Web News

www.upwebnews.com

दस जनवरी से मनरेगा बचाओ आन्दोलन चलाएगी कांग्रेस

January 4, 2026

दस जनवरी से मनरेगा बचाओ आन्दोलन चलाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 04 जनवरी 2026, कांग्रेस ने वीबी जी राम जी ग्रामीण रोजगार योजना का विरोध करने और मनरेगा को बचाने के लिए 10 जनवरी से देश व्यापी आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस का आन्दोलन जिला और ग्राम सभाओं के स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य की विधान सभाओं के घेराव की भी योजना है। देश भर में मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस 4 ब़ड़ी रैलियां भी करेगी।

काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और केसी बेणुगोपाल ने पत्रकार वार्ता में घोषणा की है कि कांग्रेस का आन्दोलन 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इसके साथ ही इस कानून को अदालत में चुनौती दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आन्दोन में जी राम जी को वापस लेने की मांग की जाएगी।

आन्दोलन के चरणों की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने ब ताया कि 10 व 11 जनवरी को देश भऱ के सभी जिला मुख्यालयों पर उपवास, धरना और प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 12 से 29 जनवरी तक पंचायतों में जनसम्पर्क, बैठकें और सभाएं आयोजित की जाएंगीं।जबकि 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर बैठकें और सभाएं होंगीं। इसी क्रम में 7 से 15 फरवरी तक विधान सभाओं के  घेराव का कार्यक्म है। इसके बाद 16 से 25 फरवरी के बीच देश के चार प्रमुख स्थानों पर रैलियां होंगीं। इन रैलियों में राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे।

मथुरा में सर्राफा कारोबारी की हत्या

मथुरा, 04 जनवरी 2026 (उ.प्र.समाचार सेवा)। महानगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा स्थित तेलीपाड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह सर्राफा कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई। चांदी कारोबारी का खून से लथपथ शव उनके बेड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतीश चंद्र गर्ग के रूप में हुई है जो चांदी खरीदकर उसे पिघलाकर बेचने का कार्य करते थे। उनका तीन मंजिला मकान है, जिसमें ऊपर और नीचे किरायेदार रहते हैं जबकि बीच की मंजिल पर वह स्वयं अकेले रहते थे। रविवार सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो किरायेदारों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी एवं गोविंद नगर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सतीश चंद्र गर्ग का शव खून से लथपथ अवस्था में बेड पर पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं जिससे मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं कमरे में रखी अलमारी खुली होने के कारण लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए, साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी रजनी गर्ग का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके तीन पुत्र मुकुल (पुणे), मयंक (नोएडा) एवं अभिषेक (गुरुग्राम) में नौकरी करते हैं। पत्नी के निधन के बाद से सतीश चंद्र गर्ग मकान में अकेले ही रह रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि वारदात में मृतक का कोई परिचित शामिल हो सकता है।

 

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 04 जनवरी 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन में राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

खालिद की रिहाई को अमेरिकी सांसदों का पत्र

नई दिल्ली, 04 जनवरी 2026, दिल्ली दंगों के आरोपी जे एन यू के पूर्व छात्र उमर खालिद की रिहाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस के 8 सांसदों ने पत्र लिखा है। ये पत्र 30 दिसंबर 2025 को अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रआ को लिखा गया है।

पत्र में सांसदों ने खालिद को जमानत नहीं मिलने और केस का ट्रायल शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है।

January 3, 2026

ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाएः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 03 जनवरी 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में पंचायतीराज विभाग Panchaytiraj के कार्यां की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर तभी बन सकता है, जब हमारी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनें। ग्राम पंचायतों की आय को बढ़ाने के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्सव भवन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उत्सव भवन का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर मांगलिक कार्यक्रम के लिए किया जाए। अन्य दिनों में उत्सव भवन का उपयोग योग/वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जाए। सहालग के दौरान कई मांगलिक कार्यक्रम होने पर समय तय कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को उत्सव भवन का लाभ दिया जाए। ब्लॉक स्तर पर योजना का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्सव भवन के निर्माण कार्यों में सी0एस0आर0, विधायक निधि तथा मातृभूमि योजना के अन्तर्गत सहयोग लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने मातृभूमि योजना से उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अपना सहयोग देने वाले प्रवासियों के पूर्वजों के नाम पर परियोजना का नाम रखा जाए। साथ ही, ऐसे प्रवासियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाए, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लें।
बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9.67 लाख व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 4.79 लाख शौचालय निर्मित हो चुके हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश पूरे देश में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में पहले स्थान पर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में देश में निर्मित कुल 17.26 लाख शौचालयों में से 28 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में निर्मित हुए हैं।
अधिकारियों ने यह भी अवगत कराया कि 282 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 103 इकाइयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन इकाइयों से 304 विकास खण्ड और नगरीय एम0आर0एफ0 से 515 विकास खण्ड आच्छादित हैं। 132 इकाइयां निर्माणाधीन हैं। इस पर मुख्यमंत्री जी ने सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के समक्ष जिला पंचायतों द्वारा राजस्व वसूली का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिला पंचायतों द्वारा 334.10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली प्राप्त हुई थी, जो लक्ष्य के सापेक्ष 81.23 प्रतिशत थी। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक 271.48 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 140.89 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के लिये मुख्यमंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में देश में विकसित व सफल पद्धति के माध्यम से सीवर और ड्रेनेज के पानी को शुद्ध किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल खेती के साथ-साथ बागवानी के लिए किया जाए। प्रदेश में 160 एफ0एस0टी0पी0 के निर्माण का कार्य अति शीघ्र प्रारम्भ किए जाए। उन्होंने अधिकारियों से इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये कि प्रदेश में 11,350 डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपयोग होने वाले कम्प्यूटर व फर्नीचर की क्वालिटी उत्कृष्ट हो तथा पुस्तकें स्थानीय छात्र-छात्राओं की आवश्यकता के अनुरूप हों, इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि हर ग्राम पंचायत में यथासम्भव इण्टीग्रेटेड कैम्पस बनाया जाए, जहां विद्यालय, उत्सव भवन, खेल का मैदान, ओपन जिम, पार्क, मॉडल शॉप आदि की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि इण्टीग्रेटेड कैम्पस के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। इनका निर्माण ऐसे स्थान पर हो, जहां पर हर किसी की पहुंच आसान हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खुली चौपाल की व्यवस्था की जाए। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाए। साथ ही, लाभार्थियों का सत्यापन व नए लाभार्थियों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय और अन्य स्थानों पर 15 से 16 लोगों को सरकार द्वारा रोजगार दिया गया है। सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सभी को माध्यम बनाया जाए। ग्राम पंचायतों में आय के स्रोत बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा ग्राम पंचायतों की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि पंचायतीराज विभाग के सभी अधिकारियों की वर्ष में एक बार लखनऊ में भौतिक रूप से बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाए। इसके अलावा, हर माह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग एक-एक कार्य की मॉनीटरिंग का एक मजबूत सिस्टम विकसित करे, ताकि समय से योजनाएं पूरी हो सकें।

 

« Newer PostsOlder Posts »