Web News

www.upwebnews.com

बेफिक्र होकर उपचार कराएं, सरकार देगी भरपूर आर्थिक सहायता: योगी

March 3, 2026

बेफिक्र होकर उपचार कराएं, सरकार देगी भरपूर आर्थिक सहायता: योगी

  • जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
  • अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश
  • जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए: सीएम योगी

Posted on 03.03.2026 Tuesday, Time 11.52 PM, Gorakhpur, News Source: UP Information Department

गोरखपुर, 3 मार्च 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने आए लोगों को आश्वस्त किया कि वे बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। सरकार उनको भरपूर आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर, एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को भरोसा दिया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं, ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी में धन की कमी आड़े आने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। कार्ड न होना बताए जाने पर उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए। इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मिलेगी। अन्य कई लोग भी गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जनता दर्शन में कुछ परिजनों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी को स्नेहिल आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दीं और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों को मृत्यु, हाथरस की घटना

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज, यूएस और ईरान के मिसाइल हमले

Posted on 03.03.2026, Tuesday, Time 08.44 AM Tehran, Iran, News Source PB-Akashvani India

तेहरान, 03 मार्च 26, पश्चिम एशिया में संघर्ष और तीव्र हो गया है। ईरान और इजरायल-अमरीकी बलों ने नए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। ईरान समर्थित मिलिशियाओं ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला किया, जिनमें ईरानी सैन्य और खुफिया ठिकाने शामिल हैं।

इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना, उसकी नौसेना को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। एक निजी मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में, ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में अभी ‘बड़ी कार्रवाई’ बाकी है। साथ ही ट्रम्प ने आवश्यकता पड़ने पर ईरान में अमरीकी सेना भेजने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि अमरीकी सेना की ओर से अभी सबसे कड़े हमले होने बाकी हैं और अगला चरण ईरान के लिए और अधिक कठोर होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पूरा होने के बाद दुनिया एक सुरक्षित स्थान बन जाएगी।

पेंटागन में एक प्रेस वार्ता के दौरान, अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि पहले 48 घंटों में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेत शेमेश शहर का दौरा किया और तेहरान से दागी गई मिसाइलों से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ का यह तीसरा दिन है, जिसका उद्देश्य इस्राइल, अमरीकी और पूरी दुनिया के खिलाफ मौजूद खतरों को समाप्त करना है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसके सर्वोच्च नेता और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत से ईरान कमजोर नहीं हुआ बल्कि और मजबूत हुआ है। इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने जनरल माजिद इब्नेलरेज़ा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने अनुसार, अब-तक 174 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 161 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं। कुल 689 ईरानी ड्रोनों का भी पता लगाया गया, जिनमें से 645 को रोक दिया गया, जबकि 44 ड्रोन देश की सीमा के भीतर गिरे। इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीकी-इस्राइली बमबारी में एक बालिका प्राथमिक विद्यालय की 160 से अधिक छात्राओं की मौत हुई है।

होली पर  यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन सघन चेकिंग अभियान

 

Post on 2.3.26
Monday, Time 9.15 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
होली के त्योहार पर यात्री सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने होली पर यात्री सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए होली पर स्टेशन पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के सीओ अनिल कुमार के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और डाँग स्क्वायड के संग स्टेशन व परिसर को खंगाला। पुलिस टीमों ने ट्रेन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि पर जगहों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध और वस्तुओं को भी खंगाला। रेलवे पुलिस फोर्स ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों का जाएजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई।
इस दौरान एसपी जीआरपी थाने पहुंचे। निरीक्षण करते हुए
मालखाना, हवालात, कार्यालय आदि का जाएजा लिया।

March 2, 2026

फरवरी में GST संग्रह 1 लाख 83 हजार करोड़ से अधिक

इस वर्ष फरवरी में वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी संग्रह एक लाख 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा है। इसी महीने केन्‍द्रीय जीएसटी संग्रह 37 हजार 473 करोड़ रूपये और राज्‍य जीएसटी संग्रह 45 हजार 900 करोड़ रूपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रूपये से अधिक था।

« Newer PostsOlder Posts »