Posted on 28.02.2026 Saturday, Time 09.31 PM
Nai दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने ओडिशा तट के पास चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अत्यंत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली-वी.एस.एच.ओ.आर.ए.डी.एस. के तीन सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये परीक्षण विभिन्न गति, दूरी और ऊंचाई पर उड़ने वाले उच्च गति वाले मिसाइल प्रणाली की क्षमता का पुनः सत्यापन करने के लिए किए गए थे। उड़ान परीक्षणों के दौरान मिसाइलों ने विभिन्न खतरे की स्थितियों में उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों को नष्ट किया।
टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे विभिन्न रेंज उपकरणों से प्राप्त उड़ान डेटा ने हवाई खतरों की एक विस्तृत श्रृंखला के खिलाफ प्रणाली की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परिक्षण के लिए डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और उद्योगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वी.एस.एच.ओ.आर.ए.डी.एस. के तीन लगातार सफल उड़ान परीक्षण एक बड़ी सफलता है और इस प्रणाली को जल्द ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है।
Nai Delhi. Defence Research and Development Organisation-DRDO has conducted three successful flight tests of Very Short Range Air Defence System-VSHORADS from the Integrated Test Range at Chandipur off the coast of Odisha.

