Web News

www.upwebnews.com

मारपीट-गाली गलौच में दोषी लो भाइयों को सजा

February 6, 2026

मारपीट-गाली गलौच में दोषी लो भाइयों को सजा

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

एससी-एसटी कोर्ट का तीन तीन साल की सजा व जुर्माना

Posted on 06.02.2026 Friday, Time: 08.14 PM Rajesh Bhatia 

मुरादाबाद, 6 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
महिला का उपहास उड़ाने के विरोध करने पर दो भाईयों ने पति से मारपीट और गाली गलौच की। अदालत ने दोनों को तीन तीन साल की सजा सुनाई। दोषियों पर 12-12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट (पीए एक्ट)
सुरेन्द्र कुमार ने फैसला सुनाया।
मामला जिले के मैनाठेर क्षेत्र के गांव मिलक गुरैर का है। 17 सितंबर 2017 को गांव के रहीस व अनीस ने ग्रामीण हुकुम सिंह से गाली गलौच व मारपीट की। दोनों भाई ग्रामीण‌ की पत्नी का उपहास उड़ाते। चरित्र पर उंगली उठाने को लेकर ग्रामीण ने एतराज जताया और विरोध किया। इस पर भाईयों ने उसे पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। वादी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट का मुकदमा कायम किया।
शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश कोर्ट में दोनों पक्षों को सुना गया। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट और गवाही के आधार पर आरोपियों को दोषी ठहराया। विशेष लोक अभियोजक आनंद
पाल सिंह ने बताया कि अनीस व रहीस को तीन तीन साल और 12-12 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

डीएम ने शुरु की अभिनव पहल, जनजाति वाहुल्य ग्रामों में लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने हेतु लगाये जायेंगे कैम्प

उप्रससे अजय बरया
ललितपुर। सरकार की अन्त्योदय की भावना को साकार रुप देते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश नियमित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर प्रभावी रुप से समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं और साथ ही जरुरतमंदों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिला रहे है। इसी के क्रम में उन्होंने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को सुना और पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्बंधित अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देशित कर समस्याओं का निस्तारण कराया।
इसी दौरान जिलाधिकारी ने अभिनव शुरु पहल करते हुए जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम मादौन, कपासी, धौजरी, धौर्रा, पिपरई व भाटौन में ग्रामीणों के जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आगामी बुधवार को कैम्प आयोजित कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बन जाने से इन ग्रामीणों का आधार कार्ड भी बन सकेगा और सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
इसी प्रकार उन्होंने जल जीवन मिशन अन्तर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका, जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को रोडवाइज सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि विभागवार सड़कों का आवंटन कर त्वरित गति से उनकी मरम्मत करायी जा सके।
इस दौरान महरौनी निवासी एक वृद्ध फरियादी ने उनका मकान गिर जाने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल शिकायती पत्र को उप जिलाधिकारी महरौनी को पृष्ठाकिंत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शिकायतकर्ता मदनलाल द्वारा विद्युत बिल में सुधार न किये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत से वार्ता कर शिकायतकर्ता के बिल में संशोधन कराते हुए उसे एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।
ग्राम दैलवारा निवासी किसान ने ग्रामीण बैंक दैलवारा में उसके जमा धन की निकासी पर बैंक द्वारा प्रतिबंध लगाने की शिकायत की, इस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम का लाइन पर लेकर कहा कि आये दिन बैंकों की मनमानी की शिकायतें आ रहीं हैं, ऐसे बैंकों पर तत्काल कोई कार्यवाही करें, अन्यथा मैं स्वयं दोषियों पर कठोर कार्यवाही करुॅगा। साथ ही पीढ़ित किसान का पैसा निकलवाने के भी निर्देश दिये।
इसी प्रकार उन्होंने अन्य फरियादियों की समस्याओं का भी सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर जनता को राहत देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच सके।

एटा में 16 साल के लड़के का घर के पास सरसों के खेत में खून से लथपथ मिला शव

एटा 06 फरवरी उप्रससे। जनपद में निधौली कलां थाना क्षेत्र के जौहर पुर गांव में एक 16 साल के किशोर का शव खून से लथपथ मिला है। शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस को किशोर की हत्या की आशंका है।

जौहर पुर निवासी मृतक धर्मेंद्र पुत्र नेम सिंह 16) का शव घर के पास सरसों के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें को लेकर मौके पर पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली की एक किशोर का शव खून से लथपथ सरसों के खेत में पड़ा है तुरंत मौके पर पहुंच कर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें को लेकर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया पर जनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसकी गंभीरता से जांच कर हत्यारोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एटा में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिजनों ने प्रेम-प्रसंग का लगाया आरोप लगाया

एटा 06 फरवरी उप्रससे। जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के सरसेला गांव में 28 वर्षीय युवक सौरभ पुत्र कमल सिंह ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

मृतक के भाई गौरव ने बताया कि सौरभ का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। गौरव ने कहा कि वे पोस्टमार्टम करवाने आए हैं।

जलेसर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

एटा प्रदर्शनी में हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध

पुलिस ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा

एटा 06 फरवरी उप्रससे। शहर में आयोजित राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में मोबाइल चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि चोरी होने पर ग्राहकों द्वारा उन्हें ही परेशान किया जाता है। हालांकि, पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें फिर से खोल ली हैं।

दुकानदार राजवीर सिंह ने बताया कि रात 12 बजे एक मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। उनका आरोप है कि ग्राहक चोरी का इल्जाम दुकानदारों पर लगाते हैं और पुलिस भी आकर उन्हें धमकाती है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बाजार बंद कर दिया था। एक अन्य दुकानदार कृष्णा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि बुधवार रात 11 बजे एक ग्राहक ने दावा किया कि उसका मोबाइल दुकान में छूट गया है। जब उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, तो ग्राहक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया।
कृष्णा ने बताया कि उन्होंने रात में ही पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने जानकारी दी कि शिकायत संज्ञान में आते ही दुकानदारों को समझाया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है।

« Newer PostsOlder Posts »