Web News

www.upwebnews.com

मजदूरों ने हडताल कर श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

February 12, 2026

मजदूरों ने हडताल कर श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

Posted on 12.02.2026 Thursday, Time 03.58 PM, Labour Strike, oppose Labour Law

लखनऊ, 12 फरवरी। लखनऊ के मजदूरों ने अपने-अपने सस्थानों में हड़ताल कर अपर श्रमायुक्त कार्यालय ए०पी० सेन रोड लखनऊ पर प्रदर्शन किया। मजदूरों की इस हड़ताल का आवाहन 10 केन्द्रीय श्रम संगठनों, सेवा एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के स्वतंत्र फेडरेशनों के रायुका मब ने दिल्ली में एक कन्वेंशन कर किया था। इस हड़ताल की प्रमुख मॉग चारों श्रम संहिता को वापस करने की है। इसके अलावा अन्य समस्यायें भी इस हड़ताल में उठाई गई हैं. अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने समा की जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मण्डल ने किया। अध्यक्ष मण्डल में श्री राजा राम यादव रामेश्वर यादव, अजय शेखर सिंह, आशुतोष, मगनजी, बहन सीता देवी, पियूष मिश्रा आदि शामिल थे।

समा को इन्टक के महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, एबएमएस के मत्री अविनाश पांडे और अरुण गोपाल मिश्रा, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, टीयूसीसी के मंत्री आरती, एआईयूटीयूसी के महामंत्री बालेन्द्र कटियार एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही, सेवा की महामंत्री फरीदा जलीस यूपी। चीनी मिल मजदूर फेडरेशन के महामंत्री विद्याकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, फूलचंद्र और हर्षवर्धन आदि ने सम्बोधित किया।

सभा के अन्त में सहायक श्रमायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में चारो श्रम सहिता रद्द करने बिजली सशोधन विधेयक 2025, बीज संशोधन विधेयक 2025 को वापरा करने, विकसित भारत ग्रामीण रोजगार व आजीविका मिशन गारण्टी अधिनियम (VB-G-RAM G) को रद कर ‘मनरेगा’ को बहाल करने, प्रदेश में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्डका गठन किया जाय तथा विक्रय सर्वान कर्मियों (सेल्ला प्रोमोशन एम्प्लाइज) के लिये न्यूनतम सलाहकार बोर्ड में उप-समिति का गठन किया जाय। न्यूनतम वेतन रू0 26000/- से कम न हो प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाए. सभी को स्थायी रोजगार मिले-संविदा नीति बन्द हो, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रेलवे, कोयला, तेल, भेल सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मवारी घोषित किया जाय। उनको रू0 26000/- प्रतिमाह मानदेय तथा रु० 10000/- मासिक पेंशन दिया जाय, नियमित प्रकृति के काम पर रखे गये सचिव आउट सोर्सिग / ठेका मजदूरों को नियमित करने, समान काम के लिये समान वेतन देने घरेलू कामगारी और होम बेस्ड वर्कर्स को मजदूर का दर्जा देने और उनके लिये बोर्ड का गठन किया जाय। रेलवे / बैंक/बीमा के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत आउटसोर्सिंग / संविदा श्रमिकों को केन्द्र सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन, ई०एस०आई० और भविष्य निधि योजना से आच्छादित किया जाए, ई-श्रम और बी०ओ०सी० बोर्ड में पजीकृत सभी श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड जारी करने और उनके लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने की मांग की गयी है।
अविनाश पाण्डेय, मंत्री, हिंद मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश।

दीवान चीनी मिल का लापता मजदूर अचानक लौटा पुलिस पूछताछ में जुटीं

Posted on 12.2.26, Thursday, Time 03.42 PM Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,12 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)। महानगर से सटे अगवानपुर में स्थित चीनी मिल में काम के दौरान लापता होने से सनसनी मच गई। पर गुरुवार को लापता मजदूर अचानक लौट आया। घर लौटे मजदूर अरविंद कुमार से पुलिस अब पूछताछ में जुटीं है।
मजदूर से थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल में काम करते मजदूर अरविंद के मशीन में आने से हड़कंप मचा।मजदूरों के साथी के मशीन में आने की जानकारी सामने आई तो पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। बुधवार की घटना में मृत समझे जा रहे अरविंद कुमार के आज अचानक लौटने से एक बार फिर सनसनी फैल गई। 28 साल के अरविंद की रहस्यमय तरीके से वापसी से परिवार खुश है। वहीं मिल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में अहम सवाल यह कि वह काम करते करते कैसे गायब हो गया।

चार महीने पहले मिल में मजदूरी पर लगा–
शहर के मझोला थाने में गांव उत्तमपुर निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा अरविंद कुमार को मिल में चार महीने पहले नौकरी मिली। दो दिन से वह गन्ना मशीन के काम था। मौके पर लोगों के अनुसार अचानक वह गायब हो गया। दरअसल वह मशीन के करीब था लिहाजा उसके मशीन की चपेट में आने की आशंका बन गई। सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी और हड़कंप का माहौल बना रहा। परिजन और पुलिस भी मजदूर की छानबीन में जुटीं रहीं।

देर रात लौटा मजदूर, फिर मची सनसनी–
परिवार और पुलिस तलाश में जुटे थे। तभी देर रात अरविंद घर पहुंचा। उसे सकुशल देख परिजन खुशी से उछल पड़े। परिवार वाले उसे अगवानपुर चौकी ले आए, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ के बाद मजदूर के गायब होने के सवालों का जवाब मिलेगा।

अनुज चौधरी( Anuj Choudhary Hatyakand) हत्याकांड में बयान दर्ज

  • मृतक की बहन व डाक्टर के बयान दर्ज
  • पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को बलरामपुर से
    मुरादाबाद जेल में स्थानांतरित की अर्जी, 18 फरवरी को सुनवाई
  • Posted on 12.02.2026, Thursday Time ,8.42 AM Moradabad, Rajesh Bhatia
Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
मुरादाबाद, 12 फरवरी। मुरादाबाद के चर्चित अनुज चौधरी हत्याकांड की जिला जज की अदालत में लगातार सुनवाई चल रही हैं। अदालत में अनुज चौधरी की बहन और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर के बयान हुए। जबकि हत्याकांड में आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को बलरामपुर से मुरादाबाद जेल में स्थानांतरित करने का अर्जी दाखिल की गई। केस में अब 18 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है।
मुरादाबाद में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में 10 अगस्त, 2023 को भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संभल के एचोड़ा कंबोह के गांव अलिया नेकपुर निवासी अनुज पंचायत सदस्य बने। ब्लाक प्रमुख चुनाव भी लड़ा।
हत्याकांड की वजह ब्लाँक प्रमुख चुनाव मानी गई। संभल की असमोली की ब्लाँक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर सिंह को मुख्य आरोपी माना गया। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
जिला जज की अदालत में केस की सुनवाई हो रही है। बुधवार को कोर्ट (Court) में अनुज की बहन और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने बयान दर्ज कराएं।
हत्याकांड में आरोपी पूर्व ब्लाँक प्रमुख ललित कौशिक की ओर अधिवक्ता दिनेश चंद्र पाठक ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बलरामपुर से मुरादाबाद जेल में स्थानांतरित करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
डीजीसी नितिन गुप्ता और एडीजीसी संजीव अग्रवाल ने इस पर आपत्ति जताई। डीजीसी का कहना है कि अदालत में अब केस में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

February 11, 2026

Moradabad university ko बजट me 50 करोड़

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय( Guru Jambheshver University) को बजट में 50 करोड़
बजट राशि से मिलेगी विवि को रफ्तार

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

Posted on 11.02.2026, Wednesday, Time 09.46 PM, Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,11 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
इस साल अस्तित्व में आई मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (University) को अब विस्तार मिलेगा। बुधवार को जारी यूपी सरकार के बजट में यूनिवर्सिटी (University)के लिए 50 करोड़ रुपए मिले है। आवंटन से विवि का स्थाई परिसर विकसित हो सकेगा। अभी यूनिवर्सिटी पाँलिटेक्निक कालेज भवन से संचालित की जा रहीं है।
मुरादाबाद में विवि के लिए जमीन पहले ही हरदासपुर में ली गई है। हरदासपुर में विवि के भवन की चारदीवारी व निर्माण कार्य चल रहा है। शासन ने विवि
(University) का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए इस साल जुलाई की मियाद निर्धारित की है। निर्माण में बाधा न आएं इसके लिए बजट में धनराशि पर ध्यान दिया गया है।

वृंदावन में उद्घाटन समारोह के दौरान नवनिर्मित होटल में लगी आग

Fire in Mathura Vrandavan Hotel

वृंदावन के होटल में आग

बच्ची और एक महिला झुलसी
फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत से पाया आग पर काबू
Posted on 11.02.2026 Time 09.04 PM Wednesday 
 मथुरा, 11 फरवरी । वृन्दावन में बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। यहाँ रुक्मिणी विहार स्थित नवनिर्मित होटल सिद्धि विनायक में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब होटल के उद्घाटन समारोह के दौरान ही भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक महिला और एक बच्ची  झुलस गई,
वृन्दावन कोतवाली के अंतर्गत केशव धाम चौकी क्षेत्र में स्थित इस होटल का आज ही भव्य उद्घाटन होना था। समारोह की तैयारियाँ चल रही थीं, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआती जाँच में जिला प्रशासन ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है।आग की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मौके का जायजा लेते हुए बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।जानकारी के अनुसार इस होटल का निर्माण राया के निवासी विनीत अग्रवाल और अलीगढ़ के हरी अग्रवाल ने पार्टनरशिप में कराया है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस नुकसान के आकलन और अन्य तकनीकी खामियों की जाँच में जुटे हैं।
« Newer PostsOlder Posts »