Web News

www.upwebnews.com

Moradabad: सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की ई डबल डेकर बसें

February 5, 2026

Moradabad: सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की ई डबल डेकर बसें

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचारसंचालन से पहले होगा रूट ट्रायल, महीने में चार्जिंग स्टेशन से हो जाएगी शुरुआत
मुरादाबाद, 5 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
उप्र परिवहन निगम की अब इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलेंगी। मुरादाबाद रोडवेज को मुख्यालय से शुरुआत में चार डबल डेकर बस आवंटित हुईं हैं। डबल डेकर बसें किस रूट पर चलेंगी, इस पर अभी निर्णय होना है। फिलहाल चार्जिंग के बाद डबल डेकर बसों का रूट ट्रायल होगा।
परिवहन मुख्यालय से यूपी में विभिन्न क्षेत्रों को ई डबल डेकर बसें आवंटित हुईं है। लखनऊ, नोएडा को ई डबल डेकर बसें भेजीं गई है। इसी क्रम में मुरादाबाद को चार ई डबल डेकर बसें मिलीं है। हालांकि अभी इन बसों का संचालन शुरू होने में देर है। लेकिन बस संचालन से पहले रोडवेज इन बसों को विभिन्न मार्गों पर चलाकर परीक्षण करेगा। बिजली के तार, केबिल, अंडरग्राउंड रास्तों पर डबल डेकर बसें ले जाकर ट्रायल होगा। रूट ट्रायल सफल होने के बाद ही बसों को संबंधित मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव का कहना है कि चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने के बाद बसें चलेंगी। मुरादाबाद रोडवेज पर सात चार्जिंग प्वाइंट्स लगने है। अभी ट्रांसफर और सिविल का काम चल रहा है।

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

Posted on: 05.02.2026 Thursday, Time: 08.03 PM

लखीमपुर खीरी‌। गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को गहरे मातम में बदल दिया। गोला मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास एक कार को अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में कुल छह लोग सवार थे, जो दिल्ली से बहराइच जिले के धर्मकुंडा गांव तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

गोला से लखीमपुर की ओर बढ़ रही कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना सबसे पहले मौके से गुजर रहे राहगीर शुभम रस्तोगी ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 6322 मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सुधा सिंह (पत्नी सुनील सिंह), सुनील सिंह (पुत्र बिंद्रा सिंह) और संतोष सिंह (पुत्र रमेश सिंह), निवासी धर्मकुंडा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रूप में हुई है।
हादसे में मुकेश सिंह (पुत्र रमेश सिंह) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश सिंह को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। बताया गया है कि शुक्रवार को मुकेश सिंह का तिलक कार्यक्रम होना था। वह मृतक सुधा सिंह का भाई है और दिल्ली में नौकरी करता है।

लोक सभा अध्यक्ष ने कहा: अप्रिय घटना की आशंका थी

https://www.facebook.com/share/v/181fH9ATqe/

Posted on: 05.02.2026, Thursday, Time: 06.56 PM, Narendra Modi, Security, Om Bidla, Sansad

नई दिल्ली, 05 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चिंता पर बयान देकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने देश को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ सदन में अप्रिय घटना की खुफिया सूचना मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद उन्होंने पीएम से सदन में नहीं आने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया।

Lok Sabha Ahyaksh Om Bidla address 86th AIPOC

सदन में नियोजित गतिरोध पर दलीय नेताओं को चेताया

संसद में PM मोदी पर अप्रत्याशित घटना की आशंका थी’, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में एक अहम और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद में एक अप्रत्याशित घटना की आशंका थी। इसी सुरक्षा इनपुट के चलते उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वे उस दिन लोकसभा की कार्यवाही में शामिल न हों। स्पीकर के इस खुलासे के बाद संसद और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

PM Narendra Modi speech on the occasion of New BJP President Nitin Nabin's take Charge of President office

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

सुरक्षा इनपुट के चलते लिया गया फैसला

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि परिस्थितियां सामान्य नहीं थीं और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े इनपुट्स को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री से सदन में न आने का अनुरोध किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया। स्पीकर के अनुसार, यह निर्णय किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया था।

पोस्टर लेकर आने से नहीं चलेगी संसद”

ओम बिरला ने अपने संबोधन में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस सांसदों को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि सांसद पोस्टर और तख्तियां लेकर सदन में आएंगे तो संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकती। उन्होंने सभी सदस्यों से मर्यादा और संसदीय परंपराओं का पालन करने की अपील की।

Facebook Link- https://www.facebook.com/share/v/181fH9ATqe/

#ombirlaloksabhaspeaker #NarendraModi #parliament #security

उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी को मीडिया आइकन अवॉर्ड

Media Iconic Award to Ajay Chaudhary

उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी को मिला मीडिया आइकन अवॉर्ड

Posted on: 05.02.2026 Thursday, Time: 06.09 PM, Meerut, Ajay Chaudhary Media Icon award, Aesthetic International 

मेरठ, 05 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष अजय चौधरी को मीडिया आइकन अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान एस्थेटिक इंटरनेशनल ने प्रदान किया है।

मीडिया क्षेत्र में अजय चौधरी के उल्लेखनीय योगदान और 17 वर्ष से अधिक की सक्रिय पत्रकारिता के लिए सम्मान दिया गया। एक समारोह में एस्थेटिक इंटरनेशनल के फाउंडर तन्मय शर्मा और एमआईटीई के चेयरमैन विष्णु शरण ने सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस सफलता और सम्मान के लिए उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, महामंत्री आनंद कर्ण ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अध्यक्ष ने कहा ये सम्मान सिर्फ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी का ही नहीं बल्कि पूरी उपज का है। सम्मान से पत्रकार संगठनों के बीच उपज का गौरव बढ़ गया है।

मुरादाबाद: सामूहिक विवाह योजना में धांधली, दोबारा कर दी शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
तीन दर्जन शादीशुदा जोड़ों की दोबारा करा दी शादी
समाज कल्याण विभाग की 12 सदस्यों की रेंडम जांच में खुलासा

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

Posted on 05.02.2026, Wednesday Time: 08.28, Rajesh Bhatia Moradabad

मुरादाबाद, 5 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार का घुन लग गया। योजना के तहत जिन जोड़ों की शादी हुई उनकी दोबारा शादी करा दी गई। मूंढापांडे व कुंदरकी में हुईं सामूहिक विवाह योजना में घपलेबाजी को लेकर क्षेत्रीय विधायक रामवीर सिंह ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थीं। गड़बड़ी की गूंज शासन तक पहुंची। लिहाजा समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने तीन सदस्यीय समिति को जांच गठित की। शासन की टीम आने से पहले जिला समाज कल्याण विभाग ने 12 सदस्यों की टीम गठित कर रेंडम जांच कराईं तो मामले का खुलासा हुआ।
योजना के तहत मुरादाबाद में 4-5 दिसंबर को सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर योजना में गड़बड़ी का मामला विधायक ने उठाया। रेंडम जांच में 35 शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी का कराने की बात खुलीं है। इनमें कुछ की शादी कुछ महीने पहले ही हो गई। नौ जोड़ें शादी के मंडप में बैठे ही नहीं।फिर भी विवाह योजना में उनके नाम शामिल हुए।
विधायक रामवीर सिंह की शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने जांच के आदेश दिए। जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक ने बिलारी, कुंदरकी ब्लॉक में हुईं 808 शादियों का सत्यापन कराया। जिसमें गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।

शासन से आएंगी जांच टीम:
समाज कल्याण विभाग मंत्री की ओर से गठित जांच टीम भी जल्द मुरादाबाद आएंगी। टीम के आने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गड़बड़ी यह कि समारोह में दो सौ की बजाय 1636 जोड़ें विवाह कार्यक्रम में शामिल हो गए। अब बड़े पैमाने पर खुलासे से कई पर कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

« Newer PostsOlder Posts »