Web News

www.upwebnews.com

नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

February 25, 2026

नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल


मुरादाबाद में मुगलपुरा क्षेत्र का मामला, 20 फरवरी की घटना

Post on 25.2.26
Wednesday time 9.20 Pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 25 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाल में मुगलपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद में मारपीट का मामला चर्चा में हैं। कहासुनी से शुरु लड़ाई लात घूसों में बदल गई। अब मस्जिद में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मस्जिद के अंदर दो पक्षों में संघर्ष का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मुकदमा कायम किया है।
सोशल मीडिया पर मस्जिद मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला मुगलपुरा इलाके की एक मस्जिद का है। बीस फरवरी को नमाज के दौरान कोहनी टकराने से दो युवकों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट और लात घूसें चलने लगे। मस्जिद में मारपीट से अफरातफरी मच गई।हालांकि कुछ देर बाद वहां लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच बचाव भी किया।पर इसके बावजूद दोनों पक्षों में तनातनी बनीं रहीं। इस दौरान वहां घटना को अपने मोबाइल से फिल्म बनाई ली। अब यहीं वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में शांति है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मारपीट की घटना को लेकर मुकदमा कायम किया है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Barsana Holi: बरसाना में हुई लठ्ठ मार होली, हुरियारिनों ने बरसाए प्रेम भरे लट्ठ

Barsana Lathmar holi

Posted on 25.02.2026 Wednesday Time 10.33 PM, Mathura, Barsana Lathh mar Holi, Atul Kumar Jindal 

मथुरा 25 फरवरी 2026 । राधा रानी की जन्म स्थली बरसाने में बुधवार को विश्व प्रसिद्ध लठमार होली का आयोजन किया गया। जिसमें देश -विदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचे .विश्व भर मे बरसाने की होली अपने आप में एक अलग स्थान रखती है। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लट्ठमार होली बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ खेली गई ।राधारानी रुपी गोपियो ने नंदगाँव के कृष्ण रुपी हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाएगी. हंसी ठिठोली,गाली,अबीर गुलाल तथा लाठियों से खेली जाने वाली इस लट्ठमार होली का आनंद देश-विदेश के कोने-कोने से आये लाखो की संख्या मे सद्दालुओ ने राधा रानी के धाम बरसाने पहुंचकर आनंद लिए और अपने आप को इस होली में सम्मिलित होकर धन्य माना.. माना जाता है कि देव लोक से देवताओं भी इस होली को देखने के लिए किसी न किसी रूप में बरसाना में उपस्थित होते हैं ।

ब्रज की अधिस्ठात्री देवी राधा रानी जी के धाम बरसाने की कुन्ज गलीयो ओर रंगीली चोक का अद्भुत अलौकिक दृश्य देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु लाडली जी के धाम पहुंचे. रंगीली चौक पर लठमार मार होली का अनूठा नजारा देखने को मिला।.नंदगाँब के कृष्ण रुपी हुरियारो पर बरसाना की राधा रूपी सखियों ने प्रेम भरी लाठियां जमकर बरसाई । इस दौरान ब्रज की होलियो का संगीत और हंसी ठिठोली के साथ अबीर गुलाल के अद्भुत रंग के इस होली का देखने को मिले .. द्वापर युग से चली आ रही इस परंपरा को नंद गांव ओर बरसाने बासी अनुसरण करते आ रहे है.. ब्रज की होली भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम की अनूठी मिसाल है ..ब्रज के कण-कण में भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम की झलक देखने को मिलती है..कहा जाता है कि बरसाना की कुंज गलियों में इस होली के अद्भुत द्रश्य को देखने के लिए देवता भी किसी न किसी रूप में इस प्रेम भरी होली में शामिल होते हैं।

राधा की जन्म भूमि बरसाना में यहां फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी पर नंदगांव के लोग होली खेलने के लिए आते है। बरसाने की महिलाएं इनसे लट्ठमार होली खेलती हैं और दशमी पर रंगों से होली खेली जाती है। इस परंपरा के बारे में कहा जाता है कि श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ बरसाना होली खेलने आते थे। होली की मस्ती में राधा अपनी सखियों के श्रीकृष्ण और उनके साथियों पर डंडे बरसाती थीं। तभी से बरसाना में लट्ठमार होली की परंपरा चली आ रही है।

श्रमिकों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

हाथरस। जनपद में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सक्रिय पहल करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।  संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलााधिकारी को मांगपत्र सौंपा।
ज्ञापन में न्यूनतम मजदूरी का पालन, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण, कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन का कहना है कि जिले में बड़ी संख्या में श्रमिक विभिन्न उद्योगों, निर्माण कार्यों और लघु इकाइयों में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है।
संगठन ने प्रशासन से श्रमिकों की समस्याओं पर त्वरित व ठोस कार्रवाई की मांग की, ताकि उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही श्रमिक मामलों की नियमित समीक्षा कर संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई।
इस दौरान जिला मंत्री योगेश, उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय, बबलू गुप्ता, राकेश रावत, रचित पाठक, अभिषेक भगवान, महेश पाल सिंह व सोनू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता के साथ श्रमिक हितों की आवाज बुलंद की।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मिया पट्टी देवरी में 23 वर्षीय शीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति अवनीश पुंढीर समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही शीनू को दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किए जाने की बात भी कही गई है। परिवार का यह भी कहना है कि उस पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया।
तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान  उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाँके बिहारी मंदिर में बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था की मांग

जनसेवार्थ मंच ने जिलाधिकारी मथुरा को भेजा पत्र
हाथरस। जनसेवार्थ मंच के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने वृन्दावन स्थित बाँके बिहारी मंदिर में 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया है कि श्रीधाम वृन्दावन स्थित मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा आवागमन एवं दर्शन की व्यवस्थाएं की गई हैं, फिर भी अधिक भीड़ के कारण बुजुर्ग श्रद्धालुओं को शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आशीष सेंगर ने उल्लेख किया कि 22 फरवरी को दर्शन के दौरान गेट नंबर 2 की लाइन में खड़े समय दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें भीड़ के बीच से बाहर निकालना पड़ा। इन घटनाओं से व्यथित होकर उन्होंने बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की आवश्यकता जताई।
पत्र में सुझाव दिया गया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए तथा गेट नंबर 5 से अलग लाइन के माध्यम से दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें भीड़ से राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि उचित कदम उठाकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को अधिक सुगम बनाया जाएगा।
« Newer PostsOlder Posts »