Web News

www.upwebnews.com

नगर पालिका अध्यक्ष की बात नहीं सुनते मातहत अधिकारी, डीएम से की शिकायत

February 4, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष की बात नहीं सुनते मातहत अधिकारी, डीएम से की शिकायत

साहब नहीं सुनते! अध्यक्ष ने अब डीएम से लगाई गुहार

Shweta Chaudhary, Chairperson Hathras Nagar Palika

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी

Posted on: 04.02.2026, Wednesday, Time : 08.43 PM, Hathras, Shweta Chaudhary 
हाथरस, 04 फरवरी 2026, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर  नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत पता करने के लिए जनपद या तहसील स्तर के अधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित करने की मांग की है।
अध्यक्ष ने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पालिका के नियमित, बैकलॉग और संविदा सफाई कर्मचारियों में से कुछ लोग खुद काम पर नहीं आ रहे हैं। इसकी जगह वे बहुत कम रुपयों पर दूसरे व्यक्तियों से काम करवा रहे हैं। ये लोग भी आधा-अधूरा काम कर रहे हैं, जिससे गलियों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। पालिकाध्यक्ष ने इसे नगर पालिका सेवक आचरण नियमावली का खुला उल्लंघन बताया है। पत्र के माध्यम से पालिकाध्यक्ष ने प्रशासनिक ढिलाई की परतें उधेड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था में सुधार और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है। लेकिन, आरोप है कि ईओ द्वारा इन आदेशों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और वे औचक निरीक्षण भी नहीं कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि एक निष्पक्ष कमेटी बनाकर रोस्टर के अनुसार जांच कराई जाए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जा सके।

हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शहर में जनसंपर्क अभियान

हाथरस में जनसंपर्क
-हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करते हुए
हाथरस। 7 फरवरी को डीआरबी कॉलेज हाथरस के प्रांगण में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत सासनी गेट स्थित मेफेयर होटल से की गई।
कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट, कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बेनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, सर्राफा बाजार व गुड़हाई बाजार में दुकानदारों और राहगीरों से संपर्क कर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान पत्रक वितरित किए गए और दुकानों के साथ-साथ सैकड़ों दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर स्टीकर चिपकाए गए। हजारों लोगों से संपर्क कर सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया गया।
अभियान से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में जिला संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर पत्रक वितरित करेंगे और स्टिकर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में आमंत्रित करेंगे। वहीं प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक और संगठित करना है। सम्मेलन में रितेश्वर महाराज का मार्गदर्शन मिलेगा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद का मुख्य वक्तव्य होगा।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक रमन बिहारी शर्मा, शिवम शर्मा, यवन चौहान, रविंद्र रावत, शिव प्रकाश कौशल, राजू पाथरे, मोरमुकुट वर्मा, लोकेश अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, संजय कुशवाहा, आकाश चौधरी, विनोद दिवाकर, तरुण पंकज, मनोज कुशवाहा, ओमवीर सिंह, पदम कुमार, सचिन कुमार, मनोज चतुर्वेदी, विकास रावत, हरिकिशन शर्मा, कृष्ण कुमार, कुलदीप, अवधेश ठाकुर, योगेश शर्मा, पुनीत शर्मा, विशाल सूर्यवंशी, हर्ष शर्मा, नितिन, अंकुश राजोरिया, श्याम अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेटा पहुंचा वृंदावन 

सादगी से परिवार के साथ मंदिरों में की पूजा अर्चना 
मथुरा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। सादगी के साथ निशांत कुमार परिवार के साथ ई-रिक्शा से यमुना नदी घाट पर गए जहां उन्होंने विधि विधान से मां यमुना की पूजा अर्चना की।
इसके बाद निशांत कुमार ने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी सादगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
 निशांत कुमार ने ई-रिक्शा में प्रति सवारी मात्र 10 रुपए का किराया देकर सफर किया। इस यात्रा के दौरान उनके साथ न तो कोई बॉडीगार्ड मौजूद था और न ही किसी तरह का वीआईपी प्रोटोकॉल देखने को मिला। बस उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य मौजूद रहे।
निशांत कुमार कि यह यात्रा पूरी तरह से निजी और आध्यात्मिक थी। कुर्ता-पैजामा और हवाई चप्पल पहने निशांत कुमार अपने परिवार के साथ ‘राधे-राधे’ का नाम जपते हुए वृंदावन की गलियों में घूमते नजर आए। उनकी इस सादगी और सहज व्यवहार ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बुधवार को निशांत कुमार के वृंदावन घूमने का वीडियो सामने आया है जहां मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की है

बलिया में प्रधान की जानकारी के बिना हुए 4 साल तक कार्य

साढ़े चार साल बाद डीएम से फरियाद करने पहुंची ग्राम प्रधान रूबी साहनी,साढ़े चार साल तक बिना प्रधान के हस्ताक्षर के सचिव गांवों में करा रहे थे निर्माण कार्य।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
Posted on: 04/02/2026

बलिया, 04 फरवरी। एक तरफ यूपी सरकार गांवों को बेहतर बनाने में लाखों और करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है गांवों को बेहतर बनाया जाए जिससे गांव सुंदर दिखे और लोगों को गांवों में सारी सुविधाएं उपलब्ध हों । लेकिन बलिया से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां 2021 में ग्राम प्रधान का चुनाव कराया गया और ग्राम प्रधान बनी रूबी साहनी।रूबी साहनी ग्राम प्रधान बनने के बाद दो माह तक रूबी देवी ने अपने गांव में कार्य कराया लेकिन दो माह बाद से रूबी साहनी कोई कार्य नहीं कराया गया और नही किसी सरकारी कागजों पर हस्ताक्षर बनवाए गए।लगभग साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है और आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची रुकुनपुरा ग्राम सभा की ग्राम प्रधान रूबी साहनी ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि साढ़े चार साल तक कोई हमसे कार्य नही कराया गया है और शुरुवाती दौर के दो माह ही हमने गांव में कार्य कराया है और उसके बाद मुझसे अबतक गांवों में कोई नही कराया गया है।मुझे यह जानकारी नहीं है है कि हमारे ग्राम सभा में ग्राम सचिव और पंचायत सहायक कौन है मुझे कोई जानकारी अभी तक नही है।और नही कभी हमारे गांव में सरकार के द्वारा किसी योजनाओ को लेकर कोई मीटिंग या चौपाल तक नही कराया गया है।सरकार के द्वारा कौन सी योजना गांवों में चल रही है हमे जानकारी तक नही।सबसे बड़ा सवाल तो तब उठ रहा है कि आखिर सरकार गांवों में विकास को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही है और ग्राम प्रधान तक को पता नहीं है। कि सरकार की योजना क्या चल रही है और कहा चल रही है।हालांकि जब बीडीओ बांसडीह से बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर बोलने से इंकार कर दिया।सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि ब्लॉक पर बीडीओ के साथ होने वाली मीटिंग में कभी नहीं पहुंची ग्राम प्रधान रूबी साहनी, बीडीओ तक को नहीं है ग्राम प्रधान रूबी साहनी के बारे में जानकारी यह सबसे बड़ा सवाल है कि बीडीओ तक को नही हुई जानकारी और गांवों में सचिव कराते रहे निर्माण कार्य। लेकिन बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अभी एडीओ पंचायत से बात हुई है और एडीओ पंचायत ने बताया है कि सीडीओ ने बताया है कि प्रधान का डोंगल को रोक दिया जाए।अभी ग्राम प्रधान का डोंगल रुका हुआ है अधिकारियों का जैसा निर्देश होगा वैसे कार्यवाही की जाएगी।

बाइट – रूबी साहनी ग्राम प्रधान रुकुनपुरा, ब्लॉक बांसडीह।

Ballia अतिक्रमण हटाने गई पुलिस हुआ पथराव, आठ बाइक छतिग्रस्त,

पुलिस ने पांच को लोगों को लिया हिरासत में

बलिया । खेजुरी थाना अन्तर्गत ग्राम हथौज में तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सिकंदरपुर, तहसीलदार सिकंदरपुर, राजस्व टीम व पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित थे। उक्त अतिक्रमण के संबंध में उच्च न्यायालय में एक याचिका भी आयोजित की गई थी,उसी क्रम में आज तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटाने के लिए टीमें गयी थी। जिसमें तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण का ध्वस्तिकरण किया जा रहा था कि कुछ लोगों के बहकावें में आकर अचानक वहां के लोगो के द्वारा पुलिस पार्टी व राजस्व कर्मियों के ऊपर पत्थरबाजी कर दिया। वही पुलिसिया कार्यवाही के दौरान लगभग आठ बाइक और एक ई रिक्सा छतिग्रस्त हो गया। तो कही घर का चूल्हा भी छतिग्रस्त हो गया है भी महिलाओं का आरोप है कि पुलिस घर में घुसकर महिलाओं को भी पीटा है वही राजस्व लेखपाल से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।और पांच लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।वही साथ ही साथ तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटा दिया गया है ।

बाइट – दिनेश कुमार शुक्ला एडिशनल एसपी बलिया।

« Newer PostsOlder Posts »