Web News

www.upwebnews.com

स्टांप चोरी, फर्जी कार्मिक और लंबित अभिलेखों पर बड़ा एक्शन

February 20, 2026

स्टांप चोरी, फर्जी कार्मिक और लंबित अभिलेखों पर बड़ा एक्शन

*उप्र समाचार सेवा (UPSS)
**दिनांक: 19 फरवरी 2026 | स्थान: ऋषिकेश (उत्तराखंड)**

**सब-रजिस्ट्रार हरीश कुमार निलंबित, विभागीय जांच शुरू**

ऋषिकेश उप-पंजीयक कार्यालय में करोड़ों रुपये की स्टांप शुल्क अपवंचना, फर्जी कार्मिक से कार्य कराने और पंजीकरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के मामले में शासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की संस्तुति पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सब-रजिस्ट्रार हरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध औपचारिक विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।

यह कार्रवाई 28 जनवरी 2026 को हुए औचक निरीक्षण के बाद सामने आई गड़बड़ियों के आधार पर की गई, जिसमें कार्यालय की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।

### निरीक्षण में उजागर हुई प्रमुख अनियमितताएं

**बिना उप-निबंधक के रजिस्ट्री**
निरीक्षण के दौरान उप-निबंधक अनुपस्थित पाए गए, जबकि उनकी गैरमौजूदगी में निबंधक लिपिक द्वारा अवैधानिक रूप से विलेख पंजीकरण किया जा रहा था, जो स्थापित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

**फर्जी/घोस्ट कर्मचारी का मामला**
कार्यालय में जितिन पंवार नामक व्यक्ति कार्य करता मिला, जिसका न तो कोई नियुक्ति पत्र था और न ही उपस्थिति रजिस्टर में नाम दर्ज था। उसके रजिस्ट्री कार्यों में शामिल होने की आशंका जताई गई।

**सैकड़ों मूल दस्तावेज वर्षों से लंबित**
नियमों के अनुसार पंजीकरण के तीन दिन के भीतर मूल अभिलेख आवेदक को लौटाना अनिवार्य है, लेकिन निरीक्षण में कई दस्तावेज महीनों और वर्षों से कार्यालय में लंबित मिले।

**अर्जेंट नकल में भी भारी देरी**
जहां 24 घंटे में नकल उपलब्ध कराई जानी चाहिए, वहां कई आवेदनों पर महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

### करोड़ों की राजस्व हानि का मामला

जांच में ग्राम माजरी ग्रांट, तहसील डोईवाला से जुड़े प्रकरणों में बड़ा खुलासा हुआ। दून घाटी विशेष महायोजना 2031 के तहत औद्योगिक भूमि को आवासीय दर्शाकर छोटे भूखंडों में पंजीकरण कराया गया। औद्योगिक दरों के बजाय आवासीय दरों पर मूल्यांकन करने से स्टांप शुल्क की भारी चोरी हुई, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का प्रारंभिक अनुमान है।

### नियमों की अनदेखी

संयुक्त जांच में पाया गया कि भारतीय स्टांप (उत्तराखंड संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 47-क, रजिस्ट्रेशन मैनुअल के नियम 325, 195 व 196 तथा शासन की अधिसूचना 28 अप्रैल 2016 के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। इन नियमों के तहत संपत्ति का सही मूल्यांकन और स्टांप शुल्क निर्धारण अनिवार्य है।

### फरियादियों ने सुनाई परेशानी

निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मूल दस्तावेज प्राप्त करने के लिए उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। दस्तावेजों के अभाव में बैंक ऋण, नामांतरण और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हुए।

### आगे भी होंगे औचक निरीक्षण

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और राजस्व हितों से खिलवाड़ के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। अन्य उप-पंजीयक कार्यालयों की भी औचक जांच की जाएगी, ताकि पंजीकरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

February 19, 2026

नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

मथुरा।  मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने दो युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों के घर कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने चारों शवों पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात चारों युवक फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) से महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग से डीग जा रहे थे। रास्ते में मोड़ आने के कारण ड्राइवर आगे का रास्ता सही से नहीं देख पाया। अचानक मोड़ आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नहर में जा गिरी।
गाड़ी के नहर में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।
इसमें से दो और युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे भी बचाए नहीं जा सके। हादसे के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हम उम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एवं अन्य दोस्त गुलशन के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे।एसपी देहात ने बताया कि दुर्घटना सभी साक्ष्य इकट्ठा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*सड़क सुरक्षा पर  उठे सवाल*
सड़क सुरक्षा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थापना न केवल दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होती है, बल्कि जीवन की रक्षा भी करती है।

मेगा ब्लॉक,जनशताब्दी समेत सात ट्रेनें(Train ) प्रभावित

Indian Rail

मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर
हिंडन केबिन( Hindon Cabin) पर 20-21फरवरी को मरम्मत कार्य, संचालन बाधित

Post on 19.2.26
Thursday, Time 10.20 Pm, Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,19 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
सहारनपुर रेल मार्ग पर स्थित हिंडन केबिन(अंबाला मंडल) पर मरम्मत कार्य होगा। इससे से दो दिन तक सात ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। अमृतसर जनशताब्दी कल(आज) हरिद्वार से करीब पौने दो घंटे की देरी से चलेगी। जबकि दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस भी रूट बदलकर चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार सहारनपुर रूट पर हिंडन केबिन में 20-21 फरवरी को लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने दो दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। ब्लाँक के चलते छह ट्रेनें प्रभावित होगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि
हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी 20 फरवरी को हरिद्वार स्टेशन से 100 मिनट की देरी से चलेगी। इसी तरह ओखा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19565 20 फरवरी को दिल्ली मंडल में 20 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।
जबकि दिल्ली हरिद्वार एक्सप्रेस 14305 ट्रेन सहारनपुर रूट होकर चलेगी।ऋषिकेश – श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन ऋषिकेश से 100 मिनट देरी से चलेगी। देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर 54342‌ ट्रेन 20-21 फरवरी को लक्सर तक चलेगी। ट्रेन लक्सर से सहारनपुर तक रद्द रहेगी।
दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी दिल्ली मंडल में 15 मिनट तक नियंत्रित कर चलेगी।

मुरादाबाद में गोविंदपुरम योजना शुरु

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण MDA

580 करोड़ से बदलेगा शहर का स्वरूप
आवासीय योजना फेज-1 का शुभारंभ,

मुरादाबाद,19 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद के सुनियोजित विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने गोविंदपुरम आवासीय योजना शुरु की है। एमडीए( MDA)की 580 करोड़ रुपए की लागत वाली गोविंदपुरम योजना में 477 प्लाँट और 32 से ज्यादा व्यवसायिक भूखंड रखे गए हैं।प्राधिकरण की नई टाऊनशिप 22 साल बाद लांच हुई है। योजना में वेबसाइट के जरिए लोग पंजीकरण करा सकेंगे।
MDA ने योजना में 112.50 से 450 वर्गमीटर तक के प्लाँट रखे हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने वेबलिंक और योजना की पंजीकरण पुस्तिका का अनावरण कर नई टाउनशिप की शुरुआत भी की। इच्छुक लोग 18 फरवरी से बीस मार्च तक प्लाट के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। इस मौके पर प्राधिकरण के वीसी अनुभव सिंह, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, एमडीए सचिव पंकज वर्मा, मुख्य अभियंता पंकज पांडे आदि रहे।

योजना लांच, रेरा से मंजूरी–
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने ‘गोविंदपुरम आवासीय योजना (प्रथम चरण)’ का विधिवत शुभारंभ कर दिया है।‌
दिल्ली रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मनोहरपुर व मंगूपुरा की करीब 27.1552 हेक्टेयर भूमि पर विकसित हो रही योजना पर 580 करोड़ रुपए की लागत आएंगी। योजना को रेरा से भी मंजूरी मिली है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह का कहना है कि आवासीय भूखंडों की दर42 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है।

ये होंगे भूखंड–
कुल आवासीय भूखंड-477

प्रस्तावित—
टाइप-A (450 वर्गमीटर) – 25
टाइप-B (288 वर्गमीटर) – 44
टाइप-C (200 वर्गमीटर) – 76
टाइप-D (162 वर्गमीटर)–241
टाइप-E (112.50 वर्गमी)-91
इसके अतिरिक्त 15 मिश्रित भू-उपयोग और 32 व्यावसायिक भूखंड भी नियोजित हैं।

यह होगा विशेष—
योजना में 18 हजार वर्ग मीटर एरिया में सेन्ट्रल पार्क विकसित होगा। पार्क को प्रसिद्ध रेडियो खगोलशास्त्री गोविन्द स्वरूप के सम्मान में विज्ञान व प्रौद्योगिकी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर के बाद मुरादाबाद यूपी का चौथा नगर होगा जहां नक्षत्रशाला एवं विज्ञान पार्क विकसित होगा।

पर्यावरण संतुलन के लिए 18 पार्क, 1200 KLD का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और विद्युत सब-स्टेशन प्रस्तावित है। 9,12, 18 व 24 मीटर चौड़ी सड़कें तथा सीवरेज व जल निकासी की भी व्यवस्था हिस्सा होंगी।

सामुदायिक सुविधाएं–
प्रथम चरण में 1 इंटर कॉलेज, 1 जूनियर हाईस्कूल, 3 नर्सरी स्कूल और सामुदायिक सुविधाओं हेतु भूखंड आरक्षित किए गए हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया अवधि:
18 फरवरी से 20 मार्च,26

वेबसाइट: www.mdamoradabad.up.gov.in
आवेदन शुल्क: ₹1,500 (GST सहित)

पंजीकरण धनराशि
सामान्य वर्ग 10% व आरक्षित वर्ग के लिए 5%

एमडीए के सचिव पंकज वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही है। इसे मुरादाबाद के पारदर्शी और सतत शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शराब के नशे में युवक ने रेत दिया साथी का गला

Crime. Murder
11 जनवरी,26 को दलपतपुर ओवरब्रिज पर मिली थी लाश

Post on 19.2.26
Thursday, Time 8.20 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,19 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
शराब के नशे ने एक परिवार को उजाड़ दिया।युवक ने अपने साथी की हत्या कर दी।आरोपी ने नशे में हुईं कहासुनी के चलते युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव दलपतपुर ओवरब्रिज पर पाया गया।
गुरुवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। घटना में खुलासे के लिए पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि हत्या उसके साथी आकाश ने की।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी सुमित की हत्या ने न सिर्फ एक परिवार उजाड़ दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि नशा इंसान को किस हद तक हैवान बना सकता है।दोनों पहले रामपुर धोरा में RH (आर एच) इंटरनेशनल में साथ- साथ काम करते थे। वर्तमान में आरोपी आकाश कटघर में देहरी गांव में स्थित श्री साई फैक्ट्री में काम करता था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के दिन सुमित व साथी आकाश साथ में शराब पी रहे थे। इस दौरान नशे में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद गर्मा-गर्मी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत आकाश ने पास में रखे धारदार हथियार से सुमित की गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले से बुरी तरह घायल सुमित ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाद में शव को
दलपतपुर हाइवे जीरो पॉइंट के पास फेंक दिया और फरार हो गया। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई।
कुछ दिन पहले तड़के सुबह जब राहगीरों ने हाईवे किनारे खून से सना शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान थाना मूंढ़ापांडे में गनेशपुर गांव के सुमित के रुप में हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

सीसी कैमरे और सर्विलांस से मिला हत्यारे का सुराग —
पुलिस ने सर्विलांस व सीसी कैमरे की मदद से आकाश तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया।

« Newer PostsOlder Posts »