Web News

www.upwebnews.com

UP Breaking News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के आदेश

February 21, 2026

UP Breaking News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के आदेश

 

Posted on :21.02.2026 Time: 08.13 PM, Saturday, Prayagraj, Allahabad, Pocso Court, Police Station Jhunsi

  • झूंसी थाने में होगी यौन उत्पीड़न की एफआईआर
  • आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत पर फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 

प्रयागराज 21 फरवरी 2026 (यूपी समाचार सेवा)। जनपद की पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगी डंडी स्वामी और शिष्य मुकुंदानंद व अन्य के खिलाफ नाबालिग बटुकों के साथ यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामला माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और जिला प्रशासन के मध्य हुए विवाद के बाद उनपर लगे आरोपों से चर्चा में आया।

पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना झूंसी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में शाकंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने न्यायालय में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि माघ मेला के दौरान कुछ नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुईं। ये घटनाएं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में हुईं। कथित रूप से इन घटनाओं में अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की संलिप्तता बताई गई।

शिकायत गंभीर प्रकृति की होने और स्वयं को शंकराचार्य घोषित किए हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा होने के कारण जज ने स्वयं मामले में बच्चों के ऑन कैमरा अकेले में बयान दर्ज किए। साथ ही पुलिस कमिश्नर को भी गोपनीय जांच को कहा गया। पुलिस की ओर से पुलिस उप महानिरीक्षक ने जांच की और रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी।

पुलिस की रिपोर्ट और स्वयं लिए बयानों के बाद आरोपों को गंभीर मानते हुए पॉक्सो अदालत ने यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट Sexual harrasment की FIR दर्ज करने के आदेश झूंसी पुलिस को दे दिए।

तीन दिनों के प्रवास के बाद…वापस हुए…कोविंद


( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर– पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में शामिल होने गत मंगलवार को रामचन्द्र मिशन आश्रम पहुंचे थे। ध्यान साधना में तीन दिनों तक लीन रहने के बाद वह आज अपरान्ह वापस चले गये। गुरुदेव कमलेश डी पटेल दाजी पूरी आत्मिकता के साथ विदा किया।

*गोरखपुर में दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, सड़क पर 10 मिनट तक मचा तांडव*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
Date 21/02/2026

*गोरखपुर।* तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस दौरान करीब 10 मिनट तक सड़क पर हंगामे का माहौल बना रहा। दबंग युवकों ने एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाए और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे दुल्हन मैरेज हाउस के पास स्थित एक चाय की दुकान पर रूद्रपुर और अंधियारीबाग के युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष के 10 से अधिक युवक दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर हमला कर दिया।

हमले के दौरान दुकान पर मौजूद दूसरे गुट के युवक अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए। इस बीच हमलावरों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट-पत्थर बरसाए। वहीं छत पर मौजूद युवक भी नीचे खड़े हमलावरों पर चिल्लाते रहे। हमलावर युवक हाथों में बेल्ट लहराते हुए गालियां देते और धमकियां देते नजर आए।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खुलेआम उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

थाना प्रभारी के साथ दो चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक अंधियारीबाग और तरंग क्रॉसिंग के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह घटना हुई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ओम शक्ति कैटल फीड्स के गोरखपुर, बाराबंकी, वाराणसी यूनिट पर छापा

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

Date 21/02/2026

बरामद हुआ दो करोड़ से अधिक का दूसरे कंपनी के पशु आहार

*सालों से कर रहा था फर्जीवाड़ नामी कंपनी के माल बन रहे थे न्यायालय के आदेशों पर हुई कार्रवाई*

गोरखपुर। गोरखपुर, बाराबंकी और वाराणसी मे कोर्ट के आदेशों पर ओम शक्ति कैटल फीड्स प्रा. ली. के यूनिटों पर एक साथ छापेमारी किया गया जहाँ मौके पर ओम एग्रो फूड्स एंड फीड्स प्रा. लि. (पोल्ट्री फीड निर्माता कंपनी के ब्रांड का पशु आहार लगभग दो करोड़ रुपये का बरामद हुआ, बरामद माल को सीज कर ओम शक्ति के डायरेक्टर संजीव मिश्रा को नोटिस दिया गया कि कोर्ट के अगले आदेशों तक यथास्थिति बनाये रखें।

मिली जानकारी के अनुसार ओम शक्ति कैटल फीड्स काफी समय से ओम एग्रो फूड्स एंड फीड्स प्रा. लि. का कापी राइट उल्लंघन कर अपने यूनिट मे पशु आहार तैयार कर बाजार मे बेच रहा था। जिसकी जानकारी होने पर अवैध नकल एवं ट्रेडमार्क उल्लंघन के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के लिये उत्तर-पश्चिम जिला न्यायालय, रोहिणी (दिल्ली) मे वाद दाखिल किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार ओम शक्ति कैटल फीड्स प्रा. लि. के परिसर पर छापा डाला गया।
यह कार्रवाई गोरखपुर मे गीडा सेक्टर 26 स्थित ओम शक्ति कैटल फीड्स प्रा. लि. के परिसर में की गई, जहां कंपनी पर ओम एग्रो के चार पंजीकृत ब्रांड की अवैध कॉपी एवं समान पैकेजिंग में निर्माण/विक्रय पाया गया। छापे की कार्यवाही अधिवक्ता प्रखर कुमार पांडेय (कंपनी के अधिवक्ता), मुकेश (न्यायालय द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर), कृष्णा सिंह (कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि) शामिल रहे।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु सहजनवा थाना के के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
छापे के दौरान भारी मात्रा में कथित रूप से नकली एवं कॉपी किए गए उत्पाद बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गयी।
न्यायालय के निर्देशानुसार लोकल कमिश्नर द्वारा मौके पर ही समस्त संबंधित माल को सीज कर दिया गया तथा नए अथवा पुराने माल के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
बता दें कि छापे के दौरान ओम शक्ति कैटल फीड्स के मालिक संजीव मिश्रा द्वारा पूर्ण सहयोग नहीं किया गया। साथ ही, मौके पर उपस्थित अधिवक्ता प्रखर कुमार पांडेय, लोकल कमिश्नर मुकेश एवं अधिकृत प्रतिनिधि कृष्णा सिंह को पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
इसी प्रकरण में कंपनी के अन्य दो यूनिटों
क्रमशः वाराणसी मे जहां लोकल कमिश्नर अनुभव रस्तोगी और बाराबंकी मे जहां लोकल कमिश्नर हरदीर बेवी के नेतृत्व मे कार्रवाई किया गया।
ओम एग्रो फूड्स एंड फीड्स प्रा. लि. ने के डायरेक्टर आशुतोष ने बताया कि वह अपने ब्रांड, बौद्धिक संपदा अधिकार एवं उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगे।

अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी

Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

21/02/2026

गोरखपुर। सहजनवा थानाक्षेत्र के घघसरा बाजार के पास एक छात्र की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल शिवम मद्धेशिया को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । शिवम बीएससी का छात्र था ।
सहजनवा थानाक्षेत्र के घघसरा
बाजार के समीप स्थित एक पेट्रोल पम्प के समीप कोचिंग जा रहे बीएससी के छात्र को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया और फरार हो गया । आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में गए । सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए । अस्पताल पहुंचे गंभीर रूप से घायल छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मृत छात्र का नाम शिवम मद्धेशिया है जो डुमरी गांव निवासी दिनेश मद्धेशिया का पुत्र है जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी । शिवम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था । पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार वाहन की तलाश में जुट गई है । शिवम के असमय मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

« Newer PostsOlder Posts »