Web News

www.upwebnews.com

यूपी में आज भी बैंक बंद, हड़ताल रहेगी

January 27, 2026

यूपी में आज भी बैंक बंद, हड़ताल रहेगी

लखनऊ 27 जनवरी । यूपी में आज बैंकों की हड़ताल रहेगी। हड़ताल में सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल होंगे। बैंककर्मी पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आंदोलन का ऐलान किया। हड़ताल से पहले SBI हजरतगंज कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। बैंककर्मियों ने 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की।

January 26, 2026

लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया

Republic Day Parede

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के सामने परेड की सलामी लेती हुईं राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल

लखनऊ : 26 जनवरी, 2026, 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। विधान भवन के सामने आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने परेड की सलामी ली। इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्यपाल जी का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस समारोह की आकर्षक परेड में सम्मिलित भारतीय सेना के आयुधां, मार्च पास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व मेजर ओंकार निशांत ने किया। परेड के मौके पर बी0एम0पी0-2 सारथ टैंक, 105 एम0एम0 लाइट फील्ड गन, लाइट स्ट्राइक व्हीकल, आर्मड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल तथा आल टेरेन व्हीकल (ए0टी0वी0) का प्रदर्शन किया गया। परेड के दौरान हैलीकॉप्टर द्वारा परेड स्थल पर पुष्प वर्षा भी की गयी।
गणतंत्र दिवस की परेड में 16 राजपूत रेजीमेन्ट (पुरुष टुकड़ी), जाट/सिख लाइट इन्फेन्ट्री (ब्रास बैण्ड), 6/11 गोरखा राइफल्स (पुरुष टुकड़ी), 6/11 प्लस 3/5 गोरखा राइफल्स (पाइप बैण्ड), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ब्रास बैण्ड), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), ए0टी0एस0 कमाण्डो (पुरुष टुकड़ी), यू0पी0 पुलिस (पुरुष टुकड़ी), सशस्त्र सीमा बल (ब्रास बैण्ड), हरियाणा पुलिस (पुरुष टुकड़ी), उत्तर प्रदेश वन विभाग (पुरुष टुकड़ी), यू0पी0 होमगार्ड्स (पाइप बैण्ड), उत्तर प्रदेश वन विभाग (महिला टुकड़ी) ने प्रतिभाग किया।
परेड में पीएसी 32वीं वाहिनी (पुरुष टुकड़ी), पीएसी 32वीं वाहिनी (पाइप बैण्ड), पीएसी 35वीं वाहिनी (पुरुष टुकड़ी), पीएसी 35वीं वाहिनी (ब्रास बैण्ड), यूपी होमगार्ड्स (पुरुष टुकड़ी), यूपी होमगार्ड्स (ब्रास बैण्ड), यू0पी0 होमगार्ड्स (महिला टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (पुरुष टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (ब्रास बैण्ड), प्रान्तीय रक्षक दल (महिला टुकड़ी), एन0सी0सी0 (मार्च पास्ट बालक), एन0सी0सी0 (मार्च पास्ट बालिका) भी सम्मिलित हुईं।
इसके अलावा, बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इण्टर कॉलेज (ब्रास बैण्ड बालिका), कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ0प्र0 सैनिक स्कूल (ब्रास बैण्ड बालक), कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ0प्र0 सैनिक स्कूल (मार्च पास्ट मिश्रित), अटल आवासीय विद्यालय सिठौली कला (मार्च पास्ट बालिका), माध्यमिक विद्यालय जनभवन (ब्रास बैण्ड मिश्रित), कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, लखनऊ (मार्च पास्ट बालिका), नेशनल इण्टर कॉलेज लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), सेन्ट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड लखनऊ (मार्च पास्ट बालक), सेन्ट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड (पाइप बैण्ड मिश्रित), सेन्ट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम् लखनऊ (मार्च पास्ट बालिका), सेन्ट जोसेफ कॉलेज रुचि खण्ड लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), एस0आर0 ग्लोबल स्कूल बक्शी का तालाब लखनऊ (मार्च पास्ट मिश्रित), एस0आर0 ग्लोबल स्कूल बक्शी का तालाब लखनऊ (पाइप बैण्ड बालिका), राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शाहमीना रोड (मार्च पास्ट बालिका), राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज (ब्रास बैण्ड बालक) फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
साथ ही, महर्षि विद्या मन्दिर आई0आई0एम0 रोड (मार्च पास्ट बालिका), महर्षि विद्या मन्दिर आई0आई0एम0 रोड (पाइप बैण्ड बालक), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम शाखा (मार्च पास्ट बालिका), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम शाखा (पाइप बैण्ड मिश्रित), बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल चारबाग (मार्च पास्ट बालक), श्री जय नारायण मिश्र इण्टर कॉलेज, चारबाग (ब्रास बैण्ड बालक), लखनऊ पब्लिक कॉलेज सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना (मार्च पास्ट बालक), लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लॉक राजाजीपुरम (ब्रास बैण्ड मिश्रित), लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम (मार्च पास्ट बालिका) ने फ्लैग मार्च में प्रतिभाग किया।
इसके अलावा, उम्मीद संस्था लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), बाल निकुंज इण्टर कॉलेज मोहिबुल्लापुर (मार्च पास्ट बालक), सरस्वती विद्या मन्दिर सेक्टर-क्यू, अलीगंज (ब्रास बैण्ड मिश्रित), ब्वॉयज ऐंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज सुन्दरबाग (मार्च पास्ट बालक), सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार (मार्च पास्ट मिश्रित), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल कानपुर रोड (ब्रास बैण्ड मिश्रित), ए0पी0एस0 एकेडमी सेनानी बिहार रायबरेली रोड (मार्च पास्ट मिश्रित), श्रीराम एकेडमी सीतापुर रोड (ब्रास बैण्ड मिश्रित), भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ (फ्लैग मार्च मिश्रित), लखनऊ पब्लिक कॉलेज विनम्र खण्ड गोमतीनगर (पाइप बैण्ड बालिका), लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (फ्लैग मार्च बालिका), सेन्ट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल (ब्रास बैण्ड मिश्रित), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल इन्दिरा नगर प्रथम शाखा (फ्लैग मार्च बालक), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम शाखा (पाइप बैण्ड मिश्रित) तथा सिटी मॉण्टेसरी स्कूल आर0डी0एस0ओ0 (फ्लैग मार्च बालिका) फ्लैग मार्च में सम्मिलित हुए।
विभिन्न विद्यालयां के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सेण्ट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम द्वारा ‘अवध की धूल चन्दन है नृत्य’, लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम द्वारा ‘नया हिन्दुस्तान नयी कीर्ति नृत्य’, बाल विद्या मन्दिर चारबाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश नृत्य’, एस0आर0 ग्लोबल बक्शी का तालाब द्वारा ‘नारी शक्ति नृत्य’, सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम शाखा द्वारा ‘सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत नृत्य’, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी द्वारा ‘विकसित भारत विकसित प्रदेश ड्रिल’ तथा उम्मीद संस्था लखनऊ द्वारा ‘तिरंगा नृत्य’ प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश’ के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के बधाई, महाराष्ट्र के लेजियम, जम्मू कश्मीर के राउफ, सिक्किम के तमांग सेलो, गुजरात के तलवार रास के साथ ही, बिहार, छत्तीसगढ़, त्रिपूरा, अरुणाचल प्रदेश के लोकनृत्य जैसे-पैट्रियोटिक व बिजू नृत्य, सिंग्फो, निसी को लोक कलाकारों ने प्रस्तुत किया। प्रदेश के कलाकारां द्वारा शंख वादन, डमरु वादन, बधावा, मयूर व ढेढ़िया तथा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया।
परेड में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की थण्डरबोल्ट टीम (पुरुष एवं महिला मोटर साइकिल दल), यू0पी0 पुलिस की 112 पी0आर0वी0 टीम, यू0पी0 पुलिस घुड़सवार दल, उत्तर प्रदेश पुलिस का श्वान दल तथा फायर सर्विस के सुसज्जित वाहन एवं बलरामपुर हॉस्पिटल एम्बुलेन्स भी प्रदर्शित की गयीं।

 

January 25, 2026

मुरादाबाद के चिरंजी लाल को पद्मश्री, लगातार तीसरी बार मुरादाबाद को पद्मश्री

Chiranji laal yadav, Moradabad

पद्मश्री चिरंजी लाल यादव, मुरादाबाद

मुरादाबाद, 25 जनवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा) दस्तकारी में अपने हुनर से लोहा मनवाने वाले हस्तशिल्पी चिरंजी लाल यादव को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत सरकार ने हस्तशिल्प में दस्तकार की नक्काशी को सराहते हुए अवार्ड देने का ऐलान किया है। मुरादाबाद को लगातार तीसरी बार पद्मश्री का खिताब मिला है।
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा से मुरादाबाद का नाम देश भर में चमका है। इस साल पद्मश्री पुरस्कार मुरादाबाद के चिरंजी लाल यादव को मिलेगा। शहर के गुरहट्टी क्षेत्र में कटरा पूरन जाट में रहने वाले 56 साल के चिरंजी लाल का आज भी नायाब नक्काशी में हुनर है। धातु उत्पादों पर नायाब नक्काशी उकेरने वाले चिरंजी लाल को अब तक अन्य कई अवार्ड मिल चुके हैं। शिल्प गुरु, तीन बार स्टेट अवार्ड और नेशनल अवार्ड मिल चुका है। इस बार उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
इससे पहले मुरादाबाद में 2024 में दिलशाद हुसैन और 2025 बाबूराम यादव को पुरस्कार मिल चुका है।
पुरस्कार मिलने से खुश चिरंजी लाल को पद्मश्री मिलने की खबर से घर पर लोग बधाई देने पहुंचने लगे। इस मौके पर आर्टीजन एसोसिएशन के आजम अंसारी समेत अन्य लोगों ने चिरंजी लाल यादव को पुरस्कार मिलने पर बधाईयां दी।

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन,हिंदू एकता का दिया संदेश

Hindu Sammelan

हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित जनता

हाथरस सादाबाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में स्थानीय वासुदेव विद्या मंदिर स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गाड़ी गोविंदाचार्य जी महाराज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना प्रिया आर्य उपस्थित रहीं।
संत गोविंदाचार्य जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, संस्कार अपनाएं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का जागरण ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
अर्चना प्रिया आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू एकता सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देती है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की भूमिका को समाज के निर्माण में अहम बताया।
सम्मेलन में हिंदू संस्कृति, परंपराओं और समाज की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक गुड्डू चौधरी, धर्मेंद्र गौतम, महेंद्र सिंह आचार्य जी, अरविंद चौधरी, देवेश चौधरी, राकेश वर्मा, सोम प्रकाश वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह, पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल, भावना दीदी, हमवीर प्रधान, सुधीर गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोकतंत्र की आत्मा हैं मतदाता

New Voters Program in BJP Office

भाजपा कार्यालय में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह

लखनऊ 25 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश के सभी जनपदों में नवमतदाताओं का अभिनंदन कर लोकतंत्र का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के श्रवण के उपरांत नवमतदाता सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नवमतदाताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवमतदाताओं सहित उपस्थित जनसमूह ने लोकतंत्र की मजबूती तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में नवमतदाता तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवमतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सभी नवमतदाताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं और जब युवा पहली बार मतदाता बनने की अर्हता प्राप्त करता है, तो वह उसके जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है।
श्री पाठक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी जी ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में युवाओं की भूमिका सदैव निर्णायक रही है। स्वामी विवेकानंद, चन्द्रशेखर आज़ाद, सुभाष चन्द्र बोस और भगत सिंह जैसे महापुरूषों ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। वह सभी हमारे प्रेरणापुंज है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नवमतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मतदाता बनना सिर्फ मतदान का अधिकार प्राप्त करना नहीं है बल्कि यह राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। आज का युवा देश का वर्तमान भी है और भारत का उज्ज्वल भविष्य भी है। जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है तो वह लोकतंत्र की नींव को और अधिक मजबूत करता है। आपका एक-एक मत देश की दिशा और दशा तय करने की शक्ति रखता है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को शिक्षा, रोजगार, नवाचार तथा राष्ट्र नवनिर्माण से जोड़ने का काम किया गया है। आज का भारत युवा शक्ति के बल पर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
श्री धर्मपाल सिंह ने सभी नवमतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करें, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और सजग, जागरूक तथा जिम्मेदार मतदाता बनें। युवाओं की सक्रिय सहभागिता ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की आधारशिला है।

« Newer PostsOlder Posts »