सांसद पोस्टर और तख्तियां लेकर सदन में आएंगे तो संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकती। उन्होंने सभी सदस्यों से मर्यादा और संसदीय परंपराओं का पालन करने की अपील की।
Facebook Link- https://www.facebook.com/share/v/181fH9ATqe/
#ombirlaloksabhaspeaker #NarendraModi #parliament #security



