Web News

www.upwebnews.com

शहर के टेंपटेशन के गोदाम पर छापा, सीज

March 4, 2026

शहर के टेंपटेशन के गोदाम पर छापा, सीज

खाद्य विभाग को वेज बेकरी एंड स्वीट्स में मिलावट, गोदाम पर एक्सपायरी उत्पाद बरामद
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
गोदाम में मिला चिकन पाउडर

Post on 4.3.26
Wednesday, Moradabad Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,4 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में खाद्य विभाग ने शहर की बेकरीज एंड स्वीट्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने सूचना के बाद स्वीट्स शाँप के गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गोदाम से संदिग्ध सामग्री बरामद की है। वेज बेकरी के गोदाम में चिकन पाउडर मिलने से सनसनी मची है। एक्सपायरी प्रोडक्टस मिलने के बाद गोदाम को सीज कर दिया गया। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग का कहना है कि गोदाम से लिए गए सैंपल लैब भेजे जाएंगे। फूड सेफ्टी टीम ने मौके से एक दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के मिलने के अगली आगे कार्रवाई की जाएगी।

–एक्सपायरी प्रोडक्ट्स की भारी खेप हुईं बरामद
विभाग को जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी उत्पाद भी मिले। टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

–विभाग ने गोदाम किया सीज
टीम ने प्रतिष्ठान से जुड़े बेकरी यूनिट व अन्य संबंधित स्थानों को सीज किया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक प्रतिष्ठान पर निगरानी की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से शहर अन्य खाद्य व्यापारियों में हड़कंप मचा है। विभाग ने साफ किया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।‌

पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने होली की दीं शुभकामनाएं

मंडल भर के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात कीं

Post on 4.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,4 मार्च( उप्र समाचार सेवा)।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह होली के त्योहार पर मुरादाबाद में रहे। पूर्व अध्यक्ष के शहर में होने के नाते मंडल भर के पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं से मिलें व होली की शुभकामनाएं दी।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह ने होली का त्योहार मुरादाबाद में मनाया। इस दौरान सभी भाजपाइयों से मुलाकात की। मुरादाबाद और मंडल भर के नेता और कार्यकर्त्ता पूर्व अध्यक्ष से मिलें और होली की शुभकामनाएं दी। अपने आवास के अलावा लोनिवि के गेस्ट हाउस में भी उनसे मिलने वालों का तांता लगा।

March 3, 2026

डिब्रूगढ़ राजधानी में आज से लगेगा अतिरिक्त कोच

Indian Rail

मुरादाबाद, 3 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
रेलयात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन तीन मार्च से 18 मार्च तक अतिरिक्त कोच के साथ संचालित होगी।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम के अनुसार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20503- 04 और 20505-06) ट्रेन में एक‌ स्लीपर कोच लगाया गया है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन में अतिरिक्त कोच से यात्रियों को बर्थ मिलेगी। सफर सुखद होगा।

होली पर  यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन सघन चेकिंग अभियान

 

Post on 2.3.26
Monday, Time 9.15 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
होली के त्योहार पर यात्री सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने होली पर यात्री सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए होली पर स्टेशन पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के सीओ अनिल कुमार के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और डाँग स्क्वायड के संग स्टेशन व परिसर को खंगाला। पुलिस टीमों ने ट्रेन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि पर जगहों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध और वस्तुओं को भी खंगाला। रेलवे पुलिस फोर्स ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों का जाएजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई।
इस दौरान एसपी जीआरपी थाने पहुंचे। निरीक्षण करते हुए
मालखाना, हवालात, कार्यालय आदि का जाएजा लिया।

March 2, 2026

महिला चौकीदार की हत्या में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खुलासा।

दो लाख की सुपारी लेकर हुईं हत्या

Post on 2.3.26
Monday, Time 4.00 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
मझोला में महिला चौकीदार की हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्या के लिए दो लाख रुपए की सुपारी ली गई। सोमवार को मुरादाबाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।
शहर के मझोला थाना क्षेत्र में बावन कोठी के पास एक महिला चौकीदार नन्हीं की हत्या की गई थी। कई दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार सफलता मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी शिव उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ देर रात नया मुरादाबाद के पास हुईं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार मझोला पुलिस कांड में आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा। हालांकि इस कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी घायल हो गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
एसपी का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से तलाश की। यहां सुराग मिलने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़‌ लिया। आरोपी भोजपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस को उसके बाद से हत्या में प्रयुक्त हथियार आदि बरामद किया। पुलिस ने हत्या के दो लाख रुपए की सुपारी की बात कबूली।

Older Posts »