Web News

www.upwebnews.com

अवैध वसूली में सर्विलांस टीम के प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई, निलंबित

February 25, 2026

अवैध वसूली में सर्विलांस टीम के प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई, निलंबित

 

Post on 25.2.26
Wednesday, time 8.00 Am
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 25 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मेडिकल स्टोर पर अवैध छापेमारी और संचालक को छोड़ने की एवज में मोटी रकम वसूलने में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने सर्विलांस सेल के प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। मामला शहर के कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का है। विभागीय जांच में सर्विलांस टीम को जिम्मेदार ठहराया गया।
कोतवाली क्षेत्र में रेती स्ट्रीट में उबैद कुरैशी के मेडिकल स्टोर पर सर्विलांस टीम ने छापा मारा। टीम ने अपने को ड्रग विभाग का उड़न दस्ता बताया।टीम ने मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां रखने और बेचने का आरोप लगाते हुए हिरासत में लिया। आरोप है कि टीम ने मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और डीवीआर को नष्ट कर दिया। हिरासत में लिए स्टोर संचालक से छोड़ने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की गई। सौदेबाजी के बीच संचालक ने चालीस हजार रुपए टीम को दिए।
पूरे मामले की शिकायत संचालक के अधिवक्ता भाई ने पुलिस अधिकारियों से की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले की जांच सीओ कटघर से कराईं। जांच में सर्विलांस टीम को जिम्मेदार ठहराया गया। इस पर एसएसपी ने सर्विलांस टीम प्रभारी वीर बोस, सिपाही शिवम चिकारा, मऩोज यादव, यश दहिया विपिन शर्मा को निलंबित कर दिया गया।

नगर निगम में 11.59 अरब के सालाना बजट पर मुहर शहर के विकास का खाका तैयार करने को बजट निर्धारित मंगलवार को नगर निगम सभागार में हुई बोर्ड बैठक

नगर निगम में 11.59 अरब के सालाना बजट पर मुहर
शहर के विकास का खाका तैयार करने को बजट निर्धारित
मंगलवार को नगर निगम सभागार में हुई बोर्ड बैठक

-जीआईसी चौराहे पर सूफी अंबा प्रसाद की प्रतिमा

मुरादाबाद, 24 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मंगलवार को नगर निगम में सालाना बजट पारित हो गया।
शहर के विकास के लिए इस बार ज्यादा बजट का प्रावधान किया गया है। पिछले साल पुनरीक्षित बजट 11.23 अरब रुपए था। इस बार वित्तीय बजट 11.59 अरब रुपए रखा गया है। निगम के बजट में जलापूर्ति, सड़क निर्माण,नाला सफाई, नाला नाली निर्माण, साँलिड वेस्ट मैनेजमेंट,पेयजल व्यवस्था, डोर टू डोर कलेक्शन,पथ प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ और विस्तार देने पर खर्च का प्रावधान किया गया है।
टाउन हॉल पर नगर निगम सभागार में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरु हुईं बैठक दोपहर ढाई बजे तक चलीं। बैठक में पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि हुई। साथ ही निगम के पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 और मूल बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 रखा गया।
बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 कि पुनरीक्षित बजट 1146.49 करोड़ रुपए की आय के सापेक्ष 999.41 करोड़ रुपए के खर्च के साथ बजट पारित किया गया। साथ ही नए वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट 1170.40 करोड़ रुपए की आय के सापेक्ष 1076.96 करोड़ रुपए के साथ आम सहमति से पारित किया गया।

नामांतरण शुल्क पर सहमति
बोर्ड बैठक में संपत्ति नामांतरण शुल्क पर भी सहमति बनी। एक हजार वर्ग फुट पर एक हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया। इसी तरह पांच लाख रुपए के बैनामे पर एक हजार नामांतरण शुल्क देय होगा।
इसके अलावा नगर निगम के स्वामित्वाधीन दुकानों के मासिक किराये के निर्धारण, नामांतरण संबंधी संशोधित दरों को अनुमोदन संबंधी प्रस्तावों पर सहमति बनी।

जीआईसी चौक पर नामकरण पर बैठक में तकरार

निगम की बोर्ड बैठक जीआईसी चौक के नामकरण को लेकर जमकर तकरार हुई। भाजपा पार्षद डा गौरव श्रीवास्तव ने जीआईसी पर सूफी अंबा प्रसाद की प्रतिमा लगाने को कहा।इस पर कांग्रेस पार्षद मोअज्जम ने एतराज उठाया। कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी देने से पहले सदन में चर्चा हो। इसे लेकर बैठक में शोर शराबा होने लगा। मामला बढ़ता देख मंच पर आसीन मेयर विनोद अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया। मोअज्जम का कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) मैदान पर खेल की वजह से हाकी स्टिक लगीं। पर भाजपा पार्षद ने क्षेत्र में सूफी अंबा प्रसाद की प्रतिमा जोर दिया। मेयर ने जीआईसी चौक पर सूफी अंबा प्रसाद और खेलों इंडिया पार्क में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लगाने को कहा।
बैठक में मेयर, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह व अतुल कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त समेत अन्य विभागों के अधिकारी और स्टाफ रहा।

भोजपुर में मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

 

Post on 24.2.26
Tuesday, Time 5.00 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,24 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश गोकशी का आरोपी है। पुलिस घायल बदमाश से अन्य सदस्यों पूछताछ कर रही है।
घटना देर रात की है।
सोमवार को भोजपुर पुलिस को सूचना जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश कमर हसन के पैर में गोली लगीं। जहां घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कमर हसन के खिलाफ गोकशी में पहले भी मामले दर्ज है।‌ पुलिस को मौके से एक तमंचा, कारतूस आदि सामान बरामद किया है।

February 24, 2026

भोजपुर में मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

Post on 24.2.26
Tuesday, Time 5.00 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,24 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश गोकशी का आरोपी है। पुलिस घायल बदमाश से अन्य सदस्यों पूछताछ कर रही है।
घटना देर रात की है।
सोमवार को भोजपुर पुलिस को सूचना जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश कमर हसन के पैर में गोली लगीं। जहां घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कमर हसन के खिलाफ गोकशी में पहले भी मामले दर्ज है।‌ पुलिस को मौके से एक तमंचा, कारतूस आदि सामान बरामद किया है।

बकाया विनिमय शुल्क न जमा करने पर ईंट भट्ठे पर कार्रवाई

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
24/02/2026

देवकली स्थित गुरु गोरखनाथ ब्रिक फील्ड में ईंट पथाई कार्य रोका गया, कच्ची ईंटें क्षतिग्रस्त; बकाया जमा करने का निर्देश

गोरखपुर। जिलाधिकारी गोरखपुर एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में खान अधिकारी, खान निरीक्षक गोरखपुर तथा जिला पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा 24 फरवरी 2026 को जनपद में विनिमय शुल्क एवं जिला पंचायत शुल्क जमा न करने वाले ईंट भट्ठों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान तहसील सदर के ग्राम देवकली स्थित गुरु गोरखनाथ ब्रिक फील्ड (प्रोपराइटर आलोक कुमार शुक्ला) का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त भट्ठा पिछले दो वर्षों से विनिमय शुल्क जमा किए बिना संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के समय भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य चलता हुआ मिला।
नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने तत्काल ईंट पथाई का कार्य रुकवा दिया तथा मौके पर मौजूद कच्ची ईंटों को क्षतिग्रस्त कराया। संचालक को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण बकाया विनिमय शुल्क मय ब्याज तथा जिला पंचायत शुल्क नियमानुसार तत्काल जमा करें, अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी ईंट भट्ठा संचालक विनिमय शुल्क एवं संबंधित देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करें। यदि किसी भी भट्ठे द्वारा बिना शुल्क जमा किए संचालन किया जाता पाया गया तो उसका संचालन बंद कराते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण एवं अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके और नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो।

« Newer PostsOlder Posts »