Web News

www.upwebnews.com

शासकीय अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान शाँल और बुकें की भेंट

February 21, 2026

शासकीय अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान शाँल और बुकें की भेंट

मुरादाबाद।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति जिला मुरादाबाद नीरज तिवारी का शासकीय अधिवक्ताओं गण द्वारा शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर एडिशनल डीजीसी मनीष भटनागर, एडीजीसी संजीव अग्रवाल, आनंद पाल सिंह, अशोक कुमार यादव, समर्थ शुक्ला ,ब्रजराज सिंह ,नीलम वर्मा, राजीव कौशिक, सुरेंद्र सिंह, अकरम खां, अभिषेक भटनागर आदि रहे।

February 20, 2026

प्रशासनिक न्यायमूर्ति 22 को करेंगे मेगा शिविर का शुभारंभ

मुरादाबाद, 20 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी 22 फरवरी मेगा शिविर का शुभारंभ करेंगे। मेगा शिविर के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार को जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने तैयारी परखीं। रविवार को पंचायत भवन में मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के आयोजन के लिए जिला जज सै. माऊ बिन आसिम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी के निर्देशन में शुक्रवार को सदर, कांठ, ठाकुरद्वारा और बिलारी में प्री-कैम्प लगाए गए।प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर 22 फरवरी का शुभारंभ होगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे प्रशासनिक न्यायमूर्ति करेंगे।
इससे पहले न्यायमूर्ति नीरज तिवारी शनिवार को जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ को प्रचार के लिए रवाना भी करेंगे। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाना है।

जिला जज ने परखीं शिविर की तैयारियां–
शिविर से पहले शुक्रवार को जिला जज सैयय्द माऊज बिन आसिम ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा जिला जज ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए साफ सफाई
स्टाँल, जलपान आदि के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दहेज हत्या में पति को दस साल का कारावास

Post on 20.2.26
Friday, 7.20 Pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 20 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट (पी ए ) एक्ट सुरेन्द्र कुमार ने विवाहिता की मौत के मामले में पति को दस साल की सजा व 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
कटघर के महबुल्लागंज निवासी
राम बाबू ने पुत्री पूजा की शादी बाइस साल पहले मझोला में काशीराम कॉलोनी निवासी अंकित से धूमधाम से की थीं। वादी का कहना है कि शादी समारोह में हैसियत से बढ़कर खर्च किया। पर ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपए नकद व मोटर साइकिल की मांग की। 14 जुलाई, 19 को ससुराल पक्ष से राम बाबू को पूजा के फांसी लगाकर मरने की फोन पर सूचना मिली। मामले को संदिग्ध मानते हुए राम बाबू ने अंकित, पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दीं।
केस की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट में हुईं। विशेष न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार ने दोनों पक्षों की सुनवाई की।
विशेष लोक अभियोजक आनंद पाल सिंह ने बताया कि अदालत में गवाहों के बयान और महिला की मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया। अदालत ने अंकित को दहेज हत्या का दोषी करार दिया। दोषी को दस साल की सजा और बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

वन विभाग के मुकदमे के बाद गिरफ्तार हुआ मोर मारने का आरोपी 

 प्लास्टिक के कट्टे से मोर का शव बरामद
मथुरा (​चौमुहां। थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरौली जनूनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक मृत नर मोर बरामद हुआ है, जिसे वह प्लास्टिक के कट्टे में भरकर ले जाने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार, घटना 19 फरवरी 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है। ग्राम तरौली जनूबी के ग्रामीणों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने डंडे से प्रहार कर पेड़ पर बैठे मोर को मार गिराया था। जब वह मृत मोर को प्लास्टिक के कट्टे में भर रहा था।
सूचना मिलते ही वन विभाग बीट प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजेंद्र उर्फ बीरेंद्र (25 वर्ष), पुत्र ज्ञान सिंह बताया। वह डबुआ कॉलोनी, थाना डबुआ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) का निवासी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे से मोर का शव बरामद किया गया।
डीएफओ वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और वन विभाग द्वारा मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। डीएफओ के निर्देशन में वन रक्षक प्रताप सिंह ने छाता कोतवाली में आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिसके संबंध में उसने बताया कि भागते समय गिरने के कारण उसे ये चोटें आईं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर भाग रहे शिकारी को ग्रामीणों ने दबोचा,

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

मथुरा।थाना छाता अंतर्गत ग्राम तरौली मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी बिजेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह पिछले कुछ दिनों से ग्राम तरौली में रहकर अपनी देसी दवाओं का काम कर रहा था। गुरुवार, 19 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे, जब वह अपने निवास स्थान जैत की ओर जा रहा था, तभी तरौली रोड पर स्थित गंदे नाले के पास उसे एक मोर बैठा दिखाई दिया आरोपी ने मोर को पकड़ लिया।

आरोपी जब मोर को लेकर भागने की फिराक में था, तभी वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी बिजेंद्र को पकड़ लिया और तत्काल घटना की जानकारी छाता थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृत मोर को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »