मथुरा। पुलिस का मजाक उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने एक वायरल वीडियो में कहा था कि “1000 में हवलदार, 10,000 में इंस्पेक्टर और 1 लाख रुपये में पूरा थाना खरीद सकता हूँ”। जिसका वीडियो हुआ था वायरल हुआ।
जिस पर संज्ञान लेते हुए गोवर्धन पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पुलिस की छवि खराब करने वाली रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए युवक का नाम रोबिन (20 वर्ष) है, जो गोवर्धन क्षेत्र के देवसेरस गांव का रहने वाला है। युवक ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें वह पुलिस का मजाक उड़ाते हुए कह रहा था— “1000 में हवलदार, 10,000 में इंस्पेक्टर और 1 लाख रुपये में पूरा थाना खरीद सकता हूँ”।वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गाँठौली-देवसेरस बम्बा की पुलिया के पास से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
दर्ज मामला: पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट (धारा 9/25) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

