Web News

www.upwebnews.com

स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” विषय पर हुईं प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की अव्वल

February 13, 2026

स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” विषय पर हुईं प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की अव्वल

Shah Nazal Turki BUMS Student of Moradabad

मुरादाबाद की होनहार यूनानी मेडिकल कॉलेज की छात्र को मिला पुरस्कार

Post on:  13.2.26 Friday , Time 08.37 PM, Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 13 फरवरी (उप्र समाचार सेवा) मिर्जापुर (Mirzapur) में ‘ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ यूनानी डे (Unani Day) के अवसर पर हुईं प्रतियोगिता में मुरादाबाद की शानज़ल तुर्की अव्वल रहीं।
यूनानी डे पर हुए यूनिफेस्ट -2026 में “स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत”विषय पर हुईं प्रतियोगिता में बीयूएमएस प्रथम
की छात्रा शानज़ल तुर्की पहले स्थान पर रहीं। शानज़ल इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट में नेशनल कन्वीनर व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष मो. जान तुर्की की बेटी है। होनहार छात्रा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पहली जगह बनाई। एनाटॉमी स्पॉटिंग” विषय पर हुईं प्रतियोगिता में तीसरा स्थान भी पाया।
ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एडीशनल प्रो. चांसलर सैय्यद निजामुद्दीन, प्रिंसिपल डॉ. मो.शरीफ, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मो. कलीम ने शानज़ल तुर्की को दिया।
इस अवसर पर डॉ. शमा, रेहान शफी, डॉ. जावेद, डॉ. इमलाक चौहान, डॉ. अनम सुगरा,डॉ. सना कलीम, डॉ. अंजुम जावेद,डॉ.अतीकुर्रहमान, डॉ. सुबिया, डॉ. गज़ाला, डॉ. मोहम्मद अरशद आदि रहे।इस मौके पर परिवार व स्टाफ ने शानज़ल को मुबारकबाद दी।

बाराबंकी में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या, विरोध में एसपी ऑफिस का घेराव

बाराबंकी में घटना स्थल का निरीक्षण करते वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे शोएब किदवाई को दिनदहाड़े असेनी मोड पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार

Posted on 13.02.2026 Time 08.07 PM Friday, Barabanki, Dilip Kumar Shrivastava
बाराबंकी, 13 फरवरी 2026, जिले में आज शुक्रवार दोपहर उस समय पुलिस विभाग, अधिवक्ता समाज सहित शहर वासियों मे हडकम्प मच गया जब सूचना मिली कि अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी Shoye. Kidwai Boby की कार द्वारा लखनऊ से आते समय असेनी मोड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है, 50 वर्षीय बाबी शहर आने के लिए जैसे ही हाईवे से 100 मीटर आगे बढे कि दो बाइक सवार बदमाश आ गए, और गाड़ी चला रहे  शोएब जब तक कुछ समझ पाते कि वाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद  हमलावर फरार होने मे सफल रहे,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल शोएब को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार पर जगह-जगह गोली के निशान हैं।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाया है। हत्याकांड की सूचना पर आई जी प्रवीण कुमार, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक बॉबी पर पांच मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश चल रही थी।
शोएब का शहर के सिविल लाइन में मकान है। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी शाजिया खान और 15 साल का बेटा अरमान किदवई है। अरमान लखनऊ के एक कॉलेज में 9वीं क्लास का स्टूडेंट है। उसकी ससुराल लखनऊ के मलिहाबाद में है और गोमती नगर में भी एक मकान है।
बड़े भाई जावेद भी वकील है। छोटा भाई इंग्लैंड में रहता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वे मुख्तार अंसारी के काफी करीबी माने जाते थे और अधिवक्ता भी थे  और राजनीति में भी सक्रिय रहते थे।

जेलर हत्याकांड में आया था नाम

शोएब का नाम जेलर हत्याकांड में आया था। बाराबंकी का चर्चित हत्याकांड था। उनको यहां मुख्तार अंसारी का सहयोगी माना जाता था।

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते बाराबंकी के अधिवक्ता गण

हत्याकांड के विरोध में वकीलों ने किया एसपी ऑफिस का घेराव

अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या से जिले के वकीलों में आक्रोश है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में वकील पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और घेराव किया। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि 48 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

चार हजार करोड़ के सेमी कंडक्टर पार्क की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

CM Yogi Adityanath in Mathura

लखनऊ : 12 फरवरी, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर 28, ई-01 में फॉक्सकॉन (Hon Hai Precision Industry Co., Ltd.) द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले सेमीकण्डक्टर पार्क के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेमीकण्डक्टर पार्क को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, जिससे राज्य में निवेश आकर्षित हो और रोजगार सृजन में वृद्धि हो। इस परियोजना के क्रियान्वयन में सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और स्थानीय लोगों को इससे अधिकतम लाभ मिले।
ज्ञातव्य है कि इस सेमीकण्डक्टर पार्क के बनने से लगभग 3,000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

टिमरला में परचूनी दुकानदार का शव दुकान में फंदे पर मिला

हाथरस। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरला में एक परचूनी दुकानदार का शव उसकी दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह ग्राहक दुकान पर पहुंचे तो शटर बंद मिला। संदेह होने पर अंदर झांककर देखा गया तो दुकानदार का शव लटका दिखाई दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में परचूनी की दुकान चलाते थे।
परिजनों ने घटना के कारणों की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की जांच की जा रही है।

अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, एक करोड़ मुआवजे की मांग

Advocate Agitation in Hathras
आक्रोश व्यक्त करते अधिवक्ता
हाथरस। पश्चिमी उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के आवाहन और जिला एसोसिएशन रामपुर के प्रस्ताव पर अधिवक्ता फारूख अहमद खान की हत्या के विरोध में दी बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ ने शोक सभा आयोजित की। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
अधिवक्ताओं ने हत्यारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक की पत्नी को प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा ठोस कानून बनाए जाने की मांग उठाई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। शोक सभा में एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »