Web News

www.upwebnews.com

अमित शाह के 7 मार्च को दौरे के लिए तैयारी बैठक

March 3, 2026

अमित शाह के 7 मार्च को दौरे के लिए तैयारी बैठक

Haridwar, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह के 7 मार्च 2026 को हरिद्वार आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा बैठक की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भारत के गृह और सहकारिता मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है।
उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम गांव गांव बूथ बूथ जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा कर और उन्हें कार्य का स्थल तक लाने के लिए कार्य योजना बनाए जिससे कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित शाह का हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक साबित होगा और उससे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

February 15, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

उप्र समाचार सेवा (UPSS), Posted दिनांक: 15 फरवरी 2026, Time 03.16 PM स्थान: वीरभद्र, ऋषिकेश (उत्तराखंड)

Kedarnath Dham Temple Opening Date

Kedarnath dham के कपाट खुलने की तिथि घोषित

वीरभद्र (ऋषिकेश), 15 फरवरी 2026,  केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों की रफ्तार तेज हो गई है।
रुद्रप्रयाग जनपद में हिमालय की गोद में स्थित भगवान केदारनाथ  धाम Kedarnath Dham के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने की तिथि की घोषणा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद की गई।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे शुभता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और समृद्धि का संकेत भी समझा जाता है, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Kedarnath Dham Temple

केदार नाथ मंदिर

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रा जल्दी प्रारंभ हो रही है। वर्ष 2025 में कपाट मई माह में खुले थे, जबकि इस बार अप्रैल में ही दर्शन का अवसर मिलेगा। इससे यात्रा अवधि बढ़ेगी और स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों तथा रोजगार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

तिथि घोषित होते ही प्रशासन, पुलिस और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पैदल मार्गों से बर्फ हटाने, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आपदा प्रबंधन दल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा यात्रियों के लिए ठहरने की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों—देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल और अल्मोड़ा—में यात्रा को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं और श्रद्धालु चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं। अब सभी की नजरें उस शुभ तिथि पर टिकी हैं जब बाबा केदार के कपाट पुनः खुलेंगे और भक्तों को दर्शन का अवसर मिलेगा।