Web News

www.upwebnews.com

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री “बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम” में हुए शामिल*

February 19, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री “बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम” में हुए शामिल*

*संतोष कुमार सिंह*
*गोरखपुर*

गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित “बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।आम बजट 2026-27 को लेकर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल और कॉलेजों से आए हुए छात्रों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के बजट में बढ़ोतरी की गई है, ताकि हमारे नौजवान देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। वर्तमान में एनीमेशन ग्राफिक्स AI का चलन है। कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा। आज युवाओं को इस बजट को समझने की जरूरत है। बजट के विषयों को ठीक से समझें और उसे जन-जन तक पहुंचाएं।

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई पर 10 हजार का इनाम घोषित*

 

*संतोष कुमार सिंह*
*गोरखपुर*

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी टीटीई पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। गोरखपुर के रेलवे जीआरपी एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने जानकारी दी कि आरोपी फरार टीटीई राहुल कुमार, एनईआर के वाराणसी डिवीजन में कार्यरत है।उसे बर्खास्त करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है, और वह घटना के बाद से फरार है।

जानकारी के अनुसार, टीटीई ने एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती परीक्षा देने मऊ गई थी और लौटते समय भीड़ के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। इस वजह से वह एसी कोच में खड़ी थी। आरोपी ने उसे सीट दिलाने के बहाने अपने केबिन में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। यह घटना रविवार को हुई थी। युवती अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से मऊ से लौट रही थी। टीटीई ने उसे टिकट बनाने और सीट देने के बहाने केबिन में बुलाया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन फिर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी और दुष्कर्म किया। यह घटना इंदारा और देवरिया के बीच हुई।
घटना के बाद युवती ने 112 पर फोन किया, जिससे टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। वह गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर भर्ती की तैयारी कर रही थी और एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद लौटते समय स्टेशन पर भीड़ के कारण वह टिकट नहीं ले सकी थी।
युवती का आरोप है कि टीटीई ने केबिन में बैठाने के बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सामान्य बातचीत के कुछ समय बाद उसका व्यवहार बदल गया और उसने दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भाग गया।

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद मुख्यमंत्री योगी

*”आदित्यनाथ* *लखनऊ से कर रहे सीधी* *निगरानी, संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश*


गोरखपुर। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर गोरखपुर पुलिस प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य करता नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कोस्तुभ ने अपने कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं की सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। खास बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से की जा रही थी।
एसएसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें भूमि विवाद से जुड़े पुलिस प्रकरण, मुकदमे में कार्रवाई की मांग, लंबित विवेचना, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, धोखाधड़ी तथा थाना स्तर पर सुनवाई न होने जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। डॉ. कोस्तुभ ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी या विवेचक को फोन पर निर्देशित किया।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में एसएसपी ने संबंधित अधिकारी को सीधे फोन मिलाकर शिकायतकर्ता से बात कराई, ताकि समस्या की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कुछ मामलों में स्वयं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है। पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी के चलते पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त सक्रियता देखी गई। जिन मामलों में लापरवाही की आशंका जताई गई, उनमें तत्काल रिपोर्ट तलब की गई। एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का विधिवत पंजीकरण किया जाएगा और उसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
एसएसपी ने यह भी कहा कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्या को पूरी संवेदनशीलता से सुना जाए। पुलिस का उद्देश्य केवल मुकदमा दर्ज करना नहीं, बल्कि पीड़ित को वास्तविक राहत दिलाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई में आए कई फरियादियों ने मौके पर ही अपनी शिकायतों पर कार्रवाई शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया। कुछ मामलों में तत्काल निर्देश जारी किए गए, तो कुछ में निर्धारित समयसीमा तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
गोरखपुर एसएसपी कार्यालय में यह जनसुनवाई न केवल शिकायतों के समाधान का माध्यम बनी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करती नजर आई। मुख्यमंत्री की निगरानी और एसएसपी की सक्रियता से यह स्पष्ट संदेश गया कि शासन और पुलिस प्रशासन आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

टीबीमुक्त पंचायत को लेकर बैठक संपन्न

=10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण

फोटो:

शाहजहांपुर।
प्रधानमंत्री के टीबीमुक्त भारत के लक्ष्य एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में टीबी क्लीनिक द्वारा निरंतर क्षय रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ आफिस सभागार में टीबी मुक्त पंचायत को लेकर एडीओ पंचायत व एमआईसी
के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डा.विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक में टीबी मुक्त पंचायत के विजन पर कार्य करने के लिए मंथन किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी मरीजों के लिए जांच, इलाज और अन्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया है। टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत” मुख्य रूप से जन भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे बीमारी को खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान डीटीओ ओमेन्द्र राठौर, सिध्दार्थ, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। वही टीबी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत विहास डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण सीएमओ द्वारा किया गया।

मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक*

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आगामी 24 फरवरी से आयोजित होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ज्ञात हो कि वर्ष 2026 का मुमुक्षु महोत्सव 24 फरवरी से आरम्भ होकर 2 मार्च तक चलेगा। श्रीराम ध्वज यात्रा के साथ आरंभ होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक भक्तों को श्रीराम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होगा। कथाव्यास के रूप में पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 2 मार्च को आयोजित होने वाली भजन संध्या के साथ होगा। चूंकि महाविद्यालय के विश्वविद्यालय में उच्चीकरण के उपरांत यह प्रथम भव्य आयोजन है, लिहाजा पूरे शिक्षा संकुल में एक अदभुत उत्साह एवं प्रसन्नता व्याप्त है। कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस बैठक में महोत्सव से संबंधित विभिन्न समितियों जैसे- आमंत्रण समिति, प्रचार प्रसार समिति, आंतरिक साजसज्जा समिति, मीडिया समिति, यातायात समिति आदि के दायित्वों के साथ साथ प्रत्येक समिति में सदस्यों के मध्य कार्य वितरण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि गत वर्षों की भांति इस बार भी आस्था एवं श्रद्धा के प्रतीक मुमुक्षु महोत्सव का आयोजन पूर्ण समर्पण के साथ किया जाएगा। संकुल के प्रत्येक सदस्य की प्रतिबद्धता ही इस भव्य आयोजन की सफलता को सुनिश्चित करती है।
बैठक में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव प्रो अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो आर के आजाद, डॉ जयशंकर ओझा, प्रो आलोक मिश्र, प्रो मीना शर्मा, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो आदित्य कुमार सिंह, प्रो अजीत सिंह चारग, प्रो देवेंद्र सिंह, प्रो कमलेश गौतम, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ संदीप अवस्थी, सुयश सिन्हा, डॉ पवन गुप्ता, शिवओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »