Web News

www.upwebnews.com

Banda Pocso Court: बच्चों के यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी में दंपत्ति को फांसी की सजा

February 20, 2026

Banda Pocso Court: बच्चों के यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी में दंपत्ति को फांसी की सजा

Posted on:20.02.2026 Friday, Time 09.13 PM

बांदा, 20 फरवरी। UP News, जनपद की विशेष पॉक्सो एक्ट अदालत ने Child Pornography चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बाल यौन शोषण मामले में दंपत्ति को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। पीड़ित बच्चों को 10 10 लाख रुपए सहायता देने का भी आदेश दिया है। आरोपित दंपत्ति 5 साल से जेल में बंद हैं।

जानकारी के अनुसार चित्रकूट में निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती किराए के मकान में रहते थे। यहां इन्होंने 33 बच्चों का यौन उत्पीड़न किया और उनके Porn videos वीडियो बनाए, फोटो लिए। इन वीडियो और फोटो को डार्क वेब के माध्यम से विदेशी पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया। इस धंधे में इन्होंने लाखों रुपए कमाए।

जानकारी होने पर इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ। इन्हें 2020 में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच सीबीआई ने की।CBI सीबीआई ने चार्जशीट के साथ वीडियो और अश्लील बरामद फोटो साक्ष्य में पेश किए।

अदालत ने इस मामले को दुर्लभतम, अत्यंत जघन्य और अधिकतम सजा योग्य मानते हुए रामभवन और दुर्गावती को फांसी की सजा सुना दी।

Web Title: Chitrakoot Engineer and his wife sentenced to death by Banda (UP) POCSO Court for sexually harassment and pornography 33 children, porn video sell on dark web.

शिवाजी महाराज ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की: पंकज चौधरी 

Pankaj Chaudhary, BJP President UP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Posted on 20.02.2026 Time 08.15, Friday, Lucknow, BJP President Pankaj Chaudhary, Chatrapati Shivaji Maharaj, Lucknow University 

लखनऊ 20 फरवरी 2026 (उप्र समाचार सेवा)। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह के भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसबी निमसे, यूपी योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। जबकि अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी ने की। समारोह के संयोजक डॉ. संजय शुक्ल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री  पंकज चौधरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि सुशासन, जनकल्याण, राष्ट्र गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त और जनोन्मुख शासन की स्थापना की, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन केवल इतिहास का गौरवशाली अध्याय नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में शिवाजी महाराज ने जिस दूरदर्शिता, रणनीति और जनविश्वास के बल पर ‘हिंदवी स्वराज’ की स्थापना की, वह आत्मनिर्भरता और सशक्त नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है।

 

श्री पंकज चौधरी ने कहा कि 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी के पहाड़ी किले में जन्में शिवाजी महाराज ने बहुत छोटी उम्र में ही महाराष्ट्र की भूमि से विदेशी आक्रमणकारियों को खदेड़ने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपनी बुद्धिमता, अनुशासित सेना और गुरिल्ला युद्ध की रणनीति से विशाल मुगल सेना का सामना किया। शिवाजी की सेना में सभी धर्मों के लोगों का सम्मानजनक स्थान प्राप्त था। उन्होंने महिला, सुरक्षा, किसानों के कल्याण और स्वदेशी को बढ़ावा दिया। उन्होंने मजबूत किलेबंदी और भारत की पहली नौसेना का निर्माण किया। जिसके लिए उन्हें भारतीय नौसेना का जनक भी माना जाता है। शिवाजी महाराज को आज भी हम न्याय की भावना, वीरता और उनकी रणनीतिक सूझबूझ की लिए याद करते हैं। यह बात इतिहास में आज भी दर्ज है कि शिवाजी महाराज अपनी प्रजा के प्रति उदार थे और उनके कल्याण के लिए सदैव प्रयास करते रहते थे। न्यायसंगत कराधान और निष्पक्ष शासन जैसे कई प्रशासनिक सुधारों को लागू कर उन्होंने प्रजा के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण में सहयोग देना का भी काम किया।

 

श्री चौधरी ने कहा कि शिवाजी महाराज के साथ-साथ में यहां पर उनके कुछ बहुत भरोसेमंद लेफ्टिनेंटस का भी जिक्र करना चाहूंगा जैसे कि तानाजी मालुसारे, बाजी प्रभु देशपांडे और नेताजी पालकर, जिनकी अटूट निष्ठा और बहादुरी के उनके सैन्य अभियानों और उनके राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री चौधरी ने कहा कि शिवाजी महाराज का महिलाओं के सम्मान हेतु स्पष्ट आदेश था। यह बात आज भी इतिहास में दर्ज है कि शिवाजी महाराज ने शत्रुपक्ष की महिला को भी सम्मानपूर्वक वापस उसके घर भेजा था। उनका शासनकाल महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए एक आदर्श मिसाल है।

शिवाजी महाराज के समावेशी शासन के दृष्टिकोण में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों का सशक्तिकरण शामिल था।

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. एस.वी. निमसे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन भले ही लगभग 50 वर्षों का रहा, लेकिन उनके कार्य और आदर्श सदियों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में ‘हिंदवी स्वराज’ की स्थापना का संकल्प लिया और उसे साकार कर भारत के स्वाभिमान को नई पहचान दी। शिवाजी महाराज ने सुशासन, जनकल्याण, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। प्रो. निमसे ने कहा कि शिवाजी महाराज का नाम प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है तथा उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।

समारोह के अध्यक्ष के रूप में संबोधित करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल इतिहास के महानायक नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, स्वाभिमान और जननेतृत्व के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों में भी आत्मविश्वास, संगठन और दूरदर्शिता के बल पर एक सशक्त व्यवस्था स्थापित की। प्रो. सैनी ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नैतिकता और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासित, जागरूक और समाजोपयोगी नागरिक बनें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

समारोह के मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एस. वी. नामसे ने अपने उद्बोधन में लखनऊ विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी के नाम पर शोध पीठ स्थापित करने का अनुरोध किया जिसका समर्थन करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कुलपति को आश्वस्त किया और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर शोधपीठ की स्थापना स्थापना में हर संभव सहयोग करेंगे

यूपी योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, संगठन शक्ति और जनकल्याण के माध्यम से आदर्श शासन की स्थापना की। शिवाजी महाराज का जीवन हमें राष्ट्र प्रथम की भावना, स्वाभिमान और समाज की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 17 विशिष्ट विभूतियों को “छत्रपति शिवाजी महाराज कर्मयोगी सम्मान” से सम्मानित किया गया, जिनमें चार पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित व्यक्तित्व भी शामिल रहे।

सम्मानित पद्मश्री विभूतियों में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, वैज्ञानिक एवं रंगकर्मी पद्मश्री अनिल रस्तोगी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं टीवी विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, आयुर्वेद विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. कमल कृष्ण ठकराल तथा कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पद्मश्री रामसरन वर्मा शामिल रहे। इनके अतिरिक्त लोकतंत्र सेनानी स्व. रामकुमार वर्मा, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र तिवारी, पूर्व कुलपति प्रो. एस.वी. निमसे, शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह, कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. मदन लाल ब्रम्ह भट्ट, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अनुभव गुप्ता, पूर्व महानिदेशक एसटीपीआई डॉ. ओकार राय, वैदिक समय ऐप एवं विक्रमादित्य वैदिक क्लॉक के निर्माता आरोह श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कवि कमलेश मौर्या ‘मृदु’, वेदव्रत वाजपेयी तथा लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य विशिष्ट जनों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

यूपी में शिक्षामित्रों को मिलेंगे 18 हजार: योगी

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा, मुख्यमंत्री ने बजट के अंतिम दिन सदन में की घोषणा

Posted on 20.02.2026 Time 07.58 PM Lucknow, Vidhan Sabha, Yogi Adityanath, Shikshamitra Salary

लखनऊ 20 फरवरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान सभा में शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18000 रुपए मिलेंगे। अभी तक 10000 रुपए मासिक मिल रहे थे। सरकार ने 8000 की वृद्धि की है।

वहीं अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा आप सिर्फ 3 हजार देते थे, जो केंद्र से आता था।

योगी आदित्यनाथ का जातिवाद पर प्रहार, विपक्ष को दी नसीहत

Posted on 20.02.2026 Friday, Time 07.48 PM Lucknow, Yogi Adityanath

लखनऊ, 20 फरवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा) बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद पर विपक्ष को आईना दिखाया।

उन्होंने कहा शासन को भेदभाव नहीं करना चाहिए, कानून की निगाह में शासन की योजनाओं का लाभ समान रूप से सबको मिलना चाहिए और इसीलिए सरकार इस बारे में कहती है कि मूल जानना बड़ा कठिन है..

दिनकर की पंक्तियां मुझे याद आती हैं,

मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का, पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर और जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव के तीसरे चरण का आध्यात्मिक उद्घोष

शांति, श्रद्धा और साधना का संगम

देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने किया गुरुसत्ता को प्रणाम
( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के तीसरे चरण का आज शुभारंभ हुआ।
प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। आश्रम परिसर शांति, श्रद्धा और साधना से आलोकित हो उठा।
इस अवसर पर पूज्य दाजी ने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर अहंकार सबसे सूक्ष्म अवरोध है,क्योंंकि वह स्वयंं को मार्ग के रूप मेंं ही प्रस्तुत कर देता है। जिस साधक ने वर्षोंं की साधना संंचित की हो शास्त्रोंं का अध्ययन किया हो समुदाय का सम्मान प्राप्त किया हो और जो समर्पप तथा विनम्रता पर धारा प्रवाह बोल सकता हो वही साधक अहंंकार की कुटिल चालोंं के प्रति सबसे अधिक असुरक्षित होता है। ये उपलब्धियाँँ अपने आप मेंं झूठू नहींं हैंं संकट तब उत्पन्न होता है जब इनका संंचय एक पहचान बन जाता है और पहचान चाहे वह कितनी ही आध्यात्मिक आवरण मेंं क्योंं न सुसज्जित हो अंंततः अहंंकार ही है।बसंत उत्सव के अंतर्गत आश्रम परिसर में श्रद्धा, साधना और शांति का दिव्य वातावरण रहा।इस दौरान दाजी ने लालाजी महाराज और बाबूजी महाराज की प्रतिमाओं को अभ्यासियों को वितरित किया।
सायंकालीन ध्यान सत्र में भी पूज्य दाजी ने साधकों को ध्यान कराया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।
आयोजन को सफल बनाने में कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, सर्वेश चंद्रा, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, माधो गोपाल अग्रवाल,श्री गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, हर्षवर्धन अग्रवाल, ममता सिंह, राज गोपाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह,शुभम सक्सेना, जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी, माया सिंह, बबिता यादव,बेबी राज, कुमार अभय,देवतोष श्रीवास्तव,सहित अनेक साधकों का योगदान रहा।

« Newer PostsOlder Posts »