Web News

www.upwebnews.com

रक्षा मंत्रालय को सबसे ज्यादा बजट, कुल व्यय का 14.67 प्रतिशत

February 1, 2026

रक्षा मंत्रालय को सबसे ज्यादा बजट, कुल व्यय का 14.67 प्रतिशत

FINANCE MINISTER NIRMALA SEETHARAMAN PRESENTED UNION BUDGET 2026-27 IN LOKSABHA

केन्द्री वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण लोकसभा में केन्द्रीय बजट प्रस्तुत करते हुए

वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ का आबंटन

देश की कुल जीडीपी का दो प्रतिशत व्यय रक्षा मंत्रालय के लिए

Posted on 01.02.2026 Sunday, Time: 09.11 PM, Source PIB

नई दिल्ली, 02 फरवरी 2026, केन्द्रीय रक्षा बजट में सरकार ने अभूतपूर्व वृद्धि की है। आपरेशन सिन्दूर के दौरान रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने और रक्षा तंत्र को मजबूत करने पर सरकार ने पूरा ध्यान दिया है। इसीलिए रक्षा बजट में लगभग 15.19 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। रक्षा बजट कुल जीडीपी का 2 प्रतिशत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र के लिए वर्ष 206-27 में कुल आबंटन 7 लाख 85 हजार करोड़ का किया है। कुल रक्षा बजट केंद्र सरकार के व्यय का 14.67 प्रतिशत है और मंत्रालयों में सबसे अधिक है।
रक्षा मंत्रालय को किए गए कुल आवंटन में से 27.95% का हिस्सा पूंजीगत व्यय के लिए, 20.17% का हिस्सा भरण-पोषण और परिचालन तैयारियों पर राजस्व व्यय के लिए, वेतन और भत्तों पर राजस्व व्यय के लिए 26.40%, रक्षा पेंशन के लिए 21.84% और नागरिक संगठनों के लिए 3.64% है।
सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण 
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए, रक्षा बलों के लिए पूंजी मद के तहत बजटीय आवंटन 2,19,306.47 लाख करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान से 21.84 प्रतिशत अधिक है। इसमें से 1.85 लाख करोड़ रुपये पूंजी अधिग्रहण के लिए निर्धारित किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के पूंजी अधिग्रहण बजट से लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में, आधुनिकीकरण के बजट में भारी वृद्धि  एक रणनीतिक अनिवार्यता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, तीसरी तिमाही यानी दिसंबर 2025 तक, रक्षा मंत्रालय ने 2.10 लाख करोड़ रुपये के अनुबंध पूरे किए हैं और अब तक 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लिए आवश्यकता की स्वीकृति की मंजूरी दी है। पूंजी अधिग्रहण के तहत आगामी परियोजनाएं सशस्त्र बलों को अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान, स्मार्ट और घातक हथियारों, जहाजों/पनडुब्बियों, मानव रहित हवाई वाहनों, ड्रोन, विशेषज्ञ वाहनों आदि से लैस करेंगी।

पूर्वोत्तर में बौद्ध सर्किट

BUDHHA CIRCUIT IN NORTH EAST

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2026, केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय बजट 2026-27 के लिए घोषित बजट में एक नया बौद्ध सर्किट बनाने की घोषणा की है। यह सर्किट पूर्वोत्तर राज्यों में होगा।

यह सर्किट अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में स्थापित होगा।

देश में होगी तीन आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2026, सरकार ने नए केन्द्रीय बजट में तीन आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना की घोषणा की है। ये देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित किये् जाएंगे। इससे आयुष चिकित्सा के क्षेत्र मे क्रांतिकारी परिवर्तन होगा।

Central Budget हस्तिनापुर और सारनाथ राष्ट्रीय पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में होंगे विकसित

FINANCE MINISTER NIRMALA SEETHARAMAN PRESENTED UNION BUDGET 2026-27 IN LOKSABHA

केन्द्री वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण लोकसभा में केन्द्रीय बजट प्रस्तुत करते हुए

Posted on : 01.02.2026 Sunday, Time: 12.45 PM, Central Budget 2026-27, Finance Minister Nirmala Seetharaman

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2026, केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट में देश के सांस्कृतिक और पूरात्विक महत्व के पौराणिक और प्राचीन स्थलों के विकास के लिए योजना की घोषणा की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख स्थल हस्तिनापुर और सारनाथ को शामिल किया गया है।

विकास के लिए कुल 15 स्थलों की घोषणा की गई है, इसमें लोथाल, थोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचलनाल्लुर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह भी शामिल हैं। घोषणा के अनुसार सांस्कृतिक, पौराणिक, विरासत वाले इन प्रमुख स्थानों के डिजिटल दस्तावेजीकरण के लिए नेशनल डेस्टिनेशनल डिजिटल नालेज ग्रिड की स्थापना की जाएगी।

केन्द्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को मिला दिल्ली-वाराणसी फास्ट रेल कारिडोर

Posted on 01.02.2026 Sunday , time 12.27

NIRMALA SEETHARAMAN

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2026, वर्ष 2026-27 के केन्द्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को एक नया रेल कारिडोर मिला है। केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा घोषित देश के सात रेल कारिडोर में से एक उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा। यह कारीडोर दिल्ली से वाराणसी होगा।

वित्त मंत्री सीतारमण ने आज पूर्वान्ह 11 बजे से लोकसभा में बजट पढ़ना शुरु किया है।

« Newer PostsOlder Posts »