Web News

www.upwebnews.com

एटा के डाॅ०राकेश सक्सेना को नेपाल संस्था ने मातृभाषा रत्न सम्मान से किया विभूषित

February 27, 2026

एटा के डाॅ०राकेश सक्सेना को नेपाल संस्था ने मातृभाषा रत्न सम्मान से किया विभूषित

एटाका डा. राकेश सक्सेनालाई नेपाल संस्थाद्वारा मातृभाषा रत्न सम्मानबाट सम्मानित गरिएको थियो।

Dr. Rakesh Saxena of Etah was honoured with Matrabhasha Ratna Samman by Nepal Sangstha

Posted on 26.02.2026 Friday Time 07.35 PM Etah News by Anuj Mishra

एटा,27 फरवरी उप्रससे। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के सुअवसर पर काठमांडू, नेपाल की साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन के द्वारा जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डाॅ०राकेश सक्सेना को ‘ मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि ‘ सम्मान से विभूषित किया गया है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्री सम्बन्धों को सुदृढ करना, देवनागरी लिपि के संरक्षण-संवर्द्धन को बढ़ावा देना तथा हिंदी-नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रसार के साथ देश-विदेश के कवि,लेखक,साहित्यकार व शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में एटा के डाॅ०राकेश सक्सेना को चालीस वर्षों की शिक्षण सेवाओं एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनवरत सेमिनार, काव्यपाठ व काव्य कृतियों के प्रकाशन आदि साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया है। आपकी इस उपलब्धि पर डाॅ० राजीव कुलश्रेष्ठ, डाॅ० भूपेन्द्र शंकर, डाॅ० भारत भूषण परिहार, डाॅ० अनिल सक्सेना, ब्रजनंदन माहेश्वरी, संजीव गोयल, डाॅ० राजेश सक्सेना, डाॅ० ए०के० सक्सेना, अनुपम जौहरी, डाॅ० राकेश मधुकर, डाॅ० हर्षबर्द्धन बिसारिया, डाॅ० पी०आर०मिश्र, राघव आमोरिया, डाॅ०जी०के०शर्मा आदि शुभचिंतकों, मित्रों व साहित्यप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

बलिया सदर तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने अधिवक्ता बैठे धरने पर।

बलिया। सादर एसडीएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वकील धरने पर बैठ गए।अधिवक्तों ने एसडीएम सदर तहसील पर धरने पर बैठकर लगाए नारे। सदर एसडीएम पर तानाशाही करने का लगाया आरोप।

अधिवक्ताओं को सदर एसडीएम तिमराज सिंह ने धमकाया, आपके पास अधिवक्ताओं की फौज है तो मेरे पास पुलिस प्रशासन की फौज है। अधिवक्ताओं पर एससी एसटी मुकदमा लड़वाने की देते है धमकी।अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का किया बहिष्कार।एसडीएम सदर तहसील से नही हटेंगे तब तक रहेगा बहिस्कार।

मुरादाबाद में उल्लास व धूमधाम से निकली रंग एकादशी की शोभायात्रा

-गत 87 वर्षों से निभाईं जा रही शोभायात्रा की परंपरा

Post on 26.2.26
Friday, Time 6.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार को रंग भरी एकादशी की शोभायात्रा हर्षोल्लास और धूमधाम से निकली।शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती शोभायात्रा अबीर गुलाल के रंगों की भव्य छठा छाईं रही। इस शोभायात्रा का महत्व यह कि पिछले आठ दशकों से भी ज्यादा समय से रंग भरी एकादशी की परंपरा कायम है। इस बार 88 वीं बार भी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।

-शहर के बाजीगरान स्ट्रीट से निकलती शोभायात्रा
मुरादाबाद में राष्ट्रीय पर्व होली समिति के तत्वावधान में आज श्रद्धा और आस्था के बीच शोभायात्रा निकली।‌परंपरागत ‘रंग एकादशी शोभायात्रा’ का आरंभ बाजीगरान में खत्री धर्म
शाला से हुआ।
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने नारियल फोड़ा और शामिल स्वरूपों की वंदना कर यात्रा का उद्घाटन किया। यात्रा आगे बढ़ी तो ढोल-नगाड़ों की थाप और होली के पारंपरिक गीतों की गूंज से माहौल रंग भरा हो उठा।
शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां की सड़कें फूलों,रंगों और गुलाल से सरोबार हो गई।लोगों ने जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया।और छतों से फूल बरसाए। सुरक्षा के चलते यात्रा के संग पुलिस फोर्स भी डटा रहा।

शोभायात्रा में बिखरे रंग, झांकियां
शोभायात्रा में भगवान कृष्ण की फूल वाली होली, ब्रज की परंपरागत लट्ठमार होली, संगम माला मेला, शिव बारात, शिव- पार्वती, गणेश, राम दरबार तथा घोड़ों पर सवार राम-लक्ष्मण
भरत-शत्रुघ्न की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बैंड और टोलों की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

1939 में पड़ी थीं शोभायात्रा की परंपरा–
समिति के महासचिव रवि मेहरोत्रा का कहना है कि रंग एकादशी शोभायात्रा वर्ष 1939 में शुरु हुई। सबसे पुरानी होली यात्राओं में से एक शोभायात्रा की परंपरा समिति के संस्थापक स्व.विशंभर नाथ टंडन ने की। व परंपरागत निकलने वाली शोभायात्रा आज भी उमंग और श्रद्धा के साथ निकाली गई।
इस दौरान राजेंद्र कुमार टंडन, विजय टंडन, राकेश टंडन, वरुण के अलावा राजेश खन्ना, गोपाल टंडन, हर्षित अरोड़ा, सुनील खन्ना, राम नारायण, शरद मेहरोत्रा आदि रहे।

हरथला में मकान में घुसा तेंदुआ, चार घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

आबादी में बनी रहीं दहशत
कालोनी में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर के हरथला कालोनी में एक मकान में तेंदुआ घुसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। हालांकि वन विभाग ने चार घंटे की मशक्कत के बाद घर में घुसे तेंदुआ को रेस्क्यू आपरेशन के बाद पकड़ लिया। हालांकि बचाव के लिए लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर डटे रहे।
हरथला कालोनी गंगा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। एक रिहायशी मकान के बाथरूम में तेंदुआ आ आया। घटना से पूरे इलाके में अफरा -तफरी मच गई। तेंदुआ क्षेत्र में रहने वाले मेघराम के घर घुसा। मेघराम का कहना है कि सुबह साढ़े सात बजे तेंदुआ- गुलदार घर की छत से नीचे पहुंचा। और बाथरुम में बैठ गया। सवेरे जब बाथरूम का दरवाजा खुला तो वहां तेंदुआ दिखा। इससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने खुद को सुरक्षित कमरों में बंद किया। घटना की पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी गई। बताया गया कि घर के एक सदस्य के बाथरूम का दरवाजा खुलते ही अंदर बैठा तेंदुआ दिखा। यह देखकर शोर शराबा मच गया। मौके पर सदस्य ने बाथरुम का दरवाजा बंद कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की‌ टीम
मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर लीं। टीमों ने एहतियात बरतते हुए आसपास के घरों को खाली करा लिया गया। क्षेत्र में लोगों के आने-जाने पर रोक लग दी गई है।
घटना की खबर आग की तरह फैली। तेंदुए को देखने सैकड़ों लोग वहां जमा गए। मौके पर लोगों ने बाथरुम के अंदर मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस ने एहतियातन लोगों से मौके पर न जाने को कहा।
वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा भी मंगवाया है। साथ ही ट्रैंक्विलाइज़र गन व अन्य उपकरण संग विशेषज्ञ टीम मौके पर डटी हुई है।
तेंदुए से कॉलोनी में दहशत में का माहौल हैं। कई परिवारों ने एहतियातन अपने बच्चों को घरों के अंदर ही रोक लिया है। लोग छतों और खिड़कियों से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लगातार माइक से घोषणा कर लोगों को सुरक्षित रहने की हिदायत दी है। तेंदुआ आबादी में कैसे पहुंच गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में पता लगा रही है।

रेलवे ने चलाईं दो और होली स्पेशल

Indian Rail

–बिहार और पूर्वांचल से होगी कनेक्टिविटी
Post on 27.2.26
Friday, Time 7.45 Am
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
होली का त्योहार मनाने घर जाने वाले यात्रियों के राहत मिलेगी। रेलवे ने सफर में सुविधा के लिए दो और स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने का शेड्यूल जारी किया है।
मुरादाबाद रेल प्रशासन के अनुसार पटना से अमृतसर के बीच स्पेशल 04663-64 ट्रेन आज से रवाना होगी। अमृतसर से 27 फरवरी और दो व पांच मार्च और पटना से 28 फरवरी और 3 व 5 मार्च को संचालित होगी।यह स्पेशल ट्रेन मंडल में रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व हरदोई स्टेशनों पर रुकेंगी।
जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से गोरखपुर के बीच (04026-25) चलेगी। आनंद विहार से 27 फरवरी से दो मार्च और गोरखपुर से 28 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। मंडल में हापुड़, मुरादाबाद,रामपुर,बरेली और शाहजहांपुर में ठहराव रहेगा।

« Newer PostsOlder Posts »