Web News

www.upwebnews.com

Railway जीएम( GM) ने लखनऊ रूट पर परखीं 121 किमी की रफ्तार

February 13, 2026

Railway जीएम( GM) ने लखनऊ रूट पर परखीं 121 किमी की रफ्तार

सफल रहा स्पीड ट्रायल (Speed Trail)
आलमनगर से रोजा तक किया मुआयना
काकोरी में शहीद पार्क का निरीक्षण, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

GM NR Railway

Post on 13.2.26, Friday Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,13 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने रेलवे में संरक्षा और यात्री सुविधा का जाएजा लिया।जीएम ने लखनऊ मार्ग पर चयनित रेल खंडों पर 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल भी किया।
जीएम व दिल्ली मुख्यालय के अधिकारी देर रात ही लखनऊ पहुंच गए। सुबह सवेरे आलमनगर से रोजा रेलखंड के बीच सघन मुआयना किया। जीएम ने मुआयने के दौरान संरक्षा और यात्री सुविधा व सुरक्षा को भी परखा।
जीएम ने काकोरी स्टेशन पर शहीद पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दीं।
जीएम ने मुआयने के दौरान रेलखंडों पर 121 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया। हरदोई, अन्य स्टेशनों पर गैंग, यूएसएफडी और स्माँल ट्रैक मशीनें भी देखी। जीएम ने ट्रैक की सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर खास जोर देने के अलावा बालामऊ में नई क्रू लाँबी, रनिंग रूम, रेल फाटक, ब्रिज व ट्रैक कर्व का बारीकी से मुआयना किया।
इस दौरान मुरादाबाद की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत रेल मंडल के अन्य अधिकारी रहे।

Moradabad महाशिवरात्रि पर्व से पहले कांवड़ (Kanwad Yatra) यात्रा को आज रात से बदलेगा ट्रैफिक( Traffic)

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

मुरादाबाद, 13 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार रात से यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर  शहर में ट्रैफिक डायवर्जन करेगा।

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि  मुरादाबाद से बिजनौर- हरिद्वार रोड पर आवागमन के लिए जरूरी खानपान का सामान दूध, फल, सब्जी व गैस आदि वाहनों को छोड़कर बाकी भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर सेरुआ बिजनौर से न जाकर बिलारी, सिरसी, सम्भल,नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ रूट से बिजनौर, हरिद्वार आवागमन करेंगे।
इसी तरह मुरादाबाद की बिजनौर हरिद्वार रूट की निजी बसें लाजपतनगर रोडवेज बस स्टैंड से हनुमान मूर्ति, काशीपुर तिराहे से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, भूतपुरी चौराहा, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होकर हरिद्वार बिजनौर संचालित होगी।
-मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ के लिए भारी वाहन, ट्रक आदि
बिलारी, सम्भल,नरौरा, डिबाई, होकर बुलंदशहर, हापुड, गाजियाबाद, दिल्ली आएंगे व जाएंगे।

-मुरादाबाद से रामपुर आने जाने वाले मालवाहक व ट्रक आदि वाहन कुंदरकी, बिलारी, रामपुर के बीच चलेंगे।
जबकि रोडवेज बसें दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद में एमडीए ऑफिस के पास बने अस्थाई बस स्टैंड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
-रामपुर से मुरादाबाद की निजी बसें दलपतपुर जीरो प्वाइंट काशीपुर में अस्थायी बस स्टैंड, प्रेमवंडर लैंड से नीचे आएडी और और इसी से वापस होगी।
एसपी का कहना है कि कावड़ यात्रा का दबाव बढ़ने पर रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होकर अस्थाई बस स्टैंड आजाद नगर तक आकर यही से वापस होगी। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ठाकुरद्वारा रूट की बसों के संचालन में फेरबदल किया जा सकेगा।

स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” विषय पर हुईं प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की अव्वल

Shah Nazal Turki BUMS Student of Moradabad

मुरादाबाद की होनहार यूनानी मेडिकल कॉलेज की छात्र को मिला पुरस्कार

Post on:  13.2.26 Friday , Time 08.37 PM, Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 13 फरवरी (उप्र समाचार सेवा) मिर्जापुर (Mirzapur) में ‘ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ यूनानी डे (Unani Day) के अवसर पर हुईं प्रतियोगिता में मुरादाबाद की शानज़ल तुर्की अव्वल रहीं।
यूनानी डे पर हुए यूनिफेस्ट -2026 में “स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत”विषय पर हुईं प्रतियोगिता में बीयूएमएस प्रथम
की छात्रा शानज़ल तुर्की पहले स्थान पर रहीं। शानज़ल इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट में नेशनल कन्वीनर व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष मो. जान तुर्की की बेटी है। होनहार छात्रा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पहली जगह बनाई। एनाटॉमी स्पॉटिंग” विषय पर हुईं प्रतियोगिता में तीसरा स्थान भी पाया।
ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एडीशनल प्रो. चांसलर सैय्यद निजामुद्दीन, प्रिंसिपल डॉ. मो.शरीफ, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मो. कलीम ने शानज़ल तुर्की को दिया।
इस अवसर पर डॉ. शमा, रेहान शफी, डॉ. जावेद, डॉ. इमलाक चौहान, डॉ. अनम सुगरा,डॉ. सना कलीम, डॉ. अंजुम जावेद,डॉ.अतीकुर्रहमान, डॉ. सुबिया, डॉ. गज़ाला, डॉ. मोहम्मद अरशद आदि रहे।इस मौके पर परिवार व स्टाफ ने शानज़ल को मुबारकबाद दी।

February 12, 2026

मुरादाबाद में वकीलों का पीलीकोठी पर विरोध प्रदर्शन, जाम लगाया

रामपुर वकील हत्याकांड (Advocate murder)

    Moradabad: Advocate protest कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्ता

Post on 12.2.26, Time 05.11 PM Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 12 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)। रामपुर में अधिवक्ता की दिन दहाड़े हत्या( Murder) को लेकर वकील सड़कों पर उतरे। पीली कोठी चौराहा रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। चौराहे पर सड़क पर बैठने से आवागमन थमा रहा।
रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की बुधवार को दिन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से प्रदेश भर रोष फैल गया। बार एसोसिएशन, संगठनों ने घटना पर विरोध जताने और शोक स्वरुप में गुरुवार को हड़ताल कर न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया।
गुरुवार को रामपुर में अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत पदाधिकारी और वकील कचहरी परिसर में विरोध जताते हुए पीलीकोठी पहुंचे।अधिवक्ता सड़क पर बैठ गए और वकील की हत्या‌ को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। हंगामे को देखते हुए पुलिस फोर्स और प्रशासन भी वहां पहुंच गया। वकीलों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मृतक परिवार को सहायता के लिए पचास लाख रुपए की सहायता की मांग की।
सुबह दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में शोक सभा भी की गई। वकीलों ने घटना पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही हत्या की निंदा की। सभा का संचालन महासचिव कपिल गुप्ता की जबकि अध्यक्षता आनंद मोहन गुप्ता ने की। मांग कि वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। कहा कि‌ सरकार वकीलों के हित में कोई भी योजना नहीं ला रही है। जिससे वकील सुरक्षित किया जा सके। अब आए दिन वकीलों के साथ कोई ना कोई घटनाएं हो रही है। बार अध्यक्ष व महासचिव ने एकजुटता पर जोर दिया । बाद में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट से होते हुए पीली कोठी पहुंचे। इस दौरान बार पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (जेपी), आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, अभिषेक भटनागर, अंजार हुसैन, पुनीत चौहान, विजेंद्र राज सिंह, सुनील सक्सेना, त्रिलोक चंद्र दिवाकर, राजेश दयाल आदि रहे

दीवान चीनी मिल का लापता मजदूर अचानक लौटा पुलिस पूछताछ में जुटीं

Posted on 12.2.26, Thursday, Time 03.42 PM Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,12 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)। महानगर से सटे अगवानपुर में स्थित चीनी मिल में काम के दौरान लापता होने से सनसनी मच गई। पर गुरुवार को लापता मजदूर अचानक लौट आया। घर लौटे मजदूर अरविंद कुमार से पुलिस अब पूछताछ में जुटीं है।
मजदूर से थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल में काम करते मजदूर अरविंद के मशीन में आने से हड़कंप मचा।मजदूरों के साथी के मशीन में आने की जानकारी सामने आई तो पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। बुधवार की घटना में मृत समझे जा रहे अरविंद कुमार के आज अचानक लौटने से एक बार फिर सनसनी फैल गई। 28 साल के अरविंद की रहस्यमय तरीके से वापसी से परिवार खुश है। वहीं मिल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में अहम सवाल यह कि वह काम करते करते कैसे गायब हो गया।

चार महीने पहले मिल में मजदूरी पर लगा–
शहर के मझोला थाने में गांव उत्तमपुर निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा अरविंद कुमार को मिल में चार महीने पहले नौकरी मिली। दो दिन से वह गन्ना मशीन के काम था। मौके पर लोगों के अनुसार अचानक वह गायब हो गया। दरअसल वह मशीन के करीब था लिहाजा उसके मशीन की चपेट में आने की आशंका बन गई। सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी और हड़कंप का माहौल बना रहा। परिजन और पुलिस भी मजदूर की छानबीन में जुटीं रहीं।

देर रात लौटा मजदूर, फिर मची सनसनी–
परिवार और पुलिस तलाश में जुटे थे। तभी देर रात अरविंद घर पहुंचा। उसे सकुशल देख परिजन खुशी से उछल पड़े। परिवार वाले उसे अगवानपुर चौकी ले आए, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ के बाद मजदूर के गायब होने के सवालों का जवाब मिलेगा।

« Newer PostsOlder Posts »