Web News

www.upwebnews.com

सतोदय तीर्थ में भगवान शान्तिनाथ का अतिशय अद्वितीय-मुनि सुधासागर

February 25, 2026

सतोदय तीर्थ में भगवान शान्तिनाथ का अतिशय अद्वितीय-मुनि सुधासागर

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र हुए चयनित, सतीश बजाज बने सौधर्म इन्द्र

उप्रससे, अजय बरया

ललितपुर। तीर्थ चकवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ की आज सतोदय तीर्थ सेरोन में जैन समाज ने प्रभावना पूर्ण अगुवाई की। मुनिसंघ के पदविहार में सैकड़ों की संख्या में जहां श्रद्धालुजन सम्मलित हुए वहीं ग्रामवासियों में उत्साह भी अपूर्व रहा द्वारे द्वारे रंगोली सजाई गई महिलाए मंगल कलश लेकर मुनि संघ के दर्शन किए और आर्शीवाद ग्रहण किया।

सतोदय तीर्थ सेरोन में जैन पंचायत एवं सतोदय तीर्थ के पदाधिकारियों ने निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के आगमन पर पादप्रक्षालन कर आरती उतारी। मुनि श्री ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए सतोदय तीर्थ में विराजित शान्तिनाथ भगवान के अतिशय को द्वितीय बताया। उन्होने कहा हर प्रतिमा की शक्ति अलग है हर मूर्ति नई है जो भगवान में नया नया देखता है उसकी जिन्दगी भी नई नई रहती है। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन आगरा ने किया।

धर्मसभा में सतोदय तीर्थ पर आगामी 4 मार्च से सम्पन्न होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए प्रमुख पात्रों का चयन मुनि श्री ससंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य वालब्रहमचारी प्रदीप जैन सुयश के संयोजन में किया गया जिसमें अनुपमा सतीश जैन बंटी बजाज सौधर्म इन्द्र, सुमन विमल जैन सराफ रेमण्ड शो रूम महायज्ञनायक. आनंदजैन मनोज जैन सीमा सिंघई बबीना धनपति कुवेर, ममता अमित जैन बल्ली डोगरा भरत चक्रवर्ती, विजय सिंघई लागौन वाहुवलि, नीतेश जैन विलौआ जखौरा राजा सौम्य, देवेन्द्र कुमार मंजू जैन राजा श्रयांस, पवन जैन बावा मार्वल ईशानइन्द्र, समता आनंद जैन साइकिल सानतइन्द्र के रूप में चयनित हुए। मुनिसंघ की अगुवाई में धर्मानुजन ध्वज पताकाए लिए हुए आगे-आगे चल रहे थे सुधाकलश महिला मण्डल का दिव्यघोष एवं चंद्रप्रभु जैन मिलन महिला शाखा डोड़ा घाट की अध्यक्ष अंतिम जैन के नेतृत्व में उनकी टीम का शानदार प्रदर्शन जहां आकर्षण का केन्द्र रहा वहीं वीरांगना अवक्का ग्रुप की महिलाए तलवार का प्रदर्शन कर रही थी। वर्द्धमान संभाग, आदर्श महिला मण्डल, चन्द्रप्रभु महिला मण्डल, डोढाघाट, साधू वैयाव्रति विद्यापूजा मण्डल सहित अनेकों महिलामण्डल सक्रिय रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बजाज महामंत्री सिंघई मनोज जैन, शीलबंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, देवोदय तीर्थ अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री संजीव जैन सीए मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अरविन्द जैन आप्टीशियन, धन्यकुमार जैन राजेन्द्र जैन थनवारा, अमितप्रिय जैन, अजय जैन जखौरा, अरविन्द जैन बरोदा, मुकेश जैनसौरभ जैन पीलू, अवधकिशोर जैन सेरोन, रविजैन चुनगी, श्रीश सिंघई ब्रहमचारिणी सीमा दीदी, मीना दीदी अनीता मोदी, वीणा जैन आदि मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के दौरान श्रावकों द्वारा की गई शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज द्वारा किया गया इसके उपरान्त सामूहिक आरती में श्रद्धालुजन सम्मलित हुए।

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध, टीईटी अनिवार्यता पर उठाए सवाल

Santoah kumar singh
Gorakhpur
25/02/2026

*गोरखपुर।* टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर विकास खंड कौडीराम के परिषदीय शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर इसे थोपना अन्यायपूर्ण है।

शिक्षक नेता बशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश में 1 अप्रैल 2010 तथा उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 को शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व जारी शासनादेश के तहत नियुक्त शिक्षकों पर अब टीईटी लागू करना न्यायसंगत नहीं है।

महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि 20–25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को, जो पहले से निर्धारित योग्यता के आधार पर चयनित हैं, दोबारा परीक्षा के दायरे में लाना गलत है। वहीं श्याम प्रताप सिंह ने 50–55 वर्ष के शिक्षकों पर नई परीक्षाएं थोपने को अनुचित बताया।
राधेश्याम यादव ने कहा कि सभी शिक्षक इस मनमानी का विरोध करेंगे।

प्रीति सिंह ने सरकार और न्यायालय से इस मामले में पुनर्विचार की मांग की। सुषमा मणि त्रिपाठी और नौशाद आलम ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त संगठनों का एक मंच पर आकर विरोध करना सराहनीय कदम है।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और तेज किया

गोरखपुर में फिर मिला कुआनो नदी में शव, इलाके में सनसनी*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
25/02/2026

*गोरखपुर।* गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर माफी गांव के सामने कुआनो नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया। लगातार नदी में शव मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र चुन्नीलाल, निवासी दुघरा गांव, थाना उरूवा क्षेत्र के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य कारण से जुड़ा हुआ है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

नौकरी दिलाने के नाम पर 5.45 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार*

Santosh kumar singh
Gorakhpur
25/02/2026

गोरखपुर।थाना झंगहा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वादी से 5,45,000 रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में मु0अ0सं0 511/2025 धारा 319(2), 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी से 5 लाख 45 हजार रुपये वसूल किए और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर राजभर पुत्र शिवराज राजभर निवासी शिवपुरा कौड़िपुरा, पोस्ट रामपुर रकबा, थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के धनराशि न दें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

एटा में चौराहे पर ढाई फीट के यूट्यूबर संग रील बनाने पर ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर निलंबित

ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर पर कार्रवाई

एटा 25 फरवरी उप्रससे। जनपद में एक वायरल रील ने ट्रैफिक विभाग में हलचल मचा दी। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर सुरेश बाबू के साथ एक यूट्यूबर द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। वीडियो में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय यूट्यूबर ‘छोटा ऊदल’ टीएसआई के पैर छूते नजर आ रहा है, जबकि बैकग्राउंड में आल्हा ऊदल का गीत बज रहा है।

यह रील एटा शहर के पंडित दीनदयाल चौराहे पर बनाई गई बताई जा रही है। वीडियो में टीएसआई सुरेश बाबू ड्यूटी के दौरान खड़े दिख रहे हैं। तभी ‘छोटा ऊदल’ नाम से मशहूर यूट्यूबर उनके पास पहुंचता है और पैर छूने का अभिनय करता है। छोटा ऊदल अपने छोटे कद और हास्य शैली के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। लेकिन ड्यूटी के दौरान इस तरह की रील बनना विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े कर गया।
रील के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीएसआई सुरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया कंटेंट बनाना और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि वीडियो कब बनाया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है कि क्या ड्यूटी के दौरान इस तरह की रील बनाना आचार संहिता का उल्लंघन है? क्या संबंधित अधिकारी की जानकारी में वीडियो बनाया गया या यह अचानक की गई हरकत थी? फिलहाल विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग का सख्त संदेश माना जा रहा है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए वर्दी की गरिमा से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। एटा में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर जांच के नतीजों पर टिकी है।

« Newer PostsOlder Posts »