Web News

www.upwebnews.com

शासकीय अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान शाँल और बुकें की भेंट

February 21, 2026

शासकीय अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान शाँल और बुकें की भेंट

मुरादाबाद।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति जिला मुरादाबाद नीरज तिवारी का शासकीय अधिवक्ताओं गण द्वारा शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर एडिशनल डीजीसी मनीष भटनागर, एडीजीसी संजीव अग्रवाल, आनंद पाल सिंह, अशोक कुमार यादव, समर्थ शुक्ला ,ब्रजराज सिंह ,नीलम वर्मा, राजीव कौशिक, सुरेंद्र सिंह, अकरम खां, अभिषेक भटनागर आदि रहे।

February 20, 2026

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ का दौरा करेंगे

  • प्रधानमंत्री करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण करेंगे
  • प्रधानमंत्री भारत की पहली नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन करेंगे और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित करेंगे
  • प्रधानमंत्री भारत की सबसे तेज मेट्रो – मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे
  • पहली बार अपनी तरह की पहल के तहत, नमो भारत आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो एक ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होंगी
PM Narendra Modi
Posted on: 20.02.2026 Time 10.55 PM Source PIB Delhi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ का दौरा करेंगे। दोपहर में करीब 12:30 बजे, प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें।

कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है। यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं।

प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी। मेट्रो सभी निर्धारित पड़ावों सहित पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय करेगी। एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण, तेज़ रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा, जो भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और नतीजतन वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी।

ये परियोजनाएं शहरी गतिशीलता को बदलने और नागरिकों के जीवन को सरल बनाने वाली निर्बाध, कुशल, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को और गति प्रदान करेंगी।

दहेज हत्या में पति को दस साल का कारावास

Post on 20.2.26
Friday, 7.20 Pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 20 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट (पी ए ) एक्ट सुरेन्द्र कुमार ने विवाहिता की मौत के मामले में पति को दस साल की सजा व 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
कटघर के महबुल्लागंज निवासी
राम बाबू ने पुत्री पूजा की शादी बाइस साल पहले मझोला में काशीराम कॉलोनी निवासी अंकित से धूमधाम से की थीं। वादी का कहना है कि शादी समारोह में हैसियत से बढ़कर खर्च किया। पर ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपए नकद व मोटर साइकिल की मांग की। 14 जुलाई, 19 को ससुराल पक्ष से राम बाबू को पूजा के फांसी लगाकर मरने की फोन पर सूचना मिली। मामले को संदिग्ध मानते हुए राम बाबू ने अंकित, पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दीं।
केस की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट में हुईं। विशेष न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार ने दोनों पक्षों की सुनवाई की।
विशेष लोक अभियोजक आनंद पाल सिंह ने बताया कि अदालत में गवाहों के बयान और महिला की मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया। अदालत ने अंकित को दहेज हत्या का दोषी करार दिया। दोषी को दस साल की सजा और बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर भाग रहे शिकारी को ग्रामीणों ने दबोचा,

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

मथुरा।थाना छाता अंतर्गत ग्राम तरौली मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी बिजेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह पिछले कुछ दिनों से ग्राम तरौली में रहकर अपनी देसी दवाओं का काम कर रहा था। गुरुवार, 19 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे, जब वह अपने निवास स्थान जैत की ओर जा रहा था, तभी तरौली रोड पर स्थित गंदे नाले के पास उसे एक मोर बैठा दिखाई दिया आरोपी ने मोर को पकड़ लिया।

आरोपी जब मोर को लेकर भागने की फिराक में था, तभी वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी बिजेंद्र को पकड़ लिया और तत्काल घटना की जानकारी छाता थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृत मोर को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Banda Pocso Court: बच्चों के यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी में दंपत्ति को फांसी की सजा

Posted on:20.02.2026 Friday, Time 09.13 PM

बांदा, 20 फरवरी। UP News, जनपद की विशेष पॉक्सो एक्ट अदालत ने Child Pornography चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बाल यौन शोषण मामले में दंपत्ति को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। पीड़ित बच्चों को 10 10 लाख रुपए सहायता देने का भी आदेश दिया है। आरोपित दंपत्ति 5 साल से जेल में बंद हैं।

जानकारी के अनुसार चित्रकूट में निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती किराए के मकान में रहते थे। यहां इन्होंने 33 बच्चों का यौन उत्पीड़न किया और उनके Porn videos वीडियो बनाए, फोटो लिए। इन वीडियो और फोटो को डार्क वेब के माध्यम से विदेशी पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया। इस धंधे में इन्होंने लाखों रुपए कमाए।

जानकारी होने पर इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ। इन्हें 2020 में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच सीबीआई ने की।CBI सीबीआई ने चार्जशीट के साथ वीडियो और अश्लील बरामद फोटो साक्ष्य में पेश किए।

अदालत ने इस मामले को दुर्लभतम, अत्यंत जघन्य और अधिकतम सजा योग्य मानते हुए रामभवन और दुर्गावती को फांसी की सजा सुना दी।

Web Title: Chitrakoot Engineer and his wife sentenced to death by Banda (UP) POCSO Court for sexually harassment and pornography 33 children, porn video sell on dark web.

« Newer PostsOlder Posts »