मथुरा। जनपद के थाना कोतवाली मथुरा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी को आर्य समाज रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 152/26, धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त ईशान पुत्र शहजाद, निवासी नक्कारची टीला, थाना कोतवाली, मथुरा (उम्र लगभग 35 वर्ष) को सोमवार को करीब 15:20 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आमोद कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार तथा कांस्टेबल प्रिंस चौधरी की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

