अतिशय क्षेत्र सेरोन देवगढ जहाजपुर में पंचकल्याणक महामहोत्सव सुनिश्चित
उप्रससे, अजय बरया
जजितपुर। जैन समाज का महत्वपूर्ण महामहोत्सव श्रीमजिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव ललितपुर जिले के अतिशय क्षेत्र सतोदय तीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़ एवं शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महराज के सानिध्य में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ। जिसको लेकर जैन समाज उत्साहित है और आयोजन की सफलता हेतु दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति ललितपुर ने स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ रणनीति बनाई।
प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश के अनुसार ललितपुर जिले में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में सतोदय तीर्थसेरोन में 4मार्च से 8 मार्च 26 तक, देवोदय तीर्थ देवगढ़ में 28 मार्च से 2 अप्रेल 26 एवं शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में अप्रैल माह 2026 में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव में तीनों क्षेत्रों में मूलनायक भगवान शन्तिनाथ के अतिरिक्त अनेक प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। उक्त आयोजन को लेकर जैन समाज काफी समय से प्रतीक्षारत रही और निरंतर महाराज श्री से आयोजन के लिए निवेदन करती रही। ललितपुर जनपद के निकवर्ती क्षेत्र तीर्थोदय तीर्थ गोलाकोट में विरजित निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महराज के सम्मुख जैन समाज के श्रेष्ठजनों एवं दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने निवेदन किया जिसकी स्वीकृति मिलते ही समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई।
आयोजन को लेकर सावरकर चौक स्थित जैन अटामंदिर के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़या की अध्यक्ष एवं समाजा श्रेष्ठी शीलचन्द अनोरा के मुख्यतिष्य सम्पन हुई और ललितपुर जिले में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के आगमन एवं उनके सानिध्य में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से देवोदय तीर्थ के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल संजीव जैन सीए सतीश जैन बजाज, मनोज जैन बबीना, अरविन्द जैन आष्टीकल्स, धन्यकुमार जैन एड, भूपेन्द्र जैन सिद्धि समूह, अखिलेश गदयाना, रवि जैन चुनगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से स्वतन्त्र मोदी, सुरेश बाबू जैन,विजय जैन लागोन, संजय मोदी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, आनंद जैन एलआईसी, सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन सीए, प्रमात जैन लागीन, अजय जैन जखोरा, अनिल जैन डोगरा, राजेश जैन चन्द्रा सिधेश्वर जमोरिया आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से उद्घारित ललितपुर जनपद के प्रमुख तीर्थक्षेत्र मूर्तिकला की धरोहर अतिशय क्षेत्र देवगढ, सतोदय तीर्थ सेरोन, शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाज में मूलनायक भगवान शान्तिनाथ की प्रतिष्ठ


