- मृतक की बहन व डाक्टर के बयान दर्ज
- पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को बलरामपुर से
मुरादाबाद जेल में स्थानांतरित की अर्जी, 18 फरवरी को सुनवाई - Posted on 12.02.2026, Thursday Time ,8.42 AM Moradabad, Rajesh Bhatia
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
मुरादाबाद, 12 फरवरी। मुरादाबाद के चर्चित अनुज चौधरी हत्याकांड की जिला जज की अदालत में लगातार सुनवाई चल रही हैं। अदालत में अनुज चौधरी की बहन और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर के बयान हुए। जबकि हत्याकांड में आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को बलरामपुर से मुरादाबाद जेल में स्थानांतरित करने का अर्जी दाखिल की गई। केस में अब 18 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है।
मुरादाबाद में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में 10 अगस्त, 2023 को भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संभल के एचोड़ा कंबोह के गांव अलिया नेकपुर निवासी अनुज पंचायत सदस्य बने। ब्लाक प्रमुख चुनाव भी लड़ा।
हत्याकांड की वजह ब्लाँक प्रमुख चुनाव मानी गई। संभल की असमोली की ब्लाँक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर सिंह को मुख्य आरोपी माना गया। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
जिला जज की अदालत में केस की सुनवाई हो रही है। बुधवार को कोर्ट (Court) में अनुज की बहन और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने बयान दर्ज कराएं।
हत्याकांड में आरोपी पूर्व ब्लाँक प्रमुख ललित कौशिक की ओर अधिवक्ता दिनेश चंद्र पाठक ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बलरामपुर से मुरादाबाद जेल में स्थानांतरित करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
डीजीसी नितिन गुप्ता और एडीजीसी संजीव अग्रवाल ने इस पर आपत्ति जताई। डीजीसी का कहना है कि अदालत में अब केस में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।


