Web News

www.upwebnews.com

अनुज चौधरी प्रकरण: सम्भल सीजेएम के आदेश पर high court ne lagai रोक

February 10, 2026

अनुज चौधरी प्रकरण: सम्भल सीजेएम के आदेश पर high court ne lagai रोक

Posted on 10.02.2026 Tuesday Time 07.35 PM, Prayagraj, Allahabad High court, Sambhal CJM Court, Anuj Choudhary 

प्रयागराज; संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,तीन सप्ताह बाद हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने सीजीएम की एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई गई। एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द करने की मांग हाईकोर्ट से की थी, हाईकोर्ट ने फिलहाल एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई ।

प्रयागराज, 10 फरवरी। संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,तीन सप्ताह बाद हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने सीजीएम की एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई गई। एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द करने की मांग हाईकोर्ट से की थी, हाईकोर्ट ने फिलहाल एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई ।

शाहजहांपुर में ध्यान साधना का महाकुंभ 12 फरवरी से

श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह ‘बसंत उत्सव 2026’ से गूंजेगी आध्यात्मिक चेतना 12 फरवरी से 2 मार्च तक पांच चरणों में होगा आयोजन

Ramchandra Mission Press Conference

रामचंद्र मिशन की प्रेस वार्ता

Posted on 10.02.2026 Tuesday, Time 07.17 PM, Shahjahanpur by Sanjiv Gupta
(संजीव गुप्त, उप्र समाचार सेवा)

शाहजहांपुर, 10 फरवरी 2026, शाहजहांपुर की धरती केवल ऐतिहासिक और अमर शहीदों की स्मृतियों की ही वाहक नहीं रही है, बल्कि यह आध्यात्मिक चेतना की भी एक उज्ज्वल प्रयोगशाला रही है।

यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1945 में इसी पुण्यभूमि पर महात्मा रामचन्द्र जी महाराज ने श्री रामचन्द्र मिशन की स्थापना की थी। यह स्थापना मात्र एक संस्था का जन्म नहीं था बल्कि मानव हृदय को आत्मबोध की ओर ले जाने वाला एक आध्यात्मिक आंदोलन था जिसने निरंतर विस्तार पाया और आज विश्व के 164 देशों में श्री रामचन्द्र मिशन के केंद्र हैं। वर्ष 1976 में शाहजहांपुर में महात्मा रामचन्द्र जी महाराज (बाबूजी) ने अपने गुरु फतेहगढ़ के महात्मा रामचन्द्र जी महाराज (लालाजी) की स्मृति में मिशन के प्रथम आश्रम की स्थापना की थी। यह आश्रम साधकों के लिए साधना, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना के विकास का स्थायी केंद्र बना। यह आश्रम केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि अनगिनत आत्माओं के अंतर्मन को शांति, प्रेम और सौहार्द से आलोकित करने वाला आध्यात्मिक तीर्थ बन गया।

अब यह आश्रम अपनी स्वर्ण जयंती की देहरी पर खड़ा है-पचास वर्षों की साधना, सेवा और संकल्प की गौरवशाली कथा को समेटे हुए इस ऐतिहासिक अवसर पर आश्रम का वृहद स्तर पर जीर्णोद्धार किया गया है। आश्रम की पचास वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के पूर्ण होने पर श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष और पूज्य गुरुदेव कमलेश डी पटेल (दाजी) के सानिध्य और मार्गदर्शन में स्वर्ण जयंती समारोह ‘बसंत उत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

12 फरवरी से उत्सव का शुभारंभ

श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में 12 फरवरी से 2 मार्च तक पांच चरणों में ‘बसंत उत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

पांच चरणों में होगा उत्सव

बसंत उत्सव पांच चरणों आयोजित किया जा रहा है प्रत्येक चरण में देश विदेश से करीब पांच हजार लोग सहभागिता कर आध्यात्मिक विकास के वाहक बनेंगे।

पहला चरण 12 फरवरी से 14 फरवरी, दूसरा चरण 16 फरवरी से 18 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी से 22 फरवरी, चौथा चरण 24 फरवरी से 26 फरवरी तथा पांचवा चरण 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इस तरह 20 दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ में लगभग 25 से 30 हजार लोगों के यहां पहुंचने की संभावना है।

अभ्यासियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं

बाहर से आने वाले अभ्यासियों के ठहरने की व्यवस्था आश्रम परिसर और विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस में की गई है। सभी अभ्यासियों के भोजन की व्यवस्था आश्रम परिसर में रहेगी।

आवागमन की व्यवस्था

बाहर से आने वाले अभ्यासियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से आश्रम लाने और वापस पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे मिशन के स्वंय सेवक रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। साथ ही लखनऊ हवाई अड्डा, दिल्ली हवाई अड्डा, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर भी किसी अभ्यासी को असुविधा न हो इसके लिए मिशन के स्वंय सेवक मौजूद रहेंगे।

यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मिक मिलन का महाकुंभ होगा। विविध आध्यात्मिक सत्र, ध्यान शिविर और सत्संग कार्यक्रमों के माध्यम से यह समारोह मानव जीवन को अंतर्मुखी बनाने की प्रेरणा देगा। यह स्वर्ण जयंती समारोह अतीत की उपलब्धियों का स्मरण और भविष्य के संकल्पों का उद्घोष है। शाहजहांपुर की इस पुण्य धरा से उठने वाली साधना की यह ध्वनि आज विश्व के कोने-कोने तक पहुँच चुकी है। श्री रामचन्द्र मिशन का यह आश्रम आज भी मानव को मानवता से जोड़ना के मूल उद्देश्य को लेकर अग्रसर है। स्वर्ण जयंती का यह महापर्व केवल एक संस्था का उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना के उत्थान का सामूहिक संकल्प है, जहाँ श्रद्धा, साधना और सेवा एक साथ प्रवाहित होगें।

जया प्रदा अभद्र टिप्पणी केस: कोर्ट से दो विवेचकों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू

मंगलवार को विवेचकों के न आने से टली केस की सुनवाई

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Posted on 10.02.2026 Tuesday, Time 07.10 PM, Moradabad Rajesh Bhatia 

मुरादाबाद,10 फरवरी(उप्र समाचार सेवा) मुरादाबाद में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी केस की सुनवाई न हो सकीं। कोर्ट में केस से संबंधित मामले में सरकारी पक्ष की ओर से बयान हो रहें हैं। मंगलवार को तारीख होने से विवेचक के बयान होने थे। लेकिन विवेचक के न आने से उनकी गवाही नहीं हो सकीं। गैर हाजिरी को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए केस में दो विवेचकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
रामपुर से पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई। छह साल पहले रामपुर से आजम खां के सांसद बनने पर मुरादाबाद में मुस्लिम कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जया प्रदा पर मंच से अभद्र टिप्पणी की गई। आडियो वायरल हुआ तो आजम खां समेत सपाइयों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ। सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में चल रहीं हैं।
विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि केस में अब तक वादी जया प्रदा समेत सात गवाहों के बयान हो चुके हैं। अब केस में विवेचकों बयान के लिए तलब किया गया। मंगलवार को सुनवाई के चलते विवेचक को आना था पर घेर मौजूदगी को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए दो विवेचकों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किए हैं। केस की सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की गई है।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े आँडीटर की जमानत रद्द

 

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Posted on 10.02.2026 Time 10.59 AM, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद की एंटी करप्शन कोर्ट में हुई जमानत अर्जी हुईं सुनवाई
मुरादाबाद, 10 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष का आँडिट करने में रिश्वती आँडिटर अनिरुद्ध द्विवेदी की जमानत अर्जी नामंजूर हो गई। मुरादाबाद की एंटी करप्शन कोर्ट में रिश्वती आँडिटर की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।
अपर डीजीसी मुनीष भटनागर के अनुसार आँडीटर अनिरुद्ध द्विवेदी को पिछले महीने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बरेली की विजिलेंस टीम 14 जनवरी को रामगंगा विहार में अनिरुद्ध द्विवेदी के आवास पर पहुंची। और मौके से पैसे लेते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि मूंढापांडे ब्लाँक के ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार से आँडीटर ने वर्ष 2024-25 का आँडिट करने पर घूस मांगी थी। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा और रंगे हाथ पकड़ लिया।
सोमवार को विशेष न्यायाधीश (एंटी करप्शन) जितेंद्र सिंह की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।

February 9, 2026

हम दो हमारे दो दर्जन नारे से सियासत गर्म

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दिया सार्वजनिक बयान

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Posted on 09.02.2026 Monday Time 11.07 PM Moradabad, AIMIM

मुरादाबाद, 9 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के आबादी बढ़ाने के विवादित बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।
एआईएमआईएम नेता ने हम दो हमारे दो दर्जन का नारा दिया। मुस्लिमों से अपील कि वे अधिक बच्चे पैदा करें। उनके बयान का राजनैतिक गलियारों में विरोध भी होने लगा है।
आँल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिया। उन्होंने सपा विधायक का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि मुरादाबाद में शराब बेचने का काम करते हैं। और फिर मजलिस पर भाजपा की बी टीम का आरोप लगाते है।
जनसभा में बोलते एआईएमआईएम नेता ने कहा कि उनके आठ बच्चे। बड़े भाई के 16 बच्चे। कहा कि जितनी आबादी बढ़ेगी उतना देश मजबूत होगा।
एआईएमआईएम नेता के बयान सियासी गलियारों में हलचल तेज गई है।

« Newer PostsOlder Posts »