Web News

www.upwebnews.com

14 हजार की रिश्वत लेते तहसील का मुंशी समेत दो गिरफ्तार

February 19, 2026

14 हजार की रिश्वत लेते तहसील का मुंशी समेत दो गिरफ्तार


संभल जिले में गुन्नौर तहसील में गुरुवार का मामला, मुरादाबाद की एंटी करप्शन( Anti corruption) की कार्रवाई

मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा, कोर्ट में होंगे पेश

Post on 19.2.26
Thursday. Time 5.15 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 19 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
संभल जिले की गुन्नौर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने तहसील के मुंशी और प्राइवेट व्यक्ति से घूस के 14 हजार रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तार लोगों को अब मुरादाबाद की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गुन्नौर तहसील में रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थी। तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायत संभल के जुनावाई निवासी बलबीर सिंह ने की। तहसील में काम कराने के लिए बलबीर सिंह ने तहसील के संपत्ति कानूनगो तस्लीम अहमद से संपर्क साधा। इस पर काम कराने की एवज में तहसील में प्राइवेट व्यक्ति महेन्द्र पाल ने संपर्क किया। महेंद्र सिंह ने बलबीर सिंह से 14 हजार रुपए की रकम मांगी।
यह मामला मुरादाबाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पास पहुंचा तो एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) विभाग ने छापेमारी की तैयारी शुरू कर की।
गुरुवार की सुबह विभाग के निरीक्षक नवल मारवाह अपनी टीम लेकर गुन्नौर तहसील जा पहुंचे। टीम ने सादे कपड़ों में शिकायतकर्ता के संग रहीं। तहसील कर्मी ने जैसे ही घूस की रकम ली तभी टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने मौके से तहसील में मुंशी तस्लीम अहमद व निजी व्यक्ति महेन्द्र पाल को पकड़ लिया।
विभाग के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मौके से रिश्वत की रकम और वार्ता की आडियो रिकार्डिंग समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

कमलकांत बुद्धकर के नाम से जाना जाएगा प्रेस क्लब सभागार

वरिष्ठ पत्रकारों ने किया प्रेस क्लब अध्यक्षों के चित्रों का लोकार्पण
हरिद्वार, 17 फरवरी। प्रेस क्लब एवं भारतीय संवाद परिषद के तत्वाधान में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा 1986 से 2025 तक के अध्यक्षों के सभागार में लगाए गए चित्रों का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल, कौशल सिखौला एवं गोपाल रावत ने संयुक्त रूप से किया। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार डा.कमलकांत बुधकर की स्मृति में प्रेस क्लब सभागार का नामकरण बुद्धकर भवन के रूप में किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता में स्वर्गीय कमलकांत बुधकर के अनुकरणीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके आदर्शों पर चलकर पत्रकारिता मिशन को अच्छे से निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम भी उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल एवं आदेश त्यागी ने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों के चित्र भवन में लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों के हितों में निर्णायक निर्णय लिए जाते हैं। स्वर्गीय कमलकांत बुधकर की स्मृति में प्रेस क्लब सभागार का नाम बुद्धकर भवन किया जाना सराहनीय है। इस दौरान कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, कौशल सिखौला, गोपाल रावत, रमेश खन्ना, रजनीकांत शुक्ला, सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री, बृजेंद्र हर्ष, अविक्षित रमन, प्रदीप गर्ग, आदेश त्यागी, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, अमित शर्मा, अमित गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

दसवीं की नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद,

एक अज्ञात, अभी तक नही हुई किसी की गिरफ्तारी।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – बलिया यूपी
डेट – 18/02/2026
एंकर – खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिक दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है जहां 15 फरवरी शिवरात्रि के दिन खेत में शौच करने गई नाबालिक के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है वही मामला तब सामने आया जब नाबालिक छात्रा को आज दसवीं की परीक्षा देने जाना था उसी समय उसके हाथ में दर्द होने पर अपने परिजनों से आप बीती बताई है जहां परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वी ओ – हालांकि पीड़िता के परिजनों की माने तो नाबालिक छात्रा शौच करने गई थी उसी दौरान यादव बिरादरी के लगभग छः लड़के ने सामूहिक दुष्कर्म किया है पीड़िता को जब हाथ दर्द करने लगा तो नाबालिक छात्रा ने बताया कि मुझे इंसाफ़ चाहिए आज उसका पेपर था इस लिए वह पेपर देने गई है।नाबालिक छात्रा को दुष्कर्म के आरोपियों के द्वारा धमकियां दी जा रही थी कि अगर किसी को बताई तो तुम्हारे घर के लोगों मार दिया जायेगा।और जो वीडियो बना है उसको वायरल कर देने की धमकी दे रहे थे। वीडियो वायरल की डर से नाबालिक छात्रा कुछ बोल नहीं रही थी कल रात्रि के समय हम लोगों थाने पर शिकायत किया था अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वी ओ – वही पुलिस अधिक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा गड़वार थाना को सूचना दी गई कि 15 फरवरी को उनकी नाबालिक लड़की शौच करने गई थी जहां चार लड़कों का नाम बताया जा रहा है और एक अज्ञात लड़का है जो नाबालिक छात्रा को डरा धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण करने आए है लोगों से बात चीत करने का प्रयास किया जा रहा है जो लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।तहरीर के आधार पर चार लोग नामजद और एक अज्ञात है 15 फरवरी के शाम को घटना बताई जा रही है अभितक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है अभी पीड़िता से बात होगी।

बाइट – पीड़िता की भाभी

बाइट – ओमबीर सिंह एसपी बलिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री “बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम” में हुए शामिल*

*संतोष कुमार सिंह*
*गोरखपुर*

गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित “बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।आम बजट 2026-27 को लेकर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल और कॉलेजों से आए हुए छात्रों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के बजट में बढ़ोतरी की गई है, ताकि हमारे नौजवान देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। वर्तमान में एनीमेशन ग्राफिक्स AI का चलन है। कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा। आज युवाओं को इस बजट को समझने की जरूरत है। बजट के विषयों को ठीक से समझें और उसे जन-जन तक पहुंचाएं।

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई पर 10 हजार का इनाम घोषित*

 

*संतोष कुमार सिंह*
*गोरखपुर*

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी टीटीई पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। गोरखपुर के रेलवे जीआरपी एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने जानकारी दी कि आरोपी फरार टीटीई राहुल कुमार, एनईआर के वाराणसी डिवीजन में कार्यरत है।उसे बर्खास्त करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है, और वह घटना के बाद से फरार है।

जानकारी के अनुसार, टीटीई ने एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती परीक्षा देने मऊ गई थी और लौटते समय भीड़ के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। इस वजह से वह एसी कोच में खड़ी थी। आरोपी ने उसे सीट दिलाने के बहाने अपने केबिन में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। यह घटना रविवार को हुई थी। युवती अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से मऊ से लौट रही थी। टीटीई ने उसे टिकट बनाने और सीट देने के बहाने केबिन में बुलाया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन फिर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी और दुष्कर्म किया। यह घटना इंदारा और देवरिया के बीच हुई।
घटना के बाद युवती ने 112 पर फोन किया, जिससे टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। वह गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर भर्ती की तैयारी कर रही थी और एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद लौटते समय स्टेशन पर भीड़ के कारण वह टिकट नहीं ले सकी थी।
युवती का आरोप है कि टीटीई ने केबिन में बैठाने के बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सामान्य बातचीत के कुछ समय बाद उसका व्यवहार बदल गया और उसने दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भाग गया।

« Newer PostsOlder Posts »